Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2025

Uttarakhand Panchayat Election Result Live: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में रोचक मुकाबला, किसको कितने मिले वोट, यहां देखें चुनाव परिणाम

Report by- Sudhanshu Dobhal 24 और 28 जुलाई 2025 को उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। उत्तराखंड के कुल 12 जिलों में जिला पंचायत सदस्य के 358, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2974 और प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पदों के लिए 2 जुलाई से 5 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया हुई और इसके बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक वोट डाले गए। कुछ सीटों के परिणाम सामने आ चुके है जबकि सीटों के नतीजे आने में अभी समय लग रह है। निर्विरोध निर्वाचित हुए सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी गई है।  यहां देखें चुनाव परिणाम

NEET and JEE Free Coaching: राजकीय इंटर कॉलेजों में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने वर्चुअल बैठक में दिए यह निर्देश

Report by- Sudhanshu Dobhal मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल से प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET and JEE) की तैयारी पर ऑनलाइन मार्गदर्शन लेते हुए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के विद्यार्थी।    राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग JEE and NEET प्रवेश परीक्षा के लिए प्रतिष्ठित आकाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से सुपर 100 कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में निशुल्क कोचिंग करवाई जाएगी। यह कार्यक्रम अगस्त माह में शुरू किया जाएगा । कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एसपी सेमवाल ने जनपद के चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और छात्रों की वर्चुयल बैठक लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं।     समग्र शिक्षा के तहत उत्तराखंड के 100 मेधावी छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए JEE and NEET नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी. मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले प्रतिष्ठित आकाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से राज्य भर...

School Education Uttarakhand: छात्रों की सुरक्षा को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एसपी सेमवाल ने दिए सख्त निर्देश,

मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्र छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिगत सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को जर्जर और जोखिमयुक्त भवन अथवा कक्षाकक्ष में कदापि न बिठाया जाय। उन्होंने कहा है कि विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा के लिए जोखिम वाले भवनों, कक्षानकक्षों और शौचालय आदि को चिन्हित कर उनका उपयोग तत्काल बंद किया जाए।  उत्तराखंड विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना का  प्रारूप      हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ के एक स्कूल की छत गिरने से छात्र-छात्राओं की मृत्यु एवं घायल होने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा है कि अच्छी शिक्षा के साथ स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा है कि छात्र-छात्राओं को जीर्णशीर्ण और क्षतिग्रस्त कक्षा कक्षों और भवनों में न बिठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत विद्यालय परिसर में कमजोर, क्षतिग्र...

ITI छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अब प्रशिक्षण के साथ हर महीने मिलेंगे आठ हजार रुपये

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तराखंड के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को इस साल से प्रशिक्षण के साथ अब हर महीने आठ हजार रुपये भी मिलेंगे। विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक इसके लिए चार बड़ी कंपनियों के साथ करार हुआ है। विभागीय मंत्री के मुताबिक प्रदेश के 80 में से 32 आईटीआई में इस साल से दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके तहत सरकार ने चार बड़ी कंपनियों, बजाज ऑटो लिमिटेड, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कार्प और हिमालयन पावर मशीन मेनुफेक्चरिंग के साथ करार किया है। योजना के तहत छात्र-छात्राओं का आधा प्रशिक्षण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में होगा। जिसमें यह कंपनियां प्रशिक्षण संस्थान में आकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देगी। जबकि आधा प्रशिक्षण इन कंपनियों में दिया जाएगा। कंपनियों में प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को कम से कम आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। हालांकि कुछ कंपनियों ने तय किया है कि छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान इससे अधिक धनराशि दी जाएगी। इससे युवा तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ ही आत्मनिर्भर बनेंगे। इसका प्रशिक्ष...

तीन करोड़ के पीएम पोषण योजना घोटाले की जांच शुरू, दो सदस्यीय जांच समिति का हुआ गठन

Report by- Sudhanshu Dobhal   उत्तराखंड में  प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड डे मील) में तीन करोड़ के घोटाले के मामले में एडी गढ़वाल कंचन देवराड़ी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने मामले में जांच अधिकारी नामित अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी और शिक्षा विभाग के वित्त नियंत्रक हेमेंद्र गंगवार से दो दिन के भीतर जांच मांगी है। अपर निदेशक कंचन देवराड़ी के मुताबिक समिति अपनी जांच शुरू कर चुकी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण में न सिर्फ शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों बल्कि बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी बैंक कर्मचारी के शामिल हुए बिना यह घपला नहीं हो सकता। करोड़ों रुपया निकलने के बावजूद विभाग के पास इसका एक बार भी इसके लिए ओपीटी नहीं आया। 

प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी बने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति,

Report by- Sudhanshu Dobhal प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (हल्द्वानी) का कुलपति नियुक्त किया गया है। बुधवार को राज्यपाल ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, प्रो० लोहनी मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग में हैं। उन्हें अब कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो तक के लिए यूओयू का कुलपति नियुक्त किया गया है।

गेट के बाहर बच्चों से कराया रोने का ड्रामा, स्कूल मर्ज होने के झूठे वीडियो बनाने पर नप गईं प्रिंसिपल, जानें क्या है पूरा मामला?

