Skip to main content

अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार शीघ्र होगा सीबीएसई से सम्बद्ध,


 जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बद्ध होने जा रहा है। शासन द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित करने के बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा सीबीएसई ऐफिलेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
       उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के प्रयेक विकासखंडों  के दो-दो राजकीय इंटर कॉलेजों का चयन अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में किया गया है। इन विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमो में  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलव्ध करवाना करवाई जानी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे विभागीय अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट पर पर तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। इन विद्यालयों में नए सत्र में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की संबद्धता के साथ अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों के कक्षाएं संचालित होनी हैं
 इसी क्रम में अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार में सीबीएसई ऐफिलेशन की प्रक्रिया आरंभ की गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर विद्यालय स्तर पर नियुक्त नोडल सुशील डोभाल द्वारा सीबीएसई ऐफिलेशन के लिए आज कॉलेज का विधिवत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए KYC की प्रक्रिया पूरी कर दी है और संबद्धिकरण की प्रक्रिया हेतु दस हजार रुपये का शुल्क जमा करते हुए अन्य औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी। इससे पहले विद्यालय स्तर पर अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व स्वच्छता प्रमाण पत्रों हेतु सम्बन्धित विभागों से आवेदन किया जा चुका है। यह प्रमाण पत्र मिलते ही इन्हें सीबीएसई की वेबसाइट पर ऐफिलेशन के लिए अपलोड किया जाएगा।

खण्ड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह ने कहा है विकासखण्ड जाखणीधार में राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार और सेमण्डीधार का अटल उत्कृष्ट विद्यालय हेतु चयन किया गया है और दोनो विद्यालयों को शीघ्र सीबीएसई ऐफिलेशन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ऐफिलेशन के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए विभिन्न चरणों मे ऐफिलेशन के आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जानी है।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...