Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2025

Sugam Durgam Transfer: सरकारी स्कूलों के कोटिकरण की विसंगतियों को लेकर इस वर्ष ट्रांसफर के लिए शून्य सत्र के आसार, हाईकोर्ट ने दिए यह निर्देश

Report by- Sudhanshu Dobhal Himwant Educational News:  सरकारी स्कूलों के कोटिकरण की विसंगतियों को लेकर इस वर्ष तबादलों के लिए शून्य सत्र होने के आसार बन रहे हैं। हाईकोर्ट ने शिक्षकों की एक रिट पर सरकार से पूछा है कि क्यों न तबादला सत्र को शून्य सत्र घोषित कर दिया जाए? हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि उत्तराखंड का गठन नौ नवंबर 2000 को हुआ था। उससे पहले यह यूपी का हिस्सा था। उत्तराखंड राज्य के गठन की अवधारणा यह थी कि यह अधिकांशतः पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा हुआ है। अतः राज्य गठन के पश्चात सुगम एवं दुर्गम के ऐसे वर्गीकरण की अवधारणा कल्पना मात्र है। कोई स्थान कुछ समय पहले दुर्गम था और अब वह सुगम हो गया। इसलिए इस प्रकार के कोटिकरण तबादले के मानक नहीं होने चाहिए।     हाईकोर्ट शिक्षा सचिव को मुख्य सचिव से परामर्श कर पक्ष रखने के निर्देश दे चुका है। हाईकोर्ट के नौ अप्रैल के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में खलबली का माहौल है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने सोमवार को बताया कि इस विषय पर कार्मिक विभाग से राय ली जा रही है। शिक्षा महानिदेशालय ने इस बाबत शासन को पत्र भेजते हुए दिशानिर्देश म...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य के हाईस्कूल और इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के वर्षों से खाली पड़े पदों को लेकर सरकार पर कसा तंज,

   उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राज्य के इंटर कॉलेज और हाई स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पड़े पदों को लेकर सरकार पर तंज कसा है। अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने इन स्कूलों को पदोन्नति से जो मुखिया दिए थे वह रिटायर्ड हो चुके हैं और अब वर्षों से राज्य के हाईस्कूल और इंटर कॉलेज स्थाई प्रधानाचार्यों की प्रतिक्षा कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर नहीं है।     फेसबुक पर उन्होंने पोस्ट किया है कि आज समाचार है कि अल्मोड़ा के किसी भी हाईस्कूल में स्थाई हेड मास्टर/प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, आप कुछ भी नामकरण दे दीजिए नहीं हैं और यह पूरे राज्य भर की स्थिति है, राज्य के इंटर कॉलेजों में भी यही स्थिति है। एक बार केवल हमारी सरकार यह शुभ काम कर सकी कि अधिकांश इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक देने का, उनके रिटायरमेंट के बाद यह पद धीरे-धीरे खाली पड़ते गये और आज तक खाली हैं। शिक्षा के पर्वतीय क्षेत्रों में अवमूल्यन लगातार गिरावट का एक सबसे प्रमुख कारक प्रधाना...

शिक्षकों के लिए निदेशालय में प्रतिबंध लगाने के डीजी के आदेश पर शिक्षकों में उबाल, शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की दहाड़, 'बंद कर दो निदेशालय, अधिकारियों की नहीं है जरूरत'

Report by- Sushil Dobhal शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में शिक्षकों के सीधे प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के महानिदेशक के आदेश पर राजकीय शिक्षक संघ ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि शिक्षा महानिदेशालय और शिक्षा निदेशालय की वर्तमान परिस्थिति में कोई औचित्य नहीं रह गया है। ताला लगाकर इन भवनों को प्रदेश के विकास कार्यों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। राज्यभर के शिक्षकों ने प्रांतीय अध्यक्ष के ऐक्शन का सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन किया है।     उन्होंने समग्र शिक्षा, विद्या समीक्षा केंद्र सीमैट, निदेशालय और शासन में अटैचमेंट शिक्षकों को तत्काल मूल कार्यालय के लिए कार्यमुक्त करने की मांग रखी। कहा कि यदि शिक्षकों को यहां से नहीं हटाया गया तो राजकीय शिक्षक संघ प्रदेशभर में आंदोलन करेगा। साथ ही इन कार्यालयों से संचालित गतिविधियों का बहिष्कार करेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदरी शिक्षा महानिदेशालय व विभाग की होगी। हालांकि, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी अटैचमेंट को लेकर सख्ती दिखा चुके हैं। हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें...

