Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2024

Tehri Kitab Kauthig: "टिहरी किताब कौथिग" के आयोजन की पूर्व तैयारियों को लेकर आज 6 से 7 बजे सांय संपन्न होगी ऑनलाइन बैठक, कार्यक्रम के संयोजक और टिहरी के सीईओ एसपी सेमवाल ने की यह अपील

Tehri Kitab Kauthig 2024   क्रिएटिव उत्तराखंड और भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा आगामी 20 और 21 जुलाई को नगर पालिका सभागार नई टिहरी में आयोजित होने वाली "किताब कौथिग" की पूर्व तैयारियों को लेकर आज सांय 6 से 7:00 बजे तक ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की जाएगी। 'टिहरी किताब कैथिग' के संयोजक और मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्थानीय लेखक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रचनात्मक शिक्षकों से बैठक में जुड़ने की अपील की है।      कार्यक्रम के संयोजक और टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि "आओ, दोस्ती करें क़िताबों से" की थीम के साथ 60 प्रकाशकों की करीब 70 हजार पुस्तको और अनेक रचनात्मक गतिविधियों के साथ नगर पालिका सभागार बोराडी में आगामी 20 और 21 जुलाई को किताब कौथिग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा है की किताब कौथिग में प्रतिष्ठित लेखकों की करीब 70 हजार पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। जिसमें देश के साठ पुस्तक प्रकाशकों के स्टाल्स भी लगेंगे। इसके अलावा साहित्यिक विमर्श, कवि सम्मेलन, नेचर वॉक, पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक सं...

School Education Uttarakhand: काउंसिलिंग के बाद 119 कनिष्ठ सहायक बने वरिष्ठ सहायक, इन विद्यालयों में होगी तैनाती

 Himwant Live: प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल के अंतर्गत शुक्रवार को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर 119 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के माध्यम से सुगम व दुर्गम के विद्यालय आवंटित किए गए।      राजकीय बालिका इंटर काॅलेज नैनीताल के सभागार में अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाउं मंडल लीलाधर व्यास के निर्देशन में काउंसिलिंग की प्रक्रिया संपादित की गई। कनिष्ठ सहायक हेतु 126 अभ्यर्थियों की गोपनीय आख्या मांगी गई थी। जिसमें से 7 अभ्यर्थियों की पदोन्नति पर किन्ही कारणों से विचार नहीं किया गया। 119 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।     118 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति आदेश भी शुक्रवार को जारी कर दिए गए। अपर निदेशक ने कहा कि सुगम व दुर्गम के आधार पर अभ्यर्थियों को पदोन्नति दी गई है। काउंसिलिंग प्रक्रिया को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एलएस बिष्ट, गोपाल बिष्ट, कमल फुलारा, संजीव जोशी, कैलाश ढैला, जगमोहन रौतेला, मोहन फत्र्याल, कमलेश नैनवाल, पूरन बिष्ट, सुरेश बुधलाकोटी आदि शामिल रहे।...

Lecturer Compulsory Transfer eligibility list: प्रवक्ता महिला संवर्ग, सुगम से दुर्गम संशोधित पात्रता सूची, यहां देखें excel filters के साथ

Himwant Webpage प्रवक्ता (महिला संवर्ग) अनिवार्य स्थानान्तरण सुगम से दुर्गम संशोधित सूची 2024

Human story for 'Belief in the Ballot'

