'परीक्षा एक उत्सव' कार्यक्रम के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का तनाव और दबाव किया दूर।
जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में कक्षा 10 व 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों में परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए 'परीक्षा एक उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एलपी डोभाल और शिक्षकों ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा को लेकर अनेक उपयोगी सुझाव दिए हैं। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में आज कक्षा 10 और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा के डर और तनाव को दूर करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशों के तहत 'परीक्षा एक उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों ने परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का भय और तनाव दूर करने के लिए अनेक रोचक और प्रभावी सुझाव दिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एलपी डोभाल ने कहा कि बच्चों पर अभिभावकों का दवाब, अंकों का दवाब व फेल होने का दवाब सबसे ज्यादा होता है। यह दवाब कब मनोरोग या जटिल समस्या बन जाय पता भी नहीं चलता। इसलिए छात्रों को परीक्षा को एक उत्सव के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कहा ...