मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एल एम चमोला ने भागीरथीपुरम स्थित नरेंद्र महिला विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम भागीरथीपुरम स्थित नरेंद्र महिला विद्यालय का मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी, ललित मोहन चमोला ने शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति का जायजा लेते हुए प्रधानाचार्या एवं शिक्षकाओं को आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला आकस्मिक निरीक्षण के लिए भागीरथीपुरम स्थित नरेंद्र महिला विद्यालय पहुंचे। उन्होंने इस दौरान विद्यालय की तमाम गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन के साथ ही बोर्ड परीक्षाफल के प्रगति की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेते हुए उनका खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने शिक्षिकाओं को आईसीटी के साधनों के माध्यम से भी शिक्षण को प्रभावपूर्ण तरीके से छात्राओं के सम्मुख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या को छात्रावास में कमजोर वर्ग की छात्राओं को प्रवेश देने और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए...