Skip to main content

DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में स्कूल हेल्थ एंड वलनेस प्रोग्राम पर संदर्भदाताओं की एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न,

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस पोरोग्राम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमे जनपद टिहरी के सभी विकासखण्डों के 27 माध्यमिक अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इन अध्यापकों को संस्थान द्वारा संदर्भदाता के रूप में तैयार किया गया है। संस्थान की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं को कार्यक्रम के उद्देश्य को समझ कर अपने विकासखंडों में कार्यशाला आयोजित करवाने की निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण सस्थान DIET नई टिहरी में प्राचार्य हेमलता भट्ट ने दीप प्रज्वलित करते हुए स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय संदर्भदाता कार्यशाला का शुभारंभ कर स्कूली बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि स्कूली बच्चों और विशेष रूप से किशोरवय बच्चों में तमाम तरह की शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आते हैं और इस दौरान स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। पढ़ाने के साथ ही छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना शिक्षकों का दायित्व है। इसलिए देश भर में स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं।

डाइट टिहरी में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में जनपद के सभी विकासखंडों के 27 माध्यमिक शक्षकों ने ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता के रूप में कार्यशाला में प्रतिभाग किया। यह अध्यापक अपने-अपने विकासखण्डों में कक्षा 06 से 12 तक के विद्यालयों के दो-दो अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रति विद्यालय से एक महिला तथा पुरूष अध्यापक द्वारा प्रशिक्षण लिया जाना है। कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में संस्थान से डॉ. वीर सिंह रावत, नरेश चन्द कुमाई, तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से नरेंद्र रावत समन्वयक आर.वी.एस.के.. लक्ष्मी उनियाल तथा दीपक मंमगाई द्वारा कार्यशाला में कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई। कार्यशाला में नरेन्द्र रावत समन्वयक आर.वी.एस. के. लक्ष्मी उनियाल द्वारा विद्यालय में बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न रोगों के कारण तथा निवारण की भी विस्तृत जानकारी दी गयी। डॉ. वीर सिंह रावत, नरेश चन्द कुमांई ने स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस प्रोग्राम के मोबाइल ऐप की जानकारी देते हुए बताया की इस ऐप द्वारा विद्यालयों में एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी कलेन्डर के अनुसार बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ सम्पन्न कर इस ऐप के माध्यम से गतिविधियों की फोटो भी अपलोड की जानी है। बच्चों द्वारा मोबाइल का प्रयोग, सड़क सुरक्षा, आदि विभिन्न सम्बोधों पर गतिविधियाँ सम्पन्न की जाएंगी। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से छात्रों में गंभीर रोगों के लक्षण दिखाई देने पर सम्बन्धित सेंटर को रिफर भी किया जा सकता है। 
    कार्यशाला के समापन पर प्राचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को छात्रों तक पहुंचाने के लिए कहा गया। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड स्तर पर यह कार्यशाला माह अगस्त के द्वितीय सप्ताह तक सम्पन्न करायी जानी है। कार्यशाला में दीपक रतूड़ी, विनोद पेटवाल, राजेन्द्र बडोनी, देवेन्द्र सिंह भण्डारी, कमलनयन रतूड़ी, दिवान सिंह नेगी, ज्ञानू गमाल अदि भी उपस्थित रहे।
Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...