लेकतंत्र का एक सिपाही 'कुवर सिंह' भी सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढवाल विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में पिछले चुनावों की भांति मुझे एक बार फिर पीठासीन अधिकरी के रूप में योगदान सौंपा गया। प्रथम और द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के बाद अंततः मैं अन्य निवार्चन अधिकरियों व कर्मचारियों के साथ तीसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए निवाचन प्रशिक्षण केन्द्र पर पहुंचा, जहां मुझे पता चला की मेरी टीम को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। सामान्यतः निर्वाचन ड्यूटी में अधिकतर कार्मिक आरक्षित टीम में रहना नही चाहते, क्यूंकि आरक्षित टीम के सभी मतदान अधिकरियों को जहां निर्वाचन सम्पन्न होने तक ड्यूटी के लिए मुस्तैद रहना पडता है वहीं अनिश्चितता की स्थिति बनी रहती है। हर निर्वाचन अधिकारी की भांति मेरी प्राथमिकता भी पोलिंग बूथ पर पहुंच कर मतदान सम्पन्न करवाना था किन्तु आरक्षित टीम में रखे जाने के कारण अब परिस्थितियां बदल गयी थी। जिस प्रकार पोलिंग पार्टी द्वारा पोलिंग बूथ पर पहुंचकर निर्वाचन सम्पन्न करवाना बेहद महत्वपूर्ण कार्य होता है उसी प्रकार आरक्षित पोलिंग प...

आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत कक्षा 8 हेतु आनंदिनी संदर्शिका के लिए कहानी

  “दो भाइयों की कहानी” सुशील डोभाल, प्रवक्ता  राजकीय इंटर कॉलेज  जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल उद्देश्य-  बच्चे कृतज्ञता, सहयोग और करुणा की भावना को समझ सकेंगे । समय - कम से कम दो दिन या शिक्षक के संतुष्ट होने तक । चेक इन- कक्षा की शुरुआत 2-3 मिनट तक सांस पर ध्यान देने कि प्रक्रिया से की जाय । कहानी       एक गॉव मे दो भाई रहते थे। दोनो भाई अपने पुरखो के खेत में काम करते थे। उनमें से बड़े भाई की शादी हो चुकी थी और उसकी पत्नी व दो बच्चों का परिवार था। जबकि दूसरा भाई अभी अविवाहित था और अकेला रहता था। दोनो अपने बड़े पुस्तैनी मकान के दो अलग-अलग हिस्सों में रहते थे, और एकसाथ खेतीबाड़ी का काम करते व खेती से जो भी आय होती वह दोनो आधी-आधी बॉट लेते। दोनों का जीवन खुशहाल चल रहा था ।          एक दिन सोते समय छोटे भाई के मन मे यह विचार आया कि  मेरी तो अभी शादी भी नही हुई हैं और परिवार भी नही बना, इस कारण मेरा ख़र्चा भी बड़े भाई की तुलना में बहुत कम हैं। मुझे तो कम हिस्सा लेना चाहिये, जबकि बड़े भाई पर बीबी बच्चों सहित पूरे परिवार का बोझ है। उन्ह...

Lecturer Compulsory Transfer eligibility list: प्रवक्ता सामान्य शाखा, सुगम से दुर्गम संशोधित सूची

Uttarakhand School Education  

टिहरी हिट एंड रन मामले में खंड विकास अधिकारी पर गिरी पहली गाज, हुआ सस्पेंड

टिहरी हिट एंड रन मामले में खंड विकास अधिकारी पर गिरी पहली गाज, हुआ सस्पेंड

गढ़वाल समर कैंप के समापन समारोह का यूट्यूब में होगा लाइव प्रसारण

रिपोर्ट मीनाक्षी सिलस्वाल, नरेंद्रनगर- टिहरी गढ़वाल के विकासखंड नरेंद्रनगर के  ग्राम बेडधार (कखील )  में प्राथमिक विद्यालय बेडधार में चल रहे गढ़वाल समर कैंप का समापन हो रहा है। कल 26 जून को आयोजित होने वाले समापन समारोह का प्रात: 9:00 से youtube में लाइव प्रसारण किया जाएगा। विगत 1 जून से यह समर कैंप आसपास के गांव में रहने वाले 13 वर्ष से 21 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है जिसमे इंग्लिश ट्रैक, कैरियर ट्रैक और आर्ट ट्रैक के अंतर्गत 56 बच्चें प्रतिभाग कर रहे है।             बेडधार गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 1 जून से चल रहे समर कैंप में आसपास के गांव दिउली, फर्त, खरकी, कखील और बेडधार के बच्चें प्रतिभाग कर रहे है।  कैंप का आयोजन गांव के ही निवासी विनोद सिलस्वाल, उनकी पत्नी मीनाक्षी सिलस्वाल, पुत्री श्रुतिका सिलस्वाल तथा उनके सहयोगी कबीर के सामूहिक प्रयासों द्वारा किया गया है। इस समर कैंप को संचालन के लिए 4 वालियन्टर अध्यापक पुणे (महाराष्ट्र) से उदय फाले, दिल्ली से सुरभि शर्मा और इशिका गुप्ता तथा ऋषिकेश से हेमंत पैन्...

