Skip to main content

Atal Utkrisht Schools: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में पहले से नियुक्त शिक्षकों की टीचिंग परफारमेंस पर विभाग ने मांगी आख्या, अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर ही मिकेगी अगले 5 वर्षों तक इन्हीं विद्यालयों में कार्यरत रहने की अनुमति,


 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में पहले से नियुक्त शिक्षकों के एक बर्ष के शैक्षणिक कार्यों की परफॉर्मेंस पर विभाग ने चयन समिति से आख्या मांगी है। अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर ऐसे शिक्षकों को अगले 5 वर्षों तक उसी विद्यालय में कार्य करने की विभागीय अनुमति मिल सकेगी। इसके लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पहले से कार्यरत शिक्षकों की 1 वर्ष के कार्यों की परीक्षण करते हुए आख्या निदेशालय भेजने के निर्देश दिए हैं।

    उत्तराखंड के सभी विकासखंडों में दो-दो विद्यालयों को गत वर्ष अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में चयनित करते हुए उन्हें सीबीएसई से सम्बद्ध किया गया था। कतिपय विद्यालय को छोड़कर राज्य के अधिकतर अटल उत्कृष्ट विद्यालय सीबीएसई की संबद्धता के साथ संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन करने में सक्षम अध्यापकों की स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से तैनाती की गई है। जबकि इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी कार्यरत हैं जिन्होंने विभागीय स्क्रीनिंग परीक्षा नहीं दी थी। पूर्व में जारी शासनादेश के अनुसार स्वेच्छा से अन्य विद्यालयों में समायोजन चाहने वाले शिक्षकों को रिक्त पदों के प्रति अन्य विद्यालयों में समायोजित करने का प्रावधान किया गया था, जबकि इन विद्यालयों में पूर्व से नियुक्त और अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में ही अध्यापन की इच्छुक शिक्षकों को 1 वर्ष की टीचिंग परफॉर्मेंस के आधार पर विकासखंड स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण के उपरांत अगले 5 वर्षों तक उन्हीं विद्यालयों में नियोजित रखने के भी निर्देश दिए गए थे।

     माध्यमिक निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा है कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण हेतु शासनादेश संख्या 1613/XXiv-B-1/21-02 (01) / 2020 TC-1 दिनांक 23 जुलाई 2021 द्वारा शिक्षकों की तैनाती के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उक्त शासनादेश के प्रस्तर-9 में यह उल्लेख है कि "वर्तमान में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व से कार्यरत कार्मिक अंग्रेजी माध्यम में कार्य करने / अध्यापन करने में सक्षम हो तथा उसी विद्यालय में कार्य करने के इच्छुक हों तो 1 वर्ष के उपरान्त कार्मिक के कार्य के परीक्षण करने पर उन्हें 5 वर्ष के लिए उसी विद्यालय में कार्य करने की अनुमति सम्बन्धित चयन समिति द्वारा दी जायेगी। इस हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में खण्ड शिक्षा अधिकारी एक समिति गठित कर राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व से सेवारत शिक्षकों के कार्यों का परीक्षण कर सत्र की समाप्ति पर मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आपनी आख्या प्रस्तुत करेंगे।" अतः उक्त् के सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि शासनादेश के क्रम में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत शैक्षिक कार्मियों के कार्यों का परीक्षण कर सुस्पष्ट आख्या संलग्न प्रारूप-अ" पर निदेशालय को उपलब्ध करायी जाय।"

    जानकारी के मुताबिक अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पूर्व से नियुक्त ऐसे शिक्षक भी बड़ी संख्या में तैनात है जो अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में कठिनाई महसूस कर रहे हैं अथवा जो स्वेच्छा से अन्य विद्यालयों में समायोजन चाहते हैं। इन सब शिक्षकों के शैक्षिक कार्यों के परीक्षण हेतु अब विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी और शिक्षकों के 1 वर्ष के शैक्षणिक कार्यों पर आधारित परफारमेंस रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। पूर्व में निर्गत शासनादेश के अनुसार समिति द्वारा परीक्षण में उपयुक्त न पाए जाने वाले शिक्षकों का अन्य विद्यालय में समायोजन किया जा सकेगा। जबकि स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से तैनाती पाने वाले शिक्षकों को अगले 5 वर्षों तक इन्हीं विद्यालयों में अपनी सेवाएं देनी होगी। हालांकि ऐसे सभी शिक्षक अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...