Skip to main content

NEP 2020 पर डाइट नई टिहरी में आयोजित परिचर्चा में पहुंचे एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. डीपी सकलानी, शिक्षण में स्थानीय शिल्पकारों कलाकारों और विभिन्न पेशेवरों से सहयोग लेने पर दिया जोर

सीईओ टिहरी एसपी सेमवाल और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट,
 एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. डीपी सकलानी का स्वागत करते हुए

रिपोर्ट सुशील डोभाल- एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. डीपी सकलानी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विश्व में भारत को अग्रणी स्थान दिलाने के साथ ही भारत के विश्वगुरु बनने का रास्ता भी अग्रसर करेगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में NEP 2020 पर आयोजित एक परिचर्चा में उन्होंने विद्यालय स्तर पर शिक्षण को अधिक सार्थक और प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों सहित विभिन्न पेशेवरों का सहयोग लेने की अपील की है।

    यहां DIET के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित आयोजित चर्चा-परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. डीपी सकलानी ने कहा कि आज जहां पूरे विश्व में नई शिक्षा नीति आरंभ होने से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहे है, वहीं अब सभी राज्यों के स्कूलों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों का कर्तव्य है कि इस शिक्षा नीति का अध्ययन कर इसके अनुरूप पाठ्यक्रमों को तैयार कर पाठ्य पुस्तकें बच्चों के लिए उपलब्ध करायें। उन्होंने नई शिक्षा नीति का लाभ नई पीढ़ी को तत्परता से देने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहां है किशिक्षा के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है और इसमें नई शिक्षा नीति की भूमिका अहम है। समय-समय पर इसमें बदलाव की भी आवश्यकता है। इसके लिए एनसीईआरटी पूरे देश में सेमिनारों और कार्यशालाओं के आयोजन में विभिन्न विषय विशेषज्ञों की मदद से विचार-विमर्श के साथ सुझाव देकर नई शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना के अनुरूप प्राथमिक कक्षाओं में स्थानीय बोली भाषा को शिक्षक मध्य में शामिल किए जाने के सार्थक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय शिल्पकारों कलाकारों और विभिन्न पेशेवरों का सहयोग लेने की अपील करते हुए इनके सहयोग से शिक्षण अधिगम समग्री तैयार करने की अपील की है। इस अवसर पर उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की है। निदेशक द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों का अनुश्रवण भी किया गया अनुश्रवण के दोरान शिक्षकों को अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विद्यालय के पास ही आवासित रहने के निर्देश दिये गये। 

     इस अवसर पर एससीईआरटी के अपर निदेशक अजय कुमार नौडियाल, एनसीईआरटी के प्रो. रंजना अरोडा, प्रो. संतोष, एस.पी. सिहं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, नरेश कुमार हल्दियानी, खण्ड शिक्षा अधिकारी चम्बा,  दीपक रतूडी प्रवक्ता, डॉ. वीर सिह रावत, विनोद पेटवाल, राजेंद्र प्रसाद बडनी, डा सुमन नेगी, नरेश कुमाई, देवेन्द्र सिहं भण्डारी और सीमा शर्मा, सहित स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। 

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार 

इससे पूर्व डायट परिसर में पहुंचने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल तथा डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. डीपी सकलानी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी सेमवाल ने जिले की शैक्षिक प्रगति और आगामी कार्य योजना से प्रो सकलानी को अवगत करवाया। कार्यक्रम में डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में संस्थान में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी है। इस अवसर पर संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

PM SHRI अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के विद्यार्थियों ने किया इन उच्च शैक्षिक संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण, छात्रों ने उत्साह के साथ ली उच्च शिक्षा और कैरियर संबंधित विभिन्न जानकारियां, यहां पढ़ें रिपोर्ट


हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।

Comments

  1. शिक्षा जगत की गतिविधियों के प्रकाशन का उत्कृष्ट मंच है हिमवंत पोर्टल, हार्दिक साधुवाद,

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...