Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2023

Uttarakhand Board Exam: 30 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

Himwant Educational News: उत्तराखंड में इस वर्ष हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित होंगे। यही नहीं उत्तराखंड अब हर वर्ष 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा फल घोषित करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है उक्त आशा की जानकारी विद्यालय शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने है।     कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य पूरे देश में पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां अब हर वर्ष 30 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर है, जहां कॉलेज में चुनाव एक ही दिन हो रहे हैं और कई परीक्षाओं के परिणाम एक ही दिन घोषित हो रहे हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने से छात्रों को अगले सत्र में एडमिशन लिए देरी नहीं होगी।    पहाड़ों पर लगातार खराब होती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार बेहतर काम कर रही है। अब प्रदेश के सभी हॉस्पिटल में एक गायनी के डॉक्टर के साथ-साथ र...

Uttarakhand School Education: महावीर सिंह बिष्ट संभालेंगे निदेशक माध्यमिक शिक्षा का दायित्व, सैकड़ों शिक्षक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं बधाई और शुभकामनाएं

Uttarakhand School Education: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले महावीर सिंह बिष्ट अब शिक्षा निदेशक का दायित्व संभालेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के रिटायरमेंट के बाद उनकी निदेशक पद पर ताजपोशी होने जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक सैकड़ो शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।     निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी 31 दिसंबर 2023 को अधिवर्षता सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हो रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रारंभिक शिक्षा सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी के अलावा निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड बंदना गर्थ्याल निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आर के उनियाल, निदेशक संस्कृत एसपी खाली, अपर निदेशक एससीईआरटी अजय नौडियाल व अपर निदेशक महाबीर सिंह बिष्ट के साथ ही प्रदेशभर से आए शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। विद्य...

NSS Camp: अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार के एनएसएस स्वयंसेवियों का साथ दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न

Himwant Educational News:टिहरी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिलखी पंचायत भवन में राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर दिनांक 23 दिसम्बर 2023 से 29 दिसम्बर 2023 को अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। एनएसएस स्वयंसेवियों ने इस दौरान अनेक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहयोग और सद्भावना का संदेश दिया है।     इस अवसर पर कार्यकम अधिकारी दीपक कपूर, वंदना डंगवाल, पूर्ण धनई ग्राम प्रधान पिलखी बबीता देवी, चिकित्साधिकारी डा प्रियंका आदि कई लोग माजूद रहे।  एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा जनजागरूकता कार्यकम, नशामुक्ति उत्तराखण्ड, संस्कारयुक्त उत्तराखण्ड, फंक्शनल लिटिरेसी, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ सहित स्वच्छता कार्यकम के माध्यम से स्थानीय निवासियों को जागरूक किया। इस दौरान सभी ग्रामवासियों ने एनएसएस दल को अपना सहयोग देते हुए राष्ट्रीय कार्यकम के इस क्षेत्र में आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों और शिक्षकों को यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनला...

Uttarakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड रामनगर में जारी किया बोर्ड परीक्षा 2024 का कार्यक्रम, 27 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं

 Uttarakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड रामनगर में जारी किया बोर्ड परीक्षा 2024 का कार्यक्रम, 27 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं

IFMS: 1 जनवरी 2024 से आकस्मिक अवकाश के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही किए जाएंगे स्वीकार, आकस्मिक अवकाश के लिएIFMS पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन, शासन ने इन विभागों के लिए जारी किए निर्देश

Himwant Educational News: उत्तराखंड में लोक निर्माण, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अधिकारी 1 जनवरी 2024 से आकस्मिक अवकाश के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही कर सकेंगे। आकस्मिक अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन IFMS के माध्यम से ही किया जा सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से किए जाने वाले अवकाश आवेदन स्वीकृत नहीं किया जा सकेंगे। शासन ने इसके लिए विभागों को निर्देश जारी किए हैं।      शासन की ओर से जारी निर्देशों में सचिव, लोक निर्माण, आयुष एवं आयुष विभाग के सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे ने कहा है कि यह देखा जा रहा है कि अधिकारीगण आकस्मिक अवकाश हेतु ऑफलाइन आवेदन कर रहे हैं, जबकि आकस्मिक अवकाश आवेदन IFMS के माध्यम से प्रस्तुत किये जाने चाहिए। अतः समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया जाता है कि 01 जनवरी, 2024 से आकस्मिक अवकाश आवेदन IFMS के माध्यम से ही प्रस्तुत किये जायें। 01 जनवरी, 2024 से सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अपनी लॉग-इन आई०डी० के माध्यम से लॉग-इन करते हुए अपने My Leave Section में Apply Leave उपलब्ध बटन पर क्लिक करते हुए अवकाश हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा। 01 जनवरी, 2024 से ऑफलाइन आकस्...

Himwant Educational News: विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के एनएसएस स्वयंसेवियों का सात दिवसीय शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ आरंभ

NSS Camp: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चवालखेत बुडोगी में आरंभ हुआ है। कार्यक्रम के पहले सत्र में सरस्वती वंदना के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।     एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र मिश्रवाण ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख जाखणीधार मस्ता सिंह नेगी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष वर्तमान में प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष राजेश ड्यूडी, विद्यालय प्रबन्ध समिति के सह प्रबंधक रामलाल नौटियाल तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य  पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष पंकज वरवाण आदि अनेक लोग मौजूद रहे। इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता मस्ता सिंह नेगी ने स्वयंसेवियों के साथ अपनी अनुभव साझा करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि इस शिविर में बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है यहां वह हर परिस्थिति में अपने आप को व्यवस्थित करता है और समाज में एक अच्छा प्रेरक बनता है।     इस दौरान रामलाल नौटियाल ने एनएसएस स्वयंसेवियों से शिविर ...

