School Innovation Council: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अप्रूवल के साथ ही उत्तराखंड में स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल (SIC 2024-25) गठित करने वाला पहला विद्यालय बना पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार, अधिकारियों ने दी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं 💐
PM SHRI School, GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal PM SHRI Schools in Uttrakhand: टिहरी जिले के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल (SIC 2024-25) का गठन किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल के द्वारा अप्रूवल मिलने के बाद यह विद्यालय सत्र 2024-25 के लिए राज्य में School innovation council गठित करने वाला पहला विद्यालय बन गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा एमएस बिष्ट सहित टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट सहित कई अधिकारियों ने विद्यालय को एसआईसी के गठन पर शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है की NEP 2020 के तहत शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और AICTE ने देशभर के स्कूलों के लिए स्कूल इनोवेशन काउंसिल SIC कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में इनोवेशन, विचार, रचनात्मकता, डिजाइन थिंकिंग और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय नवाचार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मैं यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि एसआईसी स्कूली शिक्षा म...