Mukhyamantri Medhavi Chhatra Protsahan Yojana: उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के लिए ऐसे करें आवेदन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के 487 परीक्षा केन्द्रों पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति -जूनियर स्तर (कक्षा-6) एवं माध्यमिक स्तर (कक्षा-9) हेतु चयन परीक्षा दिनांक 08 अगस्त 2024 (बृहस्पतिवार) को दो पालियों में (समय 10:00-12:00 एवं 01:30 - 03:30) आयोजित की जाएगी। परिषद की और से विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर समस्त परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केदो पर उपस्थित रहने की निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत छात्र छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए Mukhyamantri Medhavi Chhatra Protsahan Yojana मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के माध्यम से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के मेधावी छात्र छात्राओं को 600 रु से 1200रु प्रतिमाह छात्रवृति दी जाती है। ताकि छात्रों को आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ने की आवश्यकता ना पड़े। इस योजना के बारे में और भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़ें। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य उत्...