Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2024

School Education: 39 वर्ष की सराहनीय सेवाओं के बाद हाई स्कूल बुरांसी के प्रधानाचार्य विभोर कुमार भट्ट हुए सेवानिवृत्त, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने दी भावभीनी वदाई

पौड़ी जिले के हाई स्कूल बुरांसी के प्रधानाचार्य विभोर कुमार भट्ट राजकीय सेवा से निवृत्त होने पर स्कूल के छात्र/छात्राओं, शिक्षक/ कर्मचारियों और सेवित क्षेत्रवासियों द्वारा भावभीनी विदाई दी है। वर्ष 1985 से एक शिक्षक के तौर पर राजकीय सेवा शुरू करने वाले गवर्नमेंट हाई स्कूल, बुरांसी के प्रिंसिपल विभोर कुमार भट्ट करीब 39 वर्ष की सेवा के बाद रविवार को राजकीय सेवा से निवृत्त हो गए। इस मौके पर स्कूल के छात्र/छात्राओं, शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मियों और सेवित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। शिक्षकों ने एक शिक्षक और प्रशासन के तौर पर उनके कार्यों की सराहना की।      गवर्नमेंट हाई स्कूल, बुरांसी की बेहतरी के लिए उनके स्तर से किए गए कार्यों को याद करते हुए इन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल विभोर कुमार भट्ट ने राजकीय सेवा के 39 साल के अपने अनुभव साझा किए। कहा कि उन्हें साथी शिक्षकों ने हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने बुरांसी हाई स्कूल में एक मुखिया के तौर पर अपने अनुभवों को यादगार बताया। कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग को हमेशा याद रखेंगे। श्रीमती गीतांजलि उन...

Uttarakhand Breaking News: शिक्षक पर लगे तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार और धार्मिक मान्यताएं प्रभावित करने के आरोप, विभाग ने शुरू की कार्यवाही, संबंधित धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

गुरु की गरिमा एक फिर हुई कलंकित     उत्तराखंड के चमोली जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पर तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगा है। शिक्षक ने तीसरी कक्षा की मासूम के साथ बार बार अश्लील हरकतें की बल्कि उसको धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने का प्रयास किया है। छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए अध्यापक को दूसरे विद्यालय में अटैच करने के साथ ही एफआईआर की तैयारी कर रहा है।     मामला गोपेश्वर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के एक विद्यालय का है, जहां तैनात शिक्षक पर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी को ने 21 मार्च को शिकायती पत्र दिया था। जिसमे कहा गया है कि उनकी बेटी तीसरी कक्षा न में पढ़ती है। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ने उनकी बेटी के साथ कई बार अश्लील हरकत व आपत्तिजनक व्यवहार किया है। आरोप लगाया कि बेटी को धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने की कोशिश की गई है।       खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित शिक्षक से ...

Loksabha Election 2024: घर-घर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने वाले कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

 पालिका सभागार बौराडी नई टिहरी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने वाले कार्मिकों को आज प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करवाना काफी संवेदनशील होता है, इसलिए सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को अच्छे से समझ लें और निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन को पढ़ लें। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की गोपनीयता को बनाये रखें तथा मतदाता पहचान सुनिश्चित करना, निर्वाचन प्रक्रिया समझाना और वोट डालने की वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से की जाये। डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने वाले समस्त मतदाताओं को एआरओ के रूट चार्ट के अनुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ के माध्यम से पूर्व में सूचित करने के निर्देश दिये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पादित कराने को कहा गया।    इस अवसर पर मतदान कार्मिकों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी से निर्वाचन संबंधी संशयों का समाधान भी किया गया। तत्पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरपालिका में समस्त एआरओ ...

Uttarakhand News: मोबाइल पर रात में हॉरर मूवी देखने के बाद 11वीं कक्षा के छात्र की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों को सुबह जली अवस्था में मिला शब,

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि क्षेत्र सी 11वीं कक्षा के एक विद्यार्थी की संदिग्ध मौत की खबर सामने आ रही है। घटना से ठीक पहले छात्र अपने चचेरे भाई के साथ मोबाइल पर हॉरर देख रखा देख रहा था जबकि सुबह उसका शव जली हुआ अवस्था में परिजनों को मिला है। घटना के बाद जहां मृतक के परिजनों में जहां कोहराम मचा है, वहीं घटना को को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है।    प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि के निकट डोभ गांव का किशोर होली की छुट्टी में घर आया था। जहां यह छात्र गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मृत पाया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में यह उल्लेखनीय तथ्य सामने आया है कि छात्र के चचेरे भाई ने दोनों ने रात्रि में हॉरर यानी डरावनी फिल्म देखी थी। जिसके बाद मृतक रोशन शौच के लिए बाहर गया था। सुबह जली अवस्था में उसका शव मिला।   जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद केअगस्त्यमुनि विकास खंड के ग्राम डोभा भौंसाल में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय रोशन सिंह नाम का 11...