पौड़ी में खाई में गिरी स्कूली वैन, 7 बच्चों समेत 9 लोग घायल, दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर,

उत्तराखंड के  पौड़ी जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मासौ-भिताई-खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक निजी वैन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में सात स्कूली बच्चों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए.   घटना दोपहर करीब ढाई बजे भिताई गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि वैन भगत राम न्यू मॉडर्न स्कूल के छात्रों को लेकर घर लौट रही थी. अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन खाई में जा समाई. जैसे ही हादसे की सूचना मिली, आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को खाई से बाहर निकालकर अपने निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया. हादसे में घायल बच्चों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इसके अलावा वैन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया है. पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयर लिफ्ट कर देहरादून ...

UPMSP Result 2025 Live: यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें अपना परीक्षा परिणाम

UPMSP Result 2025 Live: यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें अपना परीक्षा परिणाम UP Board Result 2025 UP board result 2025:  उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल इस लिंक पर देखे परीक्षाफल जारी हो रहा है। कृपया प्रतीक्षा करें।  High school  Inter mediate

Sugam Durgam Transfer: सुगम क्षेत्र के 6 डाइट को दुर्गम करने पर उठे सवाल तो डीजी ने तलब की रिपोर्ट,

Report by- Sudhanshu Dobhal विद्यालयी शिक्षा विभाग में शुभम दुर्गम ट्रांसफर को लेकर फिर खेल शुरू हो गया हैं। प्रदेश के सुगम क्षेत्र के सात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को इस साल से अचानक दुर्गम श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। जिससे इन संस्थानों में कार्यरत अनेक शिक्षक दुर्गम से सम में स्थानांतरण की पात्रता सूची में सबसे ऊपर जगह बना लिए हैं। जिससे सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं घट गईं या फिर कुछ चहेतों को लाभदेने के लिए यह सब किया गया है।    तबादला एक्ट के तहत प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, रेल एवं हवाई जहाज की सुविधाओं के आधार पर क्षेत्र को सुगम या दुर्गम के रूप में चिन्हित किया जाता है। शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 में डायट हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा सहित सभी डायटों, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून को सुगम श्रेणी में शामिल किया गया था, लेकिन इनमें से सात डायट डीडी...

मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देशों की अनदेखी एसजीआरआर स्कूल देहरादून की प्रधानाचार्य को पड़ गई भारी, हुई निलंबित, मैनेजमेंट ने लिया यह सख्त एक्शन

Report by- Sushil Dobhal श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड़, देहरादून के प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्य शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने और अभिभावकों से दुर्व्यहार के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने आगे की जांच तक प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है।  देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल के निर्देशों को हल्के में लेना एसजीआरआर स्कूल देहरादून की प्रधानाचार्य को भारी पड़ गया। प्रधानाचार्य को विद्यालय प्रमुख होने के नाते अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन न करने को गंभीर चूक बताते हुए स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु मामले की जांच को आवश्यक बताया है। निलंबन की अवधि के दौरान प्रधानाचार्य को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।       प्रधानाचार्य को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कालिदास रोड़, देहरादून में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना होगा।  प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, दस्तावेज, उपकरण और चाबियां कुमारेशा शर्मा को सौं...

