राज्य विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी परिषद विज्ञान धाम झाझरा में शनिवार को इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल 2021 का आयोजन शुरू हुआ है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सचिव सुभाष कुमार, IRDE-DRDO के निदेशक डॉ बी. के. दास और UPES के कुलपति सुनील रॉय ने संयुक्त रूप से किया। उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों को साइंस और टेक्नोलाजी से जोड़ने के उद्देश्य से देहरादून में देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलाजी फेस्टीवल का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ऑर्गेनाइजर सेकेट्री कुंवर राज अस्थाना ने बताया कि इस वर्ष इसमें विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, साइंस क्विज, मैजिक ऑफ मैथ, मीट द साइंटिस्ट और कई विषयों पर कार्यशालाएं, साइंस सिटी का टूर, विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल में SDRF, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग, सगन्ध पौधा केंद, इंजीनियरिंग कॉलेज, खाद्य परीक्षण एवम् सुरक्षा, यूकास्ट, एग्रीकल्चर, DIT कॉलेज, TULAS इंस्टीट्यूट आदि संस्थानों के स्टॉल लगाए गए है जिनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित जान...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)