New Tehri car accident: नई टिहरी में तेज रफ्तार कार ने पांच को रौंदा, महिला सहित दो बच्चियों की हुई मौत, दो राहगीर हुए घायल।

नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में बड़ा हादसा हो गय। यहां बौराडी स्थित नगर पालिका के समीप तेज गति में अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आने से एक महिला सहित दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे का कारण चालक द्वारा शराब पीकर अनियंत्रित गति से वाहन चलाना बताया जा रहा है, हालांकि पोस्ट में ऐसे किसी तथ्य की पुष्टि नहीं की जा सकती।     नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया। दुर्घटना में महिला के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी प्रभारी खंड विकास अधिकारी बताया जा रहा है। Video देखें यह वीडियो यातायात के नियमों की प्रति जागरूकता के लिए अपलोड किया गया है। नई टिहरी नगर के बोराडी में कल सांय तेज रफ्तार एक कार ने महिला और दो बच्चियों का जीवन छीन लिया जबकि दो लोग इस घटना में घायल हुए हैं। यातायात के नियमों का पालन करें। ...

मिशन कोशिश के अंतर्गत अर्थशास्त्र विषय में पूर्व संबोधों की यहां करें तैयारी

मिशन कोशिश के अंतर्गत अर्थशास्त्र विषय में पूर्व संबोधों की यहां करें तैयारी    PM SHRI Atal Utkarsh Govt. Inter College Jakhnidhar T.G. Sushil Dobhal-  प्रिय विद्यार्थियों, आशा करता हूं कि आने वाली बोर्ड परीक्षा और तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आप बेहतर ढंग से तैयारी कर रहे होंगे। मेरा प्रयास रहता है कि मैं समय-समय पर आप सभी को अर्थशास्त्र विषय से जुड़ी जानकारियां और विशेष रूप से एनसीईआरटी की 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित नोट्स और परीक्षा के लिए उपयोगी सामग्री आपको 'हिमवंत' के माध्यम से उपलब्ध करवा सकूं। इसी क्रम में व्यष्टि अर्थशास्त्र के परिचय पर आधारित कुल 35 बहुविकल्पीय प्रश्न यहां आपके साथ साझा कर रहा हूं। यहां दिए गए प्रश्न के सही विकल्प को चुनकर submit करते जाएं। अंत में आपको एक बार सभी प्रश्नों के उनके सही उत्तरों के साथ आपका स्कोर कार्ड भी प्रदर्शित हो जाएगा। इससे आपको सीखने और परीक्षा के लिए तैयारी में सहायता मिल सकेगी। मिशन कोशिश   Micro Economics lesson 1, व्यष्टि अर्थशास्त्र- एक परिचय  

Economics study: महीने के अंतिम शनिवार को शिक्षक सुशील डोभाल ऐसे कर रहे हैं छात्रों की विषयगत समस्याओं का समाधान

सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड Report by- Sushil Dobhal- अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में महीने के अंतिम शनिवार को छात्रों की विषयगत समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। क्विज प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राए एक दूसरे को प्रश्न पूछते हैं और आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसके साथ ही इंटरनेट के माध्यम से प्रत्येक पाठ के लिए क्विज प्रतियोगिताएं तैयार कर विद्यालय के वेब पोर्टल पर अपलोड करते हैं।   Class 12th Economics Objective Question, Economics  MCQ, Short and Long Answer Type Question and Answers in Hindi  by Sushil Dobhal sir   कक्षा 12 अर्थशास्त्र बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर हिंदी में       प्रिय विद्यार्थियों, आशा करता हूं कि आने वाली बोर्ड परीक्षा और तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आप बेहतर ढंग से तैयारी कर रहे होंगे। मेरा प्रयास रहता है कि मैं समय-समय पर आप सभी को अर्थशास्त्र विषय से जुड़ी जानकारियां और विशेष रूप से NCERT की 12वीं कक्...