Praveshotsav 2025: PM SHRI Govt. Inter College Jakhanidhar Tehri Garhwal

स्वागत एवं प्रवेशोत्सव 2025, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार टिहरी गढ़वाल  Praveshotsav 2025: PM SHRI Govt. Inter College Jakhanidhar Tehri Garhwal  Video 

Rent

शांति प्रसाद परिचारक को ऋषिकेश में जमीन खरीदने के लिए अपने वेतन खाते से दिनांक 21 मई से 27 मई तक 600000/₹ ऑनलाइन भुगतान किया गया है। जून में सेवानिवृत्त होने पर जुलाई अगस्त तक लौटने के भरोसे के साथ यह रकम कर्ज के तौर पर दी गई है।  27 मई 2026 Anurag Bhatt driver को 30000₹ दिए, 21 जनवरी 2026 जनवरी 2026 से किराया इसी में समायोजित होगा।  Anurag Bhatt Ji को 21 जनवरी 2026 को 30000₹ दिए Google pay से भुगतान किए। जनवरी 2026 से किराया इसी में समायोजित होगा।  3710₹ January  3710₹ Feburary  3710₹ March 3710₹ April 4080₹ May _______________ 18920₹ जनवरी से मई तक किराया समायोजित 11080₹ अनुराग की ओर अवशेष। Rakesh Rana दिसंबर 2024 से फरवरी 25 तक 10000₹ 9/5/25 को प्राप्त किया फरवरी से अप्रैल 2025 तक 10000₹ 17/5/2025 को प्राप्त किया। अप्रैल से जून 2025 तक 10000₹ 15/01/26 को प्राप्त किया। अवशेष किराया  जून 1500₹+ जुलाई से नवंबर 2025 तक 22500₹ कुल अवशेष किराया 1500+22500= 24000₹ का भुगतान आपकी ओर अवशेष है। इसका भुगतान यथाशीघ्र करवाने की कृपा कीजियेगा। 🙏🏻 16/1/26 को खंडवाल न...

प्रतिकर अवकाश का शासनादेश

Posted by- Sushil Dobhal प्रतिकर अवकाश का शासनादेश

General knowledge- भारत में प्रमुख कृषि क्रांतियाँ

Report by- Sushil Dobhal General knowledge - भारत में प्रमुख कृषि क्रांतियाँ - *हरित क्रांति*: खाद्यान्न उत्पादन (Green Revolution: Grain Production) - *नीली क्रांति*: मछली उत्पादन (Blue Revolution: Fish Production) - *पीली क्रांति*: तिलहन उत्पादन (Yellow Revolution: Oilseed Production) - *रजत क्रांति*: अंडा उत्पादन (Silver Revolution: Egg Production) - *गोल क्रांति*: आलू उत्पादन (Round Revolution: Potato Production) - *श्वेत क्रांति*: दूध उत्पादन (White Revolution: Milk Production) - *भूरी क्रांति*: उर्वरक उत्पादन (Brown Revolution: Fertilizer Production) - *लाल क्रांति*: मांस उत्पादन (Red Revolution: Meat Production) - *गुलाबी क्रांति*: झींगा उत्पादन (Pink Revolution: Prawn Production) - *सुनहरी क्रांति*: फल उत्पादन (Golden Revolution: Fruit Production) General knowledge- महत्त्वपूर्ण संक्रामक रोग और उनके कारण

General knowledge- महत्त्वपूर्ण संक्रामक रोग और उनके कारण

Posted by- Sushil Dobhal General knowledge-  महत्त्वपूर्ण संक्रामक रोग और उनके कारण  🦠 (1) वायरस जनित रोग (Virus Diseases)   RNA वायरस जनित रोग:- ✅ इन्फ्लूएंजा – सर्दी, खांसी, बुखार 🤧 ✅ कोविड-19 – सांस की गंभीर बीमारी 😷 ✅ रेबीज – कुत्ते के काटने से घातक 🐕 ✅ डेंगू – मच्छर जनित, प्लेटलेट्स कम 🦟 ✅ इबोला – तेज बुखार, रक्तस्राव 🩸 ✅ एचआईवी/एड्स – प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर 🚨 ✅ हेपेटाइटिस A, C, E – लीवर संक्रमण 🏥 ✅ पोलीयो – बच्चों में विकलांगता ♿ ✅ जिका वायरस – गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक ✅ मम्प्स (गलगंड) – गले में सूजन, बुखार 🦠 ✅ मीजल्स (खसरा) – लाल चकत्ते, बुखार 🔴 ✅ रोटावायरस – बच्चों में दस्त 💩   DNA वायरस जनित रोग:- ✅ मंकीपॉक्स – त्वचा पर दाने, बुखार 🔴 ✅ चेचक (Smallpox) – अब समाप्त, पहले घातक था ✅ हेपेटाइटिस B – लीवर कैंसर का खतरा 🚨 ✅ हरपीज (Herpes) – त्वचा व जननांग संक्रमण 🔵 ✅ HPV संक्रमण – गर्भाशय कैंसर से जुड़ा ⚠️ ✅ एडेनोवायरस संक्रमण – श्वसन और आंतों की समस्याएं  🦠 (2) बैक्टीरियल रोग (Bacterial Diseases) ✅ ट्यूबरक्यूलोसिस (TB) – फेफड़ों का संक्रम...

