Skip to main content

DIET New Tehri: डाइट नई टहरी में Artificial Intelligence विषय पर 30 जुलाई को आयोजित होगी एक दिवसीय सेमिनार, प्रत्येक ब्लॉक से पांच माध्यमिक शिक्षक करेंगे प्रतिभाग

Seminar on artificial intelligence
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में 30 जुलाई को जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशो के अनुपालन में Artificial Intelligence विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टिहरी जिले के प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच माध्यमिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित शिक्षकों को सेमिनार में प्रतिभाग करवाने के निर्देश दिए हैं।
 डायट प्राचार्य श्रीमती हेमलता भट्ट, शिक्षकों को प्रमाण पत्र भेंट करते हुए।
NEP-2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) में स्कूली शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI, कोडिंग, 3डी मशीनिंग और मशीन लर्निंग जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशों पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में 30 जुलाई 2024 को "Awareness on Artificial Intelligence (A.I.) in Education" पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमीनार का मुख्य उद्देश्य जनपद के माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधारभूत अवधारणा, दैनिक जीवन में व शिक्षा के क्षेत्र में इसका उपयोग, रोजगार के क्षेत्र में इस तकनीकी की भविष्य की संभावनाएं और इस तकनीकी की उपयोगिता, दुष्प्रभाव व नैतिकता पर जानकारी देना है।
    डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने कहा है सभी विकासखंडों से पांच-पांच माध्यमिक शिक्षकों को सेमिनार में प्रतिभाग के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा है की खंड शिक्षा अधिकरियों को संबंधित शिक्षकों को सेमिनार में प्रतिभाग करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...