जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बद्ध होने जा रहा है। शासन द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित करने के बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा सीबीएसई ऐफिलेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के प्रयेक विकासखंडों के दो-दो राजकीय इंटर कॉलेजों का चयन अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में किया गया है। इन विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमो में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलव्ध करवाना करवाई जानी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे विभागीय अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट पर पर तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। इन विद्यालयों में नए सत्र में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की संबद्धता के साथ अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों के कक्षाएं संचालित होनी हैं इसी क्रम में अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार में सीबीएसई ऐफिलेशन की प्रक्रिया आरंभ की गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि विभागीय उच्चाधिकारियों के...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)