Breaking news: उत्तरकाशी में रील बनाने के चक्कर में नदी में महिला डूबी, वीडियो बना रहे बच्चे के मुंह से निकली मम्मी के लिए चीख

उत्तराखंड में एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के शौक में महिला नदी में डूबकर लापता हो गई है। नदी में महिला का संतुलन बिगड़ने देख मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं उसके बच्चे की भी चीख निकल पड़ी और पुलिस की ओर से लापता महिला के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।   जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी में गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट के समीप जल भरने गई महिला का पैर फिसलने से वह भागीरथी नदी में डूब गई। सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर खोज एवं बचाव के लिए पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ टीमों की ओर से बोट से नदी में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक महिला लापता है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्ष निवासी काठमांडू नेपाल निवासी विशेषता पत्नी पूर्णा शाही गंगा दोपहर में गंगा नदी के समीप जल भर रही थी।   जल भरने के दौरान वह रील्स भी बनाने लगगी थी, लेकिन तभी वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से वह नदी में डूब गई। एसडीआरएफ, पुलिस टीम व बोट के द्वारा महिला खोजबीन जारी है। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।  महिला कुछ ही पलों में लहरों...

Mukhymantri Medhavi Chhatra Protsahan Yojana: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, 30 अप्रैल तक कर लें आवेदन, 08 जुलाई 2025 राज्य भर में आयोजित होगी चयन परीक्षा

Report by- Sudhanshu Dobhal राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इस लोकप्रिय छात्रवृत्ति योजना के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से बेहद उपयोगी है जो आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद भी पढ़ने लिखने में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रदेश के 95 विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी Uttarakhand Board Result 2025: 19 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए SCERT ने जारी की विज्ञप्ति SCERT द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार  एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय (Govt. Aided) विद्यालयों में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में अध...

Uttarakhand Board Result 2025: 19 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल।

उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा फल शनिवार 19 अप्रैल को घोषित होगा। विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव विनोद प्रसाद सेमल्टी ने उक्त आशय की जानकारी दी है। यह पहला मौका है जब परीक्षा संपन्न होने के बाद रिकॉर्ड कम समय में उत्तराखंड बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है।    परिषद कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से बोर्ड सचिव सेमल्टी ने कहा है कि आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय रामनगर (नैनीताल) में परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक आहूत की गई जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 का परीक्षाफल दिनांक 19 अप्रैल, 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे घोषित किया जायेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in ...

टिहरी के देवप्रयाग के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई थार, पांच लोग थे सवार, पुलिस ने एक महिला को पहुंचाया अस्पताल, रेस्क्यू जारी

टिहरी के देवप्रयाग के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई थार, पांच लोग थे सवार, पुलिस ने एक महिला को पहुंचाया अस्पताल, रेस्क्यू जारी देवप्रयाग (टिहरी)क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समाई कार एक घायल पांच लापता, बताया जा रहा है कि रुड़की जनपद हरिद्वार से अनीता उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी मदन सिंह हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार मूल निवासी जनपद चमोली जो कि अपने परिवार के साथ थार गाड़ी से धारी देवी दर्शन हेतु जा रहे थे तो थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में गिर गई, स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर उपरोक्त महिला को बचा लिया गया तथा इलाज हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है। जबकि महिला के अनुसार गाड़ी में अभी दो बच्चे एवं दो महिला तथा एक पुरुष गाड़ी में ही फंसे हैं पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, गाड़ी के नदी में डूबने के कारण कुल पांच लोगों की खोजबीन जारी है थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी से शवों को निका...