Transfer- School Education Uttarakhand: पौड़ी और चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारियों सहित प्रशासनिक संवर्ग के 10 शिक्षा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर।

Report by- Sushil Dobhal: उत्तराखंड शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में पौड़ी और चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारियों सहित प्रशासनिक संवर्ग के 10 शिक्षा अधिकारियों के विभिन्न श्रेणियां के अंतर्गत ट्रांसफर किए हैं। पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ को एक बार फिर विभागाध्यक्ष सीमेट के पद पर ट्रांसफर दिया गया है। जबकि चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला को संयुक्त शिक्षा निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना प्रकोष्ठ उत्तराखंड देहरादून के लिए ट्रांसफर मिला है।    सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन के हस्ताक्षरों से निर्गत आदेशों में कहा गया है कि उक्त आदेश के क्रम में स्थानान्तरित कार्मिकों/अधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 की धारा-22 में निहित प्राविधानानुसार अपने वर्तमान तैनाती के स्थान से नियमानुसार कार्यमुक्त होते हुए, ससमय नवीन तैनाती के स्थान पर योगदान किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इसके साथ अनिवार्यता के आधार पर किये गये स्थानान्तरण हेतु स्थानान्तरित कार्मिक नियमानुसार स्थानान्तरण भत्ते हेतु अर्ह होंगे तथा अनुरोध के आधार पर किये...

Transfer: विद्यालयी शिक्षा विभाग की बड़ी खबर- मिनिस्ट्रियल संवर्ग के दो सौ से अधिक कर्मचारियों के हुए विभिन्न श्रेणियों में ट्रांसफर, एक सप्ताह के भीतर करना होगा नई तैनाती स्थल पर ज्वॉइन

विद्यालयी शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड ननूरखेड़ा  देहरादून ने विभिन्न श्रेणियां के अंतर्गत 200 से अधिक मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं। ट्रांसफर हुए प्रशासनिक अधिकारियों और कार्मिकों को एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।    निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल के हस्ताक्षर से जारी आदेशों में कहा गया है कि उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017, शासनादेश संख्या 30/XXX- 2/2018-30(13)2017 दिनांक 6 फरवरी, 2018, शासनादेश सं०-1/130236/XXX (2)/2023/E-33080, शासनादेश सं0-198739/XXX(2)/2023/E-33080 कार्मिक एवं सर्तकता अनुभाग-2 दिनांक 14-03-2024, महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड के पत्रांक-विविध/2116-22/ स्था० बैठक/2024-25 दिनांक 02-05-2024 एवं वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम-2017 की धारा-16 के प्राविधानानुसार स्थानान्तरण सत्र 2024-25 हेतु गठित विभागीय स्थानान्तरण समिति द्वारा वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम की धारा-07, धारा-09 एवं धारा 10 में निहित व्यवस्था ...

"आओ दोस्ती करें किताबों से" की थीम के साथ टिहरी में 20-21 जुलाई को आयोजित होगा दसवें चरण का 'किताब कौथिग, प्रतिष्ठित प्रकाशकों की 70 हजार पुस्तकें पाठकों के लिए रहेगी उपलब्ध,

