Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2021

डायट नई टिहरी के प्राचार्य ने पंचायत प्रतिनिधियों से की स्कूली बच्चों को आईसीटी के साधनों से शिक्षण के लिए प्रेरित करने की अपील।

      प्राचार्य डायट, नई टिहरी- चेतन प्रसाद नौटियाल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से कोविड 19 के जोखिम को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन शिक्षण और आईसीटी के विभिन्न साधनों जैसे डीटीएच, फ्री टू एयर, टेलीविजन और इंटरनेटयुक्त स्मार्टफोन आदि के माध्यम से शिक्षण के लिए स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए उन्हें यथासंभव सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों का अपने क्षेत्र के अभिभावकों के बीच अच्छा प्रभाव होता है जिसका उपयोग स्कूली बच्चों व अभिभावकों को इन माध्यमो से शिक्षण के लिए प्रेरित करते हुए किया जा सकता है।  जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को निर्गत किए गए पत्र में प्राचार्य ने कहा है कि विगत 1 वर्ष से कोविड-19 के प्रभाव से स्कूली बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ा है जिस कारण बच्चे और उनके अभिभावक इस अनिश्चितता को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की शिक्षा द...

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के लिए 'क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम' पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण 26 मई से होगा आरंभ। शिक्षा मंत्री करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ।

 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में कार्यरत प्रधानाचार्यों के लिए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड क्षमता संवर्धन कार्यक्रम पर 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य माइक्रोसॉफ्ट टीम के जरिए ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा किया जाएगा।  उल्लेखनीय है  कि उत्तराखंड के माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण के उद्देश्य से हाल में ही 189 विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के रूप में चयन किया गया है। इन सभी विद्यालयों को सीबीएसई द्वारा सम्बद्ध किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर विद्यालय सीबीएसई का एफीलिएशन प्राप्त कर चुके हैं जबकि कुछ विद्यालय मानकों को पूरा न कर पाने के कारण अभी एफीलिएशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। राज्य में पब्लिक स्कूलों की मनमानी रोकने और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के लिए स्थापित किए जाने...

अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए 'भारत मे निर्धनता' पर उपयोगी नोट्स यहां पढ़ें।

     गरीबी का अर्थ है वह स्थिती जब किसी व्‍यक्ति को जीवन की निम्नतम आधार भूत जरूरत- भोजन, वस्त्र, एवं आवास भी उपलब्‍ध नहीं हो पाते । मनुष्य जब बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति की स्थिती में नहीं होता तब उसे गरीब की श्रेणी में गिना जाता है। विकासशील देशों के संबंध में पहला वैश्विक गरीबी अनुमान वर्ल्‍ड डेवलपमेंन्‍ट रिपोर्ट 1990ई में मिलता है। वर्ल्‍ड डेवलपमेंन्‍ट रिपोर्ट में गरीबी को परिभाषित करते हुए कहा है कि गरीबी निम्नतम जीवनयापन स्‍तर करने की असमर्थता है, यानी जब निम्नतम जीवनयापन-स्‍तर भी प्राप्‍त नहीं किया जा सके तब उस स्थिती को गरीबी कहते है। सेद्धान्तिक रूप में गरीबी की माप करने के लिए सापेक्षित एवं निरपेक्ष प्रतिमानों का प्रयोग करते है। 1. सापेक्ष गरीबी :  सापेक्ष गरीबी यह स्पष्ट करती है कि विभिन्‍न आय वर्गों के बीच कितनी विषमता है। प्राय: इसे मापने की दो विधियां है। a. लॉरेंज वक्र b. गिनी गुणांक नोट : लॉरेंज वक्र जितनी ही पूर्ण समता रेखा के पास होगी, आय की विषमता उतनी ही कम होगी। लॉरेंज वक्र तथा गिनी गुणांक आय की विषमता की माप से संबंधित है, आय की विषमता को प्रत...

