SCERT Uttarakhand: निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने एससीईआरटी की छह सदस्यों की टीम के साथ किया डायट टिहरी गढ़वाल का अनुश्रवण
प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता एवं अकादमिक अनुसमर्थन हेतु राज्य स्तर पर डायट के गहन अनुश्रवण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाँक 29 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2024 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी में राज्य स्तरीय टीम के द्वारा अनुश्रवण कार्य किया गया। यह अनुश्रवण कार्य राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड की छः सदस्यीय टीम के द्वारा वंदना गर्ज्याल, निदेशक अकादमिक एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड के निर्देशन में किया जा रहा है। अनुश्रवण के द्वितीय दिवस पर 30 जुलाई, 2024 को श्रीमती बन्दना गर्त्याल, निदेशक अकादमिक एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड द्वारा संस्थान में जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आयोजित एक दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भी प्रतिभाग किया। उनके द्वारा कहा गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है। निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को प्राप्त जानकारी को छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। इसके अन्तर्गत डायट्स के इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षक शिक्षा से सम्बन्धित गतिविधियाँ...