Report by- Sushil Dobhal: क्रिएटिव उत्तराखंड और भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा 20 और 21 जुलाई को नगर पालिका सभागार नई टिहरी में दसवें चरण के "किताब कौथिग" का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक और टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि "आओ, दोस्ती करें क़िताबों से" की थीम के साथ 60 प्रकाशकों की करीब 70 हजार पुस्तकें साहित्यप्रेमियों और पाठकों के अवलोकन और खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस अनूठे कार्यक्रम में कवि-सम्मेलन, इतिहास, शिक्षा, साहित्य और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा के साथ ही स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। Watch Video     साहित्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति का उत्सव "किताब कैथिग" 9 सफल पड़ावों के बाद अपने दसवें चरण में टिहरी पहुंच रहा है। 20 और 21 जुलाई 2024 को पालिका सभागार टिहरी में आयोजित होने वाले इस अनोखे कार्यक्रम में देशभर से अनेक प्रतिष्ठित लेखकों और साहित्यकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। क्रियेटिव उत्तराखंड के हेम पंत, दयाल पांडे और प्रवीन भट्ट ने बताया कि बच्चों और युवाओं में पढ...

Career in the field of Teaching: शिक्षण के क्षेत्र में करियर, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड, PPT by- Sushil Dobhal

Career in the field of Teaching:  शिक्षण को बेहद सम्मानित पेशे के रूप में देखा जाता हैं. भारतीय संस्कृति में तो गुरु को ईश्वर के समतुल्य माना गया है, हालांकि समय के साथ- साथ शिक्षण का तरीका बदला है, लेकिन इस क्षेत्र में करियर की आज भी अपार संभावनाएं हैं. अध्यापन के क्षेत्र में प्री-स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक आज शिक्षित युवाओं के सामने अनेक शानदार विकल्प उपलब्ध है किंतु जानकारी के अभाव में अधिकतर छात्र इस दिशा में कदम आगे बढ़ा ही नहीं पाते हैं अथवा कुछ लोग अनुपयोगी पाठ्यक्रमों का चयन कर भविष्य में कठिन महसूस करते हैं।      शिक्षक के क्षेत्र में पारंपरिक रूप से संचालित पाठ्यक्रमों में समय के साथ-साथ कई बदलाव हुए हैं और आने वाले समय में भी इसमें कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 में स्पष्ट प्रावधान है की 2030 से पूर्व अभी तक संचालित D.El.Ed और B.Ed पाठ्यक्रम पूरी तरह बंद हो जाएंगे और उनके स्थान पर 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम ITEP संचालित होंगे। तो आईए, जानते हैं की मौजूदा दौर में शिक्षक बनने के लिए क्या मापदंड निर्धारित किए गए ह...

साध्वी निरंजन ज्योति

पिता के साथ करती थी मजदूरी, आज हैं राजनीति और आध्यात्म के शिखर पर ‘साध्वी निरंजन ज्योति’ शोध आलेख- सुशील डोभाल भारतीय समाज में महिलाओं का योगदान हमेशा से ही सराहनीय और अतुलनीय रहा है।   देश में ऐसी प्रतिभाशाली , निपुण और दृढ़निश्चयी महिलाओं की कमी नहीं है जो अपने अनूठे योगदान के लिए करोडो लोगों के लिए   रोल मॉडल बनी है और   लाखों लोगों को अपने नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस शोध लेख के माध्यम से यहाँ एक ऐसी सफल महिला के सफरनामे पर प्रकाश डाला जा रहा हैं , जिनका जीवन हमेशा चुनौतियों और कठिनाइयों से भरा रहा। गरीबी के कारण बचपन में तमाम परेशानियों और कठिनाइयों से संघर्ष करने के बाद न केवल वह राजनीति में बल्कि धर्म और आध्याम के शिखर पर भी अपना परचम लहरा रही हैं। यहाँ बात की जा रही हैं केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की , जो तमाम मिथकों को तोड़कर आज आध्यात्म और   राजनीति के क्षेत्र में सफलता का ध्वज लहरा रहीं हैं। तमाम चुनौत्तियों और कठिनाइयों से भरे रास्तों पर चलकर साध्वी निरंजन ज्योति न केवल केंद्रीय मंत्री के मुकाम पर पहुंचीं बल्कि सनातन के रक...

Himwant readers