Skip to main content

SCERT Uttarakhand: निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने एससीईआरटी की छह सदस्यों की टीम के साथ किया डायट टिहरी गढ़वाल का अनुश्रवण

प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता एवं अकादमिक अनुसमर्थन हेतु राज्य स्तर पर डायट के गहन अनुश्रवण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाँक 29 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2024 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण
संस्थान टिहरी में राज्य स्तरीय टीम के द्वारा अनुश्रवण कार्य किया गया। यह अनुश्रवण कार्य राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड की छः सदस्यीय टीम के द्वारा वंदना गर्ज्याल, निदेशक अकादमिक एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड के निर्देशन में किया जा रहा है।      अनुश्रवण के द्वितीय दिवस पर 30 जुलाई, 2024 को श्रीमती बन्दना गर्त्याल, निदेशक अकादमिक एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड द्वारा संस्थान में जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आयोजित एक दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भी प्रतिभाग किया। उनके द्वारा कहा गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है। 
निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को प्राप्त जानकारी को छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। इसके अन्तर्गत डायट्स के इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षक शिक्षा से सम्बन्धित गतिविधियाँ, मानव संसाधन तथा उसके सशक्तीकरण की स्थिति, अकादमिक कलैण्डर, समग्र शिक्षा के कार्यक्रमों की भौतिक और वित्तीय प्रगति, राज्य सैक्टर के अन्तर्गत स्वीकृत बजट तथा उसका उपयोग, सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस (विषयगत) के कार्यों की प्रगति, डी.एल.एड प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित गतिविधियाँ, वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2024-25 का क्रियान्वयन, शोध एवं क्रियात्मक शोध के सम्पादन एवं क्रियान्वयन, विविध प्रकार के कार्यक्रमों के अनुश्रवण की स्थिति, डायट द्वारा प्रारम्भ की गयी बेस्ट प्रक्टिस तथा नवाचार, डायट्स से सम्बन्धित अन्य समस्याओं एवं चुनौतियाँ, टैक्नो फेयर, कौशलम कार्यक्रम, कोडिंग, आर्टिफिशियल इण्टेलीजेन्स, आनन्दम कार्यक्रम, एबेकस कार्यक्रम, निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एफ.एल.एन., सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण, ई.सी.सी.ई., विभिन्न विषयों में डी.आर.जी. के अन्तर्गत किये गये कार्य आदि का गहन अनुश्रवण किया गया। श्रीमती हेमलता भट्ट,प्राचार्य डायट टिहरी ने डायट में चल रही विभिन्न गतिविधियों तथा नवाचारों को अनुश्रवण टीम के साथ साझा किया।
   अनुश्रवण टीम के लीडर डॉ. कृष्णानन्द बिजल्वाण, सहायक निदेशक, एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड ने समस्त डायट फैकल्टी को संबोधित करते हुए डायट टिहरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की शैक्षिक गुणवत्ता के संवर्धन में डायट्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। डायट जिले का महत्वपूर्ण संसाधन केन्द्र होता है जो शिक्षकों को शैक्षिक नवाचारों तथा नवीन गतिविधियों में प्रशिक्षित करता है। श्री सी.पी. रतूड़ी प्राचार्य डायट रतूड़ा, रुद्रप्रयाग ने अनुश्रवण के उद्देश्यों पर चर्चा की तथा संस्थान के प्राथना सभा की प्रशंसा करते हुए इन्हें जनपद के विद्यालयों तक पहुंचानें का अनुरोध किया गया। अनुश्रवण टीम सदस्यों में डॉ. कृष्णानन्द बिजल्वाण, सहायक निदेशक, डॉ. राकेश चन्द्र गैरोला, डॉ. रंजन कुमार भट्ट तथा श्रीमती शुभ्रा सिंघल शामिल हैं। अनुश्रवण के दौरान डायट फैकल्टी के डॉ. वीर सिंह रावत, श्री दीपक रतूड़ी, श्री देवेन्द्र सिंह भण्डारी, श्री राजेन्द्र प्रसाद बडोनी, डॉ सुमन नेगी, श्री नरेश चन्द कुमांई, श्रीमती निर्मला सिंह, श्रीमती सरिता असवाल, श्री दिनेश चन्द रमोला, श्रीमती सीमा शर्मा, श्री आनन्द सिंह नेगी सहित समस्त संकाय सदस्यों ने सुझाव रखे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...