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में हाल ही में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. इस वीडियो में प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर भलुही के बाहर कुछ बच्चियां रोते हुए स्कूल खुला रखने की गुहार लगा रही थीं. वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल भी मौजूद थीं. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों में चर्चा का विषय बन गया. लेकिन अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड था. स्कूल मर्ज होने की झूठे वीडियो बनाने पर नप गईं प्रिंसिपल जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चों और अभिभावकों को गुमराह कर इस वीडियो को बनवाया था. इस गलत हरकत के चलते प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है. प्रशासन ने इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की है. लोगों में सहानुभूति जगाने के लिए बनाया गया था वीडियो रुद्रपुर भलुही गांव के इस प्राथमिक विद्यालय का यह...

बड़ी खबर: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपते हुए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उनका यह निर्णय संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही आया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। धनखड़ का कार्यकाल लगभग तीन वर्षों तक रहा। उन्होंने अगस्त 2022 में उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। वे राज्यसभा के सभापति के रूप में भी कार्यरत थे और सदन की गरिमा व मर्यादा बनाए रखने के लिए कई बार चर्चा में रहे। धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा, "मेरे लिए यह निर्णय भावनात्मक रूप से कठिन रहा, लेकिन चिकित्सकीय सलाह और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मैंने पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, संसद के सभी सदस्यों और देशवासियों का आभार जताया। क्या होगा आगे? अब चुनाव आयोग उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगा। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, नया उप राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों द्वारा चुना जाएगा। राजनीतिक प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोद...

SCERT Uttarakhand: अब 12 अगस्त को आयोजित होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा, SCERT ने जारी किए दिशानिर्देश

Report by- Sudhanshu Dobhal राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड  ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा की परिवर्तित तिथि की घोषणा की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए SCERT उत्तराखंड ने 8 जुलाई को राज्य भर में आयोजित होने वाली यह परीक्षा स्थगित कर दी थी। अब मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2025 को होगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 4 अगस्त को ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें खंड शिक्षा अधिकारियों से लेकर सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।    SCERT उत्तराखंड द्वारा जारी निर्देशों के कहा गया है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मध्यनजर एस०सी०ई०आर०टी० उत्तराखण्ड ने अपने पत्र संख्या 2764-67, दिनांक 01 जुलाई 2025 के अनुसार 08 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। परीक्षा की नई तिथि 12 अगस्त 2025 निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा संचालन से सम्बन्धित समस्त गतिविधियाँ निम्नानुसार आयोजित की जाएगी।  समस...

Garhwal University admission notification 2025-26: गढ़वाल विश्वविद्यालय ने UG और PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे प्रवेश

Report by- Sudhanshu Dobhal हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश चाहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए नया अपडेट सामने आया है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन अनिवार्य रूप से 'समर्थ पोर्टल" के माध्यम से ही किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है।     गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर या स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय के श्रीनगर पौड़ी और बादशाहीथौल परिसरों में  प्रवेश केवल समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अमान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रारम्भ एवं अंतिम तिथि के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा शीघ्र ही अधिसूचना निर्गत की जायेगी। NOTIFICATION Applications for admission to various Undergraduate and Postgraduate programmes for the academic session 2025-26 in all campuses and affiliated colleges...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया पीठासीन और मतदान अधिकारियों का Replacement duty order

Report by- Sudhanshu Dobhal   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:  निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया पीठासीन और मतदान अधिकारियों का Replacement duty order Garhwal University admission notification 2025-26: गढ़वाल विश्वविद्यालय ने UG और PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे प्रवेश विज्ञापन 

TWO STUDENTS DIED: दुखद समाचार- टिहरी में बड़ा हादसा, पेड़ की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

Report by- Sushil Dobhal टिहरी के घनसाली क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया । यहां स्कूल से घर लौट रहे छात्रों पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बालक और एक बलिका शामिल है जो राजकीय इंटर कलेज  घुमेटीधार मैं पढ़ते थे और छुट्टी के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।   स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 10वीं क्लास में पढ़ने वाला 16 साल का आरव बिष्ट पुत्र दरवान सिंह और 9वीं क्लास की 14 साल की मानसी पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार को स्कूल से घर पैदल ही लौट रहे थे। तभी तेज बारिश और तूफान में अचानक पेड़ उन पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दोनों छात्र छात्राओं को गंभीर चोटें आई जिससे उनकी मौत हो गई। स्कूल से लौट रहे अन्य छात्रों ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।   ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों छात्रों को पेड़ से नीचे से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्...

