Skip to main content

राज्य में 189 चयनित विद्यालयों का नाम हुआ अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज। सीबीएसई से शीघ्र होंगे सम्बद्ध।

 अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत चयनित राज्य के 189 विद्यालयों के नामों मैं परिवर्तन कर उन्हें 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज' नाम दिया गया है। इस आशय का आदेश करते हुए शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने विभागीय अधिकारियों और प्रधानाचार्यो को विद्यालयों के नामों के आगे 'अटल उत्कृष्ट' जोड़ने की अनुमति दी है।


 उल्लेखनीय है कि राज्य के प्रत्येक विकास खंडों में केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकास खंडों में दो दो विद्यालयों का चयन करते हुए कुल 189 विद्यालयों का इस योजना के लिए चयन किया गया इन विद्यालयों के लिए सीबीएसई की संबद्धता की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। नए शैक्षिक सत्र में यह सभी विद्यालय पूरी तरह अस्तित्व में आ जाएंगे। शासन द्वारा इन विद्यालयों के नामों से पूर्व 'अटल उत्कृष्ट' जोड़े जाने की अनुमति दी गई है, अब यह विद्यालय 'अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों' के नाम से जाने जाएंगे।


 विभागीय निर्देशों के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य के साथ ही एक नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया है नोडल अधिकारी और प्रधानाचार्य इन विद्यालयों के सीबीएसई ऐफिलेशन सहित अन्य आवश्यक कार्यों को संपन्न करेंगे इसी क्रम में अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार के नोडल अधिकारी व प्रवक्ता सुशील डोभाल ने कहा है कि विद्यालय द्वारा शीघ्र ही सीबीएसई संबद्धता की प्रक्रिया शुरू की जा रही है उन्होंने बताया कि सीबीएसई संबद्धता के लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक मानक पूरे करने के साथ ही सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सीबीएसई द्वारा  शीघ्र ही एक वेबनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और नोडल अधिकारी को प्रतिभाग करना है।


Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...