School Education Uttarakhand: वरिष्ठतम शिक्षक के बजाय कनिष्ठ शिक्षक को विद्यालय का प्रभार सौंपने पर संबंधित संस्थाध्यक्ष पर होगा उत्तरदायित्व का निर्धारण, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) विनोद कुमार ढौंडियाल ने दिए निर्देश

विनोद कुमार ढौंडियाल जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शि. टिहरी गढ़वाल  Himwant Educational News:  जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विनोद कुमार ढौंडियाल ने ने जनपद के अंतर्गत संचालित राजकीय विद्यालयों में विद्यालय संचालन की कार्यवाही कराये जाने हेतु प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व निर्धारित करने और प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक के विद्यालय से बाहर रहने के दौरान वरिष्ठ अध्यापक को ही विद्यालय संचालन हेतु अधिकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी विद्यालय में वरिष्ठतम शिक्षक को छोड़कर कनिष्ठ शिक्षक को विद्यालय संचालन के लिए अधिकृत किया जाता है तो इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय के संस्थाध्यक्ष का होगा।      School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल राजकीय विद्यालय में अनेक बार जानकारी के अभाव में या यूं कहे की जानकारी होने के बाद भी कई प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक अवकाश उपभोग अथवा अन्य प्रयोजन हेतु विद्यालय से बाहर रहने के दौरान विभागीय नियमों के विरुद...

Azim Premji Foundation: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोचक ढंग से दी गई भारतीय संविधान की बुनियादी जानकारियां, संदर्भदाताओं ने जमकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह

Himwant Educational News: टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं को आईसीटी के साधनों के माध्यम से भारतीय संविधान से परिचित करवाया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 और 12 की विद्यार्थियों ने संदर्भदाताओं से अनेक संवैधानिक जानकारियां प्राप्त की हैं।      कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए टच करें। विद्यालय के प्रवक्ता और आईसीटी प्रभारी सुशील डोभाल ने बताया कि Azim Premji Foundation की ओर से विद्यालय में भारतीय संविधान से संबंधित बुनियादी जानकारियां देते हुए फाउंडेशन के संदर्भदाताओं द्वारा छात्र-छात्राओं की साथ संवाद किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन नई टिहरी की ओर से संदर्भदाता अभिषेक और संदीप ने विद्यालय पहुंचकर आईसीटी के उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान पर रोचक ढंग से अनेक उपयोगी जानकारियां दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रश्न-उत्तर के माध्यम से उनके अधिगम स्तर का भी आकलन किया। कार्यक्रम में संदर्भदाताओं ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा की संरचना और संव...

Baal Sakha Program: राजकीय इंटर कॉलेज भवान में संपन्न हुए करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में उपनिदेशक (से.नि.) चेतन प्रसाद नौटियाल ने स्कूली बच्चों के साथ बांटे अपने अनुभव, विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर की संभावनाओं की दी जानकारी

Himwant Educational News: टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भवान में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत उपनिदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल की स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभव बताते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्र में करियर संबंधी जानकारियां दी है। स्कूली छात्र-छात्राओं ने बेहद उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए यहां टच करें।    विद्यालय के प्रधानाचार्य अटल कुमार ने बताया कि विद्यालय शिक्षा विभाग से गत वर्ष उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत हुए और विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रही चेतन प्रसाद नौटियाल को विद्यालय में करियर काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में बच्चों और शिक्षकों के बीच पहुंचे सेवानिवृत अधिकारी चेतन प्रसाद नौटियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ईमानदारी और कठोर परिश्रम के जरिए हर व्यक्ति जीवन में उच्चतम मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं ...

Leave rules for Uttarakhand Government Servants: उत्तराखंड राजकीय सेवकों के लिए अवकाश नियम

सुशील डोभाल, संपादक "हिमवंत" आलेख सुशील डोभाल-   सामान्यत सभी राजकीय कर्मचारी समय समय पर अपनी वास्तविक जरूरतों के मुताविक विभिन्न प्रकार के अवकाशों का उपभोग करते हैं किन्तु कभी कभी जानकारी के अभाव में अवकाशों के उपभोग को लेकर अनेक परेशानियां पैदा हो जाना स्वाभाविक है. मेरे कुछ सहकर्मियों ने अवकाश नियमों की जानकारी चाहने की मुझसे इच्छा व्यक्त की है, उनकी सुविधा के लिए यहाँ अवकाश नियम पोस्ट कर रहा हूँ. आशा हैं की मेरे सहकर्मियों सहित समस्त पाठक इस पोस्ट से जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकेंगे ।  ( सुशील डोभाल,   संपादक "हिमवंत"  ) Special leave application format: उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए विशिष्ट अवकाश लेखा और आवेदन पत्र यहाँ से करें डाउनलोड।  अवकाश नियम                 अवकाश नियमों को सरलता प्रदान करने के लिये, अवकाशों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। पहली श्रेणी में वे अवकाश रखे जा सकते हैं जो मूलत: वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-दो (भाग 2 से 4) में वर्णित मूल एवं सहायक नियमों ...