नए साल 2020 में शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है। सेवा नियमावली के कारण लंबे से अटके प्रवक्ता और एलटी कैडर के 1937 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव लोक सेवा आयेाग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिए गए हैं। तो बेसिक स्तर पर करीब दो हजार पदों पर नई भर्ती की संभावना भी है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के बताया कि कुछ समय पहले सरकार ने हर प्राथमिक स्कूल में कम से कम से दो शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय किया है। इससे करीब 14 से 15 सौ तक नए शिक्षकों की जरूरत होगी। वर्तमान में 625 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कोर्ट केस की वजह से अटकी हुई है। इस मामले में भी विभाग प्रभावी पैरवी कर रहा है। मालूम हो कि सेवा नियमावली के संशोधन में देरी के कारण एलटी और प्रवक्ता कैडर के 1937 पदों पर लंबे समय से भर्ती अटकी हुई थी। सरकार ने शिक्षकों के इन दोनों कैडर की सेवा नियमावलियों को संशोधित कर जारी कर दिया दिया है। कुंवर के अनुसार 507 प्रवक्ता पद पर भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयेाग को भेज दिया गया है। जबकि एलटी क...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)