उत्तराखंड के एक लाख से अधिक शिक्षकों के लिए 'संपर्क टीचर्स हेल्थलाइन' हुई आरंभ, शिक्षकों और परिजनों को मिलेगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श।

 उत्तराखंड के सरकारी विद्यालय में नियुक्त एक लाख से अधिक शिक्षकों और उनके परिजनों के लिए संपर्क फाउंडेशन ने उत्तराखंड सरकार के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के लिए "संपर्क टीचर हेल्पलाइन" नमक कार्यक्रम आरंभ किया है। हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि यह सेवा स्थानीय अस्पतालों चिकित्सकों पर मरीजों के दबाव को कम करेगी तथा रोगियों में कोविड-19 के लक्षणों का जल्द पता लगाने में सहायक साबित होगी।    'संपर्क शिक्षक हेल्थलाइन' का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि  संपर्क फाउंडेशन की यह मुहिम स्वागतयोग्य हैं। फाउंडेशन ने इस कठिन समय के दौरान राज्य की सहायता के लिए कदम बढ़ाया। संपर्क शिक्षक हेल्थलाइन सेवा द्वारा शिक्षकों और उनके परिजनों को अपने घरों पर ही चिकित्सा परामर्श का लाभ मिल सकेगा और इससे निश्चित रूप से राज्य के अस्पतालों और चिकित्सा संसाधनों पर दबाव भी कम होगा। हेल्थलाइन के जरिये फोन कॉल,वीडियो और एसएमएस के माध्यम से मुफ्त चिकित्सक परामर्श, रोगियों और परिवार के सदस्यों के लिए मुफ्त तनाव और चिंता प्रबं...

विद्यालयी शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से यह विद्यालय आयोजित कर रहा है 'Online Quiz Competition on COVID-19 & Vaccination'

Covid-19 के जोखिम और टीकाकरण की आवश्यकता को लेकर आमलोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने और सामान्य ज्ञान अभिवृद्धि के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता  का आयोजन करवा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मंडल पौड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी और प्राचार्य डायट नई टिहरी के हस्ताक्षरयुक्त ई-प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।  Covid-19 की दुसरी लहर के प्रभाव को देखते हुए चारो ओर डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे माहौल में आमलोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों को Covid-19 के जोखिम और वेक्सिनेशन की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर विद्यालयी शिक्षा विभाग  टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा  'Online quiz competition on COVID-19 & Vaccination'  का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने बताय...

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए विभाग ने मांगे राजकीय शिक्षकों से आवेदन। चयन के लिए आयोजित की जाएगी स्क्रीनिंग परीक्षा।

 उत्तराखंड में 189 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों के लिए प्रधानाचार्य, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों के पदों पर तैनाती के लिए विभाग ने राजकीय शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। शिक्षकों को अपने अपने संवर्गो में आवेदन करने होंगे। चयन उत्तराखंड बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।      उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा प्रत्येक विकासखंड में दो दो अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के चयन किया है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में पठन-पाठन किया जाना है। राज्य के निजी विद्यालयों की मनमानी और सरकारी विद्यालयों में गिरती छात्र संख्या को को रोकने के लिए सरकार द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी सीबीएसई से सम्बद्ध कर रही है। प्रथम चरण में कई विद्यालयों को सीबीएसई द्वारा प्रोविजनल ऐफिलेशन दिया गया है जबकि कुछ विद्यालय विद्यालय भवन, भूमि, प्रयोगशालाएं, खेल मैदान और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी शर्तों को पूरा न कर पाने के कारण अभी तक सीबीएससी की संबद्धता प्राप्त नहीं कर पाए हैं।      विभाग द्वा...

राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं

  राष्ट्रीय आय राष्ट्रीय आयः(national income ) राष्ट्रीय आय किसी देश की ओर से एक साल में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं की कीमत (प्राप्ती) होती है। जितनी ज्यादा राष्ट्रीय आय होगी उसी अनुसार किसी भी अर्थव्यवस्था या देश का विकास आगे बढ़ता है। राष्ट्रीय आय के आंकड़ों से यह जाना जा सकता है कि किसी देश का विकास कितनी तेजी बढ़ रहा है। राष्ट्रीय आय की माप का अनुमान 1868 में दादाभाई नौरोजी में प्रकाशित किया। इन्होंने अपनी पुस्तक 'The poverty and Un- British Rule in India' में भारत की राष्ट्रीय आय 340 करोड रुपए और प्रति व्यक्ति आय ₹20 बताया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात केंद्रीय सरकार ने 4 अगस्त 1949 ईस्वी में एक राष्ट्रीय आय समिति की नियुक्ति की और इसके अध्यक्ष प्रोफेसर पी सी महालनोविस को नियुक्त किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 1949 में गठित राष्ट्रीय आय समिति ने प्रति व्यक्ति आय 246.9 रूपय का अनुमान लगाया। केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) से सम्बंधित मुख्य तथ्य केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) भारत में सांख्यिकीय गतिविधियों के समन्वय एवं सांख्यिकीय मानकों के विकास एवं अनुरक्षण...

Himwant readers