Skip to main content

अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार शीघ्र होगा सीबीएससी से सम्बद्ध, प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी ने लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा सीबीएसई अधिकारियों से ली ऐफिलेशन की जानकारी।

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निजी एवं सरकारी विद्यालयों के ऐफिलेशन की प्रक्रिया को समझाने के लिए आज यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा वेबकास्ट कर देशभर में लगभग आठ हजार विद्यालयों को ऐफिलेशन की प्रक्रिया से परिचित करवाया। इस दौरान सीबीएसई के चैैैयरमैन आईएएस मनोज अहूजा ने कहा है कि सीबीएसई विश्व का एक प्रतिष्ठित शिक्षा परिषद है जिससे देश विदेशों में 25 हजार से अधिक विद्यालय संबंध है और संबद्धीकरण की यह प्रक्रिया प्रतिवर्ष बढ़ रही है। इस वर्ष उत्तराखंड से 189 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज भी सीबीएसई से सम्बद्ध किये जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।


 सीबीएसई द्वारा विगत दिनों नोटिफिकेशन जारी कर विद्यालयों के संबद्धीकरण के लिए प्रक्रिया आरंभ करने से पहले एक वेबनार के आयोजन की घोषणा करते हुए उसके पंजीकरण के लिए विद्यालय को 8 मार्च तक का समय दिया गया था, किंतु  बहुत अधिक संख्या में पंजीकरण किये जाने के कारण सीबीएसई द्वारा संबद्धीकरण के प्रशिक्षण के लिए वेबनार के बजाय यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देशभर से सीबीएसई के एफीलिएशन चाहने वाले विद्यालयों के प्रतिनिधियों को आज विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीबीएसई के डायरेक्टर मनोज आहूजा ने बताया कि सीबीएसई विश्व में अपनी गुणवत्तायुक्त एवं स्पष्ट शैक्षिक नीतियों के लिए प्रसिद्ध है उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सीबीएसई से सम्बद्ध करीब 25 हजार से अधिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं और प्रतिवर्ष सीबीएसई विद्यलयो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई का एफीलिएशन चाहने वाले विद्यालय अगले 4 माह में ऐफिलेशन की प्रक्रिया को पूरी करेंगे। इसके लिए विद्यालय 16 मार्च से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी, निदेशक आईटी अंतरिक्ष जोशी, सयुंक्त सचिव प्रज्ञा सिंह और पीयूष कुमार शर्मा ने ऐफिलेशन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में 189 विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज के रूप में चयनित किया गया है और इन सभी विद्यालयों को शासन के निर्देशों पर सीबीएसई से सम्बद्ध किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कई विद्यालयों द्वारा सीबीएसई के इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। सीबीएसई के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि  ऐफिलेशन के लिए तीन चरण निर्धारित किए गए हैं। सबसे पहले विद्यालय को संबद्धीकरण से संबंधित मानकों को पूरा करना होगा। इसके लिए विद्यालय को आवश्यक दस्तावेज तैयार करने होंगे, जिनमें राज्य सरकार का अनापत्ति प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी प्रमाण पत्र, भवन सुरक्षा संबंधी प्रमाण पत्र, अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रमाण पत्र, और प्रधानाचार्य का घोषणा पत्र अनिवार्य होंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र, सोसायटी एक्ट के अंतर्गत विद्यालय का पंजीकरण और विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित आधारभूत संरचना का  विवरण आदि सीबीएसई की वेबसाइट पर ऐफिलेशन के लिए अपलोड करना होगा। इसी क्रम में आज अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल के प्रधानाचार्य डीपी डंगवाल तथा नोडल अधिकारी और प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ऐफिलेशन की जानकारी प्राप्त की गई।


Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...