Loksabha election 2024: टिहरी जिले के मतदान कार्मिकों की तैनाती हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया हुई संपन्न,

नई टिहरी में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 केलिए शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में जनपद टिहरी गढ़वाल की समस्त 6 विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विधानसभा वार मतदान दलों के गठन हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया है। ईसीआई के पोर्टल पर इलेक्शन पोलिंग एण्ड कांउटिंग पर्सनल डेविलेपमेंट सिस्टम के माध्यम से रेण्डमाईजेशन किया गया है।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए टिहरी जिले में सभी विधानसभा क्षेत्र यथा 09-घनसाली (अ.जा.), 10-देवप्रयाग 11-नरेन्द्रनगर, 12-प्रतापनगर, 13-टिहरी तथा 14-धनोल्टी के मतदेय स्थलों पर विधानसभा वार मतदान दलों के गठन हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन भारत निर्वाचन आयोग से नामित सामान्य प्रेक्षक (09-घनसाली (अ.जा.), 12-प्रतापनगर, 13-टिहरी तथा 14-धनोल्टी) श्री कुंजी लाल मीना, सामान्य प्रेक्षक (10-देवप्रयाग 11-नरेन्द्रनगर) पीयूष समारिया एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित की मौजूदगी में किया गया। ईसीआई के पोर्टल पर इलेक्शन पोलिंग एण्ड कांउटिंग पर्सनल डेविलेपमेंट सिस्टम के माध्यम से किया गया।     जनपद में कुल 963 मतदेय स्थलों में से सख...

प्रवेशोत्सव 2024-25: सभी राजकीय विद्यालयों के लिए यहां निशुल्क मिलेंगे प्रवेशोत्सव के बैनर और पोस्टर

Sushil Dobhal- नए शैक्षिक सत्र में राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने और सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के अधीन समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और  उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्वागत एवं प्रवेशोत्सव 2024-25 के निशुल्क डिजिटल पोस्टर, बैनर और सेल्फी फ्रेम आईसीटी के अनुप्रयोग द्वारा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हूं। डिजिटल पोस्टर हेतु सरकारी विद्यालय में अध्यनरत आकर्षक छात्र-छात्राओं के फोटोग्राफ दिनांक 30 मार्च 2024 तक नीचे दिए गए लिंक पर भेज सकते हैं। एक विद्यालय से अधिकतम दो फोटोग्राफ ही भेजे जा सकते हैं।  प्रवेश उत्सव के लिए  विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त होने वाले छात्र छात्राओं की फोटोग्राफ मे से केवल उपयुक्त और Photogenic face युक्त छात्र छात्रा को ही बैनर में स्थान दिया जाएगा दो से अधिक फोटोग्राफ भेजने पर किसी भी फोटो पर विचार करना संभव नहीं होगा। किसी छात्र छात्रा की फोटो भेजने मात्र से यह तय नहीं हो जाएगा कि उसे प्रवेशोत्सव के राज्य...

SCERT Uttarakhand: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुडकी में स्किल डेवलपमेंट पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न, प्रतिभागियों ने मौन पालन के सीखे हुनर

हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें। Himwant Educational News:  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय मौन पालन का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ है। योजना के मुताबिक कक्षा 9 से 11वीं तक के विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रथम चरण में जनपद की 15 माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक को डाइट सभागार में यह प्रशिक्षण दिया गया है।    DIET Roorkee: एससीईआरटी के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित 15 विद्यालयों के एक एक शिक्षक को मोन पालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण लेने के बाद यह शिक्षक अपने वद्यालय में माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मौन पालन के कौशल सिखाएंगे। डायट रुड़की के प्रवक्ता अनिल कुमार धीमान ने कहा है की योजना के मुताबिक इन विद्यालयों को मधुमक्खी के बॉक्स भी दिए जाएंगे।    प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय कविता एवं अनिल कुमार के द्वारा किया गया। कार्य...

