डायट नई टिहरी में पांच दिवसीय कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षकों ने किया अनेक रोचक गतिविधियों का अभ्यास।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्रारंभिक शिक्षकों के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप व प्रार्थनासभा आदि कार्यक्रमो के संचालन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में संस्थान द्वारा विकसित किए गए साउंड ट्रेक का अभ्यास शिक्षकों से करवाया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में प्रार्थना सभा को एकरूपता देते हुए रुचिकर और आकर्षक बनाया जा सकेगा। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को विद्यालय में रुचिकर माहौल उपलब्ध कराने के लिए आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से अनेक बालोपयोगी सामग्री भी तैयार करवाई जा रही है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए दिनों दिनों पांच दिवसीय कार्यशाला चल रही है। इस कार्यशाला में प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विद्यालयों में रुचिकर एवं आनंददायक माहौल बनाने के लिए शिक्षकों से आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से अनेक गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। साथ ही विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा को रुचिकर बनाने के लिए विभिन्न प्रार्...