Tehri News: टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की पहल पर केंद्रीय रेल मंत्री ने दिए मलेथा-मरोड़ा-तिवाड़गांव रेलवे लिंक के रूट सर्वेक्षण के निर्देश

Report by- Sushil Dobhal MLA Tehri, Kishor Upadhyay  टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड और रेल विकास निगम को ऋषिकेश करणप्रयाग रेलवे लाइन पर मलेथा से मरोड़ा-तिवाड़गांव तक रेलवे लाइन विकसित करने के लिए रूट सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा है कि इस प्रस्तावित लिंक से यात्री बिना ऋषिकेश या डोईवाला लौटे गंगोत्री से सीधे केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल यात्रा कर सकेंगे। टिहरी विधायक उपाध्याय ने बताया कि 27 मार्च को उन्होंने इस प्रस्ताव को लेकर दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपा था, जिस पर तत्परता दिखाते हुए 29 मार्च को रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड और रेल विकास निगम को रूट सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके लिए  विधायक किशोर उपाध्याय ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।   उन्होंने कहा कि वीर माधो भंडारी की जन्मस्थली मलेथा से मरोड़ा (पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का गांव) तक लगभग 40 किमी लंबी इस रेल लाइन पर 1,000 से 2,000 करोड़ रुपये का व्यय सं...

School Education Uttarakhand: विद्यालयी शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 90 परिचारकों को कनिष्क सहायक पदों पर मिली पदोन्नति, 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के मिले निर्देश

हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें विद्यालय शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत कार्यरत 90 परिचारकों को चयन परीक्षा के माध्यम से चयनित एवं पदोन्नति हेतु गठित समिति की संस्तुति के उपरान्त लिपिकीय संवर्ग के कनिष्क सहायक पदों पर पदोन्नति मिली है। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत पदोन्नति हुए इन कार्मिकों को 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कंचन देवराडी निर्जरी निर्देशों में कहां है कि चतुर्थ वगीय कर्मचारियों की कनिष्ठ सहायक पद हेतु चयन परीक्षा के माध्यम से चयनित एवं पदोन्नति हेतु गठित समिति की संस्तुति के उपरान्त निम्नांकित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट है, को उत्तराखण्ड अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय कर्मचारी वर्ग (सीधी मर्ती) नियमावली-2004 यथा सशोधित नियमावली 2023 एवं 2024 के प्राविधानों के अन्तर्गत 15 प्रतिशत हाईस्कूल एवं 10 प्रतिशत इण्टरमीडिएट सापेक्ष कनिष्ठ सहायक (वेतनमान 21700-69100, लेवल-3) के पद पर पदोन्नत करते हुए उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-6 में अंकित कार्यालय/विद्यालय / संस्था में पदस...

Recruitment: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 500 पदों पर निकली वैकेंसी

Recruitment: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 500 पदों पर निकली वैकेंसी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। `वैकेंसी डिटेल्स` असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट) : 250 पद असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) : 250 पद *अपडेटेड जानकारी के लिए जुड़ें👇* हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें। PM SHRI GIC Jakhnidhar- Photo Gallery शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए समर्पित वेव पत्रिका 'हिमवंत' के समूह में जुड़ने के लिए टच करें विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड का वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर 2025-26 विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड का वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर 2025-26

Low enrollment in Uttarakhand schools: सरकारी स्कूलों में संख्या घटने की जांच करेंगे यह सात अधिकारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में समिति गठित

अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या के कारण तलाशने के लिए शिक्षा विभाग ने अपर राज्य परियोजना निदेशक  समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने मंगलवार को समिति गठन के आदेश दिए। यह समिति राज्य के सरकारी विद्यालय में लगातार घटती छात्र संख्या के कर्म का पता लगाएगी। हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें। अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के साथ रुद्रप्रयाग के सीईओ पीके बिष्ट, उपनिदेशक-बेसिक कमला बड़वाल, उपनिदेशक जेपी काला, उत्तरकाशी के डीईओ माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, पाबो के बीईओ अमित चौहान और एससीईआरटी के सहायक निदेशक कृष्णानंद बिजल्वाण को समिति का सदस्य बनाया गया है। महानिदेशक ने समिति को एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। समिति को छात्र संख्या संख्या बढ़ाने के लिए सुझाव भी देने के निर्देश दिए हैं।  जानकारों का कहना है कि समिति में धरातल पर कार्य करने वाले शक्षकों को भी शामिल किया जाता तो बेहतर परिणाम सामने आ सकते थे। शिक्षकों का कह...

विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड ने THDC-IHET को सौंपी टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून के इन राजकीय स्कूलों की मेंटरशिप, राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों का शतप्रतिशत और प्रभावी उपयोग करवाने की होगी जिम्मेदारी

Report by- Sushil Dobhal THDC-IHET (टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान)  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने टिहरी, उत्तरकाशी एवं देहरादून जनपदों के राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों का शतप्रतिशत और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करवाने के लिए THDC-IHET (टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) को मेंटर के रूप में कार्य करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग की ओर से अपर निदेशक समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला ने संस्थान की निदेशक को इस आशय का पत्र भेजा है।  कार्यक्रम के फोटोग्राफ यहां देखें हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।  School Mentoring by Higher Education Institute कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान को नामित किया गया है। भारत सरकार द्वारा वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2024-25 में गुणवत्ता एवं नवाचारी के अन्तर्गत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में School Mentoring by Higher Education Institute कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की गयी है. कार्यक्रम में संस्थान ...

टिहरी, भागवत सुनकर लौट रहे ग्रामीणों की यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत, आठ घायल

 टिहरी जिले में घनसाली के चमियाला के पास देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।  जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वाहन में 20 लोग सवार थे। यह सभी लोग भागवत कथा सुनकर वापस आ रहे थे। लोदस गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अन्य 12 लोग सकुशल बच निकले हैं। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

देहरादून शिमला बाईपास पर बस पलटने से 1 छात्र सहित दो लोगों की मौत, बस में सवार थी 40 यात्रियों सहित इंटर कॉलेज के छात्र

   उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शिमला बाईपास पर एक बस पलट गई। सड़क हादसे में एक स्कूल छात्र समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।     रोड एक्सीडेंट के वक्त बस डाकपत्थर से देहरादून की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सहित इंटर कॉलेज के छात्र सवार थे। बस पलटने की वजह से एक छात्र की मौत हुई है, जबकि करीब एक दर्जन छात्र घायल हुए है।  रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सहसपुर के अतर्गत सिघंनीवाल क्षेत्र में एक बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा बस सवार 01 व्यक्ति तथा एक छात्र को मृत घोषित किया गया। उक्त दुर्घटना मे 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिहनीवाला के पास सामने से आ रहे एक लोडर व...

Uttarakhand: 30 अप्रैल तक घोषित हो जाएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, ओएमआर सीट के स्थान पर डाटा पंचिंग की प्रक्रिया अपनाने से आई तेजी, दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी है परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित होगा। दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।    उत्तराखंड बोर्ड की लिखित परीक्षाएं पिछले महीने 11 मार्च को खत्म हुई है। दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा खत्म होने के बाद रामनगर बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 25 मिश्रित केंद्र हैं। जबकि हाईस्कूल एकल के तीन और इंटर एकल का एक केंद्र है। रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक अधिकतर मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। इक्का-दुक्का जो केंद्र छूटे हैं, उनमें शुक्रवार को इसे पूरा कर लिया जाएगा।   विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए ओएमआर सीट के स्थान पर डाटा पंचिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। जिससे रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है। रामनगर बोर्ड के मुताबिक कभी जून, जुलाई तक रिजल्...

Himwant readers