UTET 1 & 2: उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (UTET - I & II) 2025

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (UTET - I & II) 2025 _ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां-_ _1-ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि - 10 जुलाई 2025 (प्रातः 11:00 बजे से)_ _2- ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि - 05 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)_ _3-ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 07 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)_ _4- ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन /परिवर्तन करने की तिथि- 09 अगस्त 2025 से 12 अगस्त 2025(रात्रि 11:59 बजे तक)_ *अपडेटेड जानकारी के लिए जुड़ें👇* https://whatsapp.com/channel/0029Va6NhXy7tkjGmwb2cu1g

राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी टिहरी गढ़वाल ने जिलाधिकारी से भेंट कर विषम परिस्थितियों से जूझ रहे शिक्षकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने की उठाई मांग, जिलाधिकारी ने दिया सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने का आश्वासन

Report by- Sushil Dobhal राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी टिहरी गढ़वाल ने जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल से विषम परिस्थितियों से जूझ रहे शिक्षकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने की अपील की है। संघ के जिला अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत और मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी का जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिष्टाचार भेंट करते हुए समस्त शिक्षकों की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया है।    जिला कार्यकारिणी की ओर से दोनों पदाधिकारियों ने कहा है कि  जनपद में गतिमान पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु राजकीय शिक्षक संघ से सम्बधित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ सौंपे गये कार्य दायित्वों के निर्वहन हेतु दृढ संकल्प हैं। तथा पूरे मनोयोग से निर्वाचन कार्यों को पूर्व की भांति निर्विवाद रूप से सम्पादित करने हेतू अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करेंगे। किंतु वर्तमान में कई शिक्षक प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रहे जिस कारण वह नर्वाचन  संबंधित दायित्व का निर्वहन करने की स्थिति में नहीं है।     उन्होंने विभिन्न प्रकार की दुर...

Bharat Scout and Guide: भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक मुख्यालय भोपाल पानी देहरादून में पांच दिवसीय युवा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का हुआ समापन

Report by- Sudhanshu Dobhal देहरादून के भोपाल पानी स्थित प्रादेशिक मुख्यालय स्काउट एंड गाइड, उत्तराखंड मे पांच दिवसीय युवा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला संपन्न हुई है। 5 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि एनएचक्यू दिल्ली की सहायक निदेशक अलेन्द्र शर्मा ने किया प्रतिभाग। इस कार्यक्रम को नेशनल हेडक्वार्टर (एनएचक्यू), दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया और इसका आयोजन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स,  Bharat Scout and Guide  उत्तराखंड द्वारा किया गया।  कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आवश्यक जीवन कौशल, नेतृत्व गुणों और आत्मविश्वास से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु समग्र विकास को प्रोत्साहित करना और प्रतिभागियों को उत्तरदायी, मूल्यों से प्रेरित नागरिक एवं आंदोलन के प्रतिनिधि के रूप में तैयार करना था। कार्यशाला में कुल 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे– ईस्टर्न रेलवे, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आए थे।      भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तराखंड के संवाददाता वि...

फर्जीवाड़ा: एनआईओएस डीएलएड के सात शिक्षक हुए बर्खास्त, तथ्यों को छुपाकर आवेदन करना पड़ा भारी, अब होगी वसूली

Report by- Sudhanshu Dobhal जनपद रुद्रप्रयाग में तथ्यों को छुपाते हुए एनआईओएस प्रशिक्षण लेकर नौकरी पर लगे 7 प्राथमिक सहायक अध्यापकों को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। मीडिया में मामला उछलने के बाद बीते दिनों शिक्षा विभाग ने इस प्रकरण की गहनता से जांच की। जांच में पाया गया कि उक्त शिक्षकों ने एनआईओएस प्रशिक्षण से पहले भी प्रशिक्षण लिया था, जिससे उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है।      शिक्षा विभाग को न्यायालय के आदेशों के अनुरूप राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से प्रशिक्षण ले चुके बेरोजगारों को सहायक अध्यापक के पदों पर नौकरी देने को कहा गया था। इस प्रक्रिया में ऐसे युवाओं को नौकरी देनी थी जिन्होंने वर्ष 2017-2019 से पहले किसी तरह का कोई प्रशिक्षण न लिया जो। इसके बाद शिक्षा विभाग ने जनपद में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की। जनपद रुद्रप्रयाग से मई माह अंत में कुल 21 शिक्षकों को एनआईओएस कोर्स की बदौलत प्राथमिक विद्यालयों में बतौर सहायक अध्यापक ज्वाइंनिंग दी गई। हालांकि इस बीच स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया, जिससे स्कूल खुलते ही अब शिक्षकों ने अपनी सेवाएं देनी ...

Himwant readers