Uttarakhand Board Exam 2023: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को किया मायूस, उलझाने वाले प्रश्नों ने छात्रों को किया परेशान, 'Ceteris Paribus' शब्द पर अर्थशास्त्र शिक्षकों के सोशल मीडिया समूह में खूब हुआ हास-परिहास
उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के परीक्षार्थियों को शुक्रवार को संपन्न हुए अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) के प्रश्न पत्र ने मायूस कर दिया। इकोनॉमिक्स का प्रश्न पत्र संतुलित नहीं होने से छात्रों को हल करने में खासी कठिनाई हुई। जहां उत्तराखंड बोर्ड के करीब 99 फीसदी से अधिक हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र में Ceteris paribus जैसे लैटिन शब्दों ने उलझाए रखा वहीं अधिकांश परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरे उदास नजर आए। 31 मार्च को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई अर्थशास्त्र विषय के प्रश्न पत्र ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाए रखा। परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिकतर परीक्षार्थियों के चेहरे जहां उदास नजर आए वही परीक्षार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्न बच्चों को भ्रमित करने वाले थे जिन्हे हल करने में पसीना छूट गया।जानकारों के अनुसार पूर्व में कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों के कारण इन छात्रों की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा न हो पाने और विगत दो वर्षो तक पढ़ा...