Pauri Garhwal News: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरासी में वार्षिकोत्सव और बाल मेले का हुआ आयोजन,

Himwant Educational News:  पौड़ी जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरांसी में वार्षिकोत्सव एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय प्रधान शैलेन्द्र डोबरियाल और विशिष्ट अतिथि  रमेश डोबरियाल व मंगलेश कुमार ने स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर छात्रों और शिक्षकों का खूब उत्साह बढ़ाया। हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।      विद्यालय के प्रधानाचार्य विभोर कुमार भट्ट ने कहां है कि विद्यालय प्रबंध समिति के निर्णय के अनुसार विद्यालय में वार्षिकोत्सव और बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति केअध्यक्षक्ष व समाजसेवी अर्जुन डोबरियाल, विमला देवी आदि  ने सरस्वती के  चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान समाजसेवी नीमा देवी, सरिता देवी,  मीना ध्यानी प्रधानाध्यापिका रा प्रा वि बुरांसी शाहिद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अभिभावक विद्यालय में बच्चों के बीच मौजूद रहे। प्रधानाचार्य विभोर भट्ट  ने अतिथियों के माध्यम से सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह से व प्रशस्ति पत्र से सम...

सफलता के शिखर पर ‘फाल्गुनी नायर’

सफलता के शिखर पर ‘फाल्गुनी नायर’ आलेख- सुशील डोभाल 50 की उम्र में शुरू किया बिजनेस और 12 वर्षों में ही बन गयी  सबसे अमीर महिला सीईओ, अब टाटा और मुकेश अम्बानी   की कम्पनी को दे रहीं हैं कड़ी चुनौती.  दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले मुकेश अंबानी और रतन टाटा को भी अगर कोई ऐसी भारतीय महिला सीधी टक्कर दे दे जिसने केवल 12 वर्षों में उद्योग जगत में अपना साम्राज्य खड़ा कर दिया हो तो आपको हैरानी होना लाजमी है. इस महिला ने जो स्टार्टअप शुरू किया उसके आगे भारत ही नहीं दुनियाभर के बड़े बड़े उद्योगपति भी पीछे रह गए. ये कहानी है ‘ नायका ’ की फाउंडर और ' स्टार्टअप क्वीन ' के नाम से विख्यात  फाल्गुनी नायर की , जो कंपनी की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन , एमडी और सीईओ हैं. अपनी मेहनत के दम पर फाल्गुनी नायर बहुत कम समय में न केवल सफलता के शिखर पहुंची हैं बल्कि  भारत की सबसे अमीर महिला सीईओ भी बनी हैं. आइये डालते हैं ' स्टार्टअप क्वीन ' की सफलता की कहानी पर एक नजर. भारत हमेशा से उद्यमियों का देश रहा है. सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर अंग्रेजों के शासन तक इतिहास पर नजर डालें तो यह धरती हमेशा द...

General Knowledge on Indian Banks: भारतीय बैंकों पर विविध जानकारी

भारतीय बैंकों पर विविध जानकारी राष्ट्रीयकृत बैंकों पर महत्वपूर्ण जानकारी भारत के राष्ट्रीयकृत बैंक भारत का सबसे पुराना संयुक्त स्टॉक बैंक इलाहाबाद बैंक स्वतंत्रता सेनानी डॉ० भोगराजू पट्टाभि सीतारामय्या द्वारा स्थापित बैंक आंध्रा बैंक विदेश में शाखा खोलने वाला पहला बैंक बैंक ऑफ इंडिया, लंदन, 1946 पहला बैंक जिसकी शाखा को आईएसओ 9002 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ केनरा बैंक 2011 में जिस बैंक के 100 साल पुरे होने के उपलक्ष मे डाक विभाग ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पूरी तरह से भारतीयों के स्वामित्व वाला पहला भारतीय बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लाला लाजपत राय के प्रयासों पर गठित बैंक पंजाब नेशनल बैंक दो राष्ट्रीयकृत बैंकों के विलय का एकमात्र उदाहरण पंजाब नेशनल बैंक और न्यु बैंक ऑफ इंडिया (1993) श्री घनश्याम दास बिरला द्वारा नियोजित बैंक यूको बैंक 1919 में जिस बैंक का उद्घाटन महात्मा गांधी द्वारा किया गया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंकों में सबसे बड़ा बैंक पंजाब नेशनल बैंक 1913 में महान इंजिनियर स्वर्गीय डॉ विश्वेश्वरैया की अध्यक्षता में बैंकिंग समिति के प्रस्ताव...

Himwant readers