Skip to main content

Translate करें.

SCERT Uttarakhand: कौशलम पाठ्यचर्या पर डायट नई टिहरी में मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्राचार्य हेमलता भट्ट ने की छात्रों में 21वीं सदी के कौशल विकसित करने की अपील

Himwant Educational News: जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में मंगलवार के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कौशलम पाठ्यचर्या पर दो दवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी नौ विकासखंडों से मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण लिया है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद सभी मास्टर ट्रेनर अपने-अपने विकासखंडों में प्रत्येक विद्यालय से शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
उत्तराखंड के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इस सत्र से कौशलम पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल विकसित किए जाएंगे। एससीईआरटी उत्तराखंड के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण सस्थान नई टिहरी में मास्टर ट्रेनर्स के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के मौके पर डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को अपने-अपने विकासखंडों में निर्धारित समय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करवाने और विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल विकसित करने के लिए अपना यथोचित योगदान देने की अपील की है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संदर्भदाता राकेश बहुगुणा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कौशलम् पाठ्यचर्या पर रोचक ढंग से प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम समन्वयक व संदर्भदाता सीमा शर्मा ने कौशलम कार्यक्रम की उपयोगिता से प्रतिभागी शिक्षकों को अवगत कराया। संदर्भदाता के रूप में डा वीर सिंह रावत, देवेंद्र भंडारी और दीपक रतूड़ी ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान अनेक गतिविधियों का आयोजन करते हुए कौशलम कार्यक्रम को रोचक बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एक प्रतिष्ठित कंपनी में प्रबंधक की पद को छोड़ मशरूम उत्पादन के जरिए रोजगार के क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचे और स्किल डेवलपमेंट के जरिए प्रधानमंत्री से वार्तालाप और सराहना पाने वाले स्थानीय उद्यमी सुशांत उनियाल ने भी प्रशिक्षणार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
चार्य डायट श्रीमती हेमलता भट्ट, प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए
दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी विकास खंडों से  चार-चार मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षक बुलाए गए जो माह जुलाई में अपने-अपने विकास खंडों में हाई स्कूल व इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 में शिक्षण कार्य करने वाले एक-एक शिक्षक का प्रशिक्षण कराएंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता तथा 21वीं सदी के कौशल का विकास करना है जिससे छात्र अपने जीवन में आवश्यक कौशलों का विकास करते हुए स्वयं का विकास तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके। यह कार्यक्रम समस्त हाई स्कूल व इंटर कॉलेज में चलाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में प्रत्येक सप्ताह में दो-दो वादन लगाए जाएंगे। जिसमें विद्यार्थी विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए विभिन्न प्रोजेक्ट कार्य को संपादित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers