Skip to main content

Posts

Showing posts with the label OPS: पुरानी पेंशन बहाली

Certificate on Coding and Artificial Intelligence

Certificate on Coding and Artificial Intelligence Loading…

स्वीप कार्यक्रम पर विद्यालयी शिक्षा विभाग, द्वारा यहां आयोजित करवाई जा रही है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिल रहे हैं शानदार प्रमाण पत्र।

स्वीप कार्यक्रम पर विद्यालयी शिक्षा विभाग, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा यहां आयोजित करवाई जा रही है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक प्रमाण पत्र। सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षक भी कर सकते हैं प्रतिभाग।   प्रतिभाग के लिए यहां करें क्लिक-  Click Here

National Voters Day Quiz: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित करवाई जा रही है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक प्रमाण पत्र, इस link पर करें प्रतिभाग

  SVEEP (Systematic Voters' Education and Electoral Participation) यानी व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार से प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुशील डोभाल द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी पर मतदाताओं और विशेषकर भावी मतदाता (माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के) विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों सहित शिक्षक, अभिभावक और आम लोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड, महावीर सिंह बिष्ट और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एसपी सेमवाल और विद्यालय की प्रधानाचार्य  सीएस असवाल द्वारा हस्ताक्षरित डिजिटल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतिभागियों की अत्यधिक संख्या के कारण स्वचालित प्रणाली से ही प्रमाण पत्र प्रेषित करने में समय लग सकता है, कृपया धैर्य बनाए रखें...

SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत 'मतदाताओं के लिए शपथ' और 'ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता' का यह उत्कृष्ट विद्यालय कर रहा है आयोजन, प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक प्रमाण पत्र।

 सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव और राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता और 'मतदाताओं के लिए शपथ कार्यक्रम' आयोजित किए जा रहे हैं इन कार्यक्रमों में आम लोगों सहित वे सभी विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकेंगे जो शीघ्र 18 वर्ष की आयु में प्रवेश करने जा रहे हैं।      जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल ने बताया है कि प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में संचालित किए जाएंगे। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत  22 जनवरी से 'मतदाताओं के लिए शपथ' कार्यक्रम तथा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा किया जाएगा इन कार्यक्रमों में आम लोगों सहित वह सभ...

राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस पर ई-पत्रिका "हिमवंत'' पर आयोजित होंगी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता. जनजागरूकता के लिए छात्रों के साथ ही शिक्षक, अभिभावक और आमलोग भी करेंगे प्रतिभाग

धरती पर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत सीमित मात्रा में ही उपलब्ध होने की वजह से यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी मौजूदा ऊर्जा आपूर्ति को संरक्षित करें या नवीनीकृत स्रोतों का इस्तेमाल करें , ताकि हमारे प्राकृतिक संसाधन भावी पीढ़ियों के लिए भी उपलब्ध हो सके। इसी उद्देश्य के साथ हम सब प्रतिवर्ष 14 दिसम्बर को ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाते है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान है। स्कूली विद्यार्थियों के लिये कई स्तरों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन इस अभियान की मुख्य गतिविधियों में से एक है जो इस अभियान में भाग लेने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिये ऊर्जा संरक्षण के महत्व के साथ साथ शिक्षित व जागरूक करने में मदद करता है। इसी क्रम में विद्यालय शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा) टिहरी गढ़वाल  उत्तराखंड की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा समस्त स्कूली बच्चों के लिए ऊर्जा संरक्षण विषय यह ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक,   अभिभावक और आम लोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं. प्रतियोग...

22 वें उत्तराखंड दिवस पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का यहां होगा आयोजन। आप भी करें प्रतिभाग।

नौ नवंबर की तारीख इतिहास में उत्तराखंड के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है. पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को सत्ताइसवें राज्य के रूप में भारत गणराज्य के शामिल किया गया. वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था , लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया. राज्य स्थापना दिवस पर आमलोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों में उत्तराखंड राज्य के प्रति सामान्य ज्ञान बढाने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा उत्तराखंड राज्य के 22 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 70 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी , मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल और प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी , टिहरी गढ़वाल के हस्ताक्षरयुक्त ई-प्रमाण पत्र ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे। यह कार्यक्र...

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय जाखणीधार के शिक्षक सुशील डोभाल ने ऑनलाइन क्विज प्रयियोगिता का आयोजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। उत्तराखंड सहित कई राज्यो के प्रतिभागी हुए प्रयियोगिता में शामिल।

  अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती राज्यों की डेढ़ हजार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।      टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर  ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि के 9:00 बजे तक करीब डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, और आम लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों व आम लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामान्य ज्ञान अभिवृद्धि के उद्देश्य से विद्यालय के प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुशील डोभाल द्वारा अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी श्री महावीर सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी श्री शिव प्रसाद सेमवाल और खण्ड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार श्री धनबी...

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के चयनितों को सीईओ टिहरी एसपी सेमवाल ने नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर जनपद स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित विभिन्न ऑनलाइनप्रतियोगिताओं के चयनित विद्यार्थियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल द्वारा नगद पुरुस्कार राशि देखकर सम्मानित किया है। स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला , क्विज , निबंध और भाषण आदि विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण को लेकर जनसामान्य को जागरूक करने के अनेक रोचक संदेश दिए थे।    उल्लेखनीय है प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को देशभर में ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाते हुए इस दिन ऊर्जा संरक्षण विषय पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है , इस वर्ष कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा संरक्षण दिवस पर   चित्रकला , क्विज और निबंध प्रतियोगिताएं मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देशों पर ऑनलाइन मोड में जनपद स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के अर्थशास्त्र प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा आयोजित की गई। जबकि ऑनलाइन ...

Himwant readers