Skip to main content

Translate करें.

DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला हुई संपन्न, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने की इन स्कूलों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की अपील

Report by Sushil Dobhal- Orientation program for PM SHRI School's Head & Teachers: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापकों की तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हुई है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। 
सीईओ टिहरी, शिव प्रसाद सेमवाल
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा है कि योजना के मुताबिक पीएम श्री विद्यालयों की संकल्पना एक अनुकरणीय विद्यालय के रूप में प्रस्तुत की गई है। जिसमे बच्चों के शिक्षा को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के साथ ही इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों में सही तरीके से बुनियादी ढांचा तैयार करने और स्कूल को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रधानाचार्य को समय अंतर्गत School innovation council गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। 
प्राचार्य डायट नई टिहरी, हेमलता भट्ट
इस अवसर पर डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने कहा है कि इन स्कूलों में न सिर्फ शैक्षिक विकास होगा, बल्कि 21वीं सदी के प्रमुख कौशल से लैस समग्र और सर्वांगीण व्यक्तियों का भी निर्माण होगा। इस अवसर पर डाइट सभागार में जिले के पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की ओर से अपने विद्यालयों की प्रगति पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुतीकरण किया गया। School Innovation Council क्या है? PM SHRI Schools के लिए क्यों है यह बेहद जरूरी? पढ़ें इस लिंक पर
जिले में संचालित प्रत्येक PM SHRI Schools के प्रधानाचार्य और दो-दो शिक्षकों का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी DIET New Tehri में तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण मॉडल्स के माध्यम से पीएम श्री योजना का परिचय और उद्देश्य, पीएम श्री विद्यालयों की कार्य योजना, मानसिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और पीएम श्री विद्यालय, डिजिटल शिक्षा, विद्यालय नेतृत्व एवं विकास, आत्मरक्षा कौशल, व्यावसायिक शिक्षा, पीएम श्री विद्यालयों के लिए भौतिक और शैक्षिक गतिविधियों, वित्तीय प्रबंध तथा विद्यालयों के लिए कार्य योजना निर्माण आदि विषय पर प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दिया गया।
   मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और डायट प्राचार्य सहित मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित देवप्रयाग, भिलंगना और चंबा के खंड शिक्षा अधिकारियों मजूदगी में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार, राजकीय इंटर कॉलेज धुआधार  राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय दुआकोटी सहित अनेक पीएम श्री विद्यालयों द्वारा अपने कार्यों पर रोचक ढंग से प्रस्तुतीकरण दिया गया।
DIET प्राचार्य हेमलता भट्ट और BEO सुमेर सिंह कैंतुरा,
संदर्भ दाता सुशील डोभाल को प्रमाण पत्र भेंट करते
हुए, साथ में प्रधानाचार्य चंदन सिंह असवाल
   इस दौरान डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट तथा कार्यक्रम की संयोजक व डायट प्रवक्ता दीपक रतूड़ी ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा संदर्भदाता के रूप में डिजिटल शिक्षा और आईसीटी के अनुप्रयोगों पर सत्र के संचालन और कार्यशाला में तकनीकी सहयोग देने पर सराहना की है। उनके द्वारा विद्यालय में आईसीटी का उपयोग तथा बेहद सरल और रोचक ढंग से विद्यालय की वेबसाइट तैयार करने, चैटबोट को शिक्षण और डाटा संकलन का प्रभावी माध्यम बनाने और विद्यालय, ब्लॉक और जिले स्तर तक स्टूडेंट डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया।
BEO देवप्रयाग, भास्कर बेवनी
कार्यक्रम में चंबा के खंड शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दीयानी, नरेंद्रनगर के खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव, देवप्रयाग के खंड शिक्षा अधिकारी भास्कर वैबिनी, भिलंगना के खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंतूरा, पीएम श्री विद्यालयों के लिए समग्र शिक्षा की ओर से समन्वयक अनीता रावत, नवीन सेमवाल, अभिमुखीकरण कार्यक्रम के संयोजक और डाइट नई टिहरी के प्रवक्ता दीपक रतूड़ी, डॉ वीर सिंह रावत, डॉ मनवीर नेगी सहित जिले के विभिन्न पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। 


Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers