Teachers award: राजकीय इंटर कॉलेज लमगांव की प्रवक्ता डॉ संध्या नेगी सहित उत्तराखंड के इन 13 शिक्षकों को मिला प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान
उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनसंधान केंद्र देहरादून द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लमगांव की भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संध्या नेगी सहित राज्य के 13 माध्यमिक शिक्षकों को प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से नवाजा है। यूसर्क द्वारा आयोजित टीचर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा डॉ. मंत्री धन सिंह रावत ने चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह सहित ₹11000 की धनराशि से सम्मानित किया है। यूसर्क द्वारा आईआरडीटी परिसर देहरादून में आयोजित टीचर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम में राज्य के 13 माध्यमिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनसंधान केंद्र देहरादून द्वारा विगत 22 मार्च तक राज्य के सभी जनपदों से एक-एक शिक्षक के चयन हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रविष्टियां मांगी गयी थी। इस कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर तक पढ़ाने वाले शिक्षकों द्वारा नवाचार, विज्ञान शिक्षा संचारण, शिक्षा की नयी विधियों के प्रयोग, राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन, सामाजिक जागरूकता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक...