Skip to main content

"आओ दोस्ती करें किताबों से" की थीम के साथ टिहरी में 20-21 जुलाई को आयोजित होगा दसवें चरण का 'किताब कौथिग, प्रतिष्ठित प्रकाशकों की 70 हजार पुस्तकें पाठकों के लिए रहेगी उपलब्ध,

Report by- Sushil Dobhal: क्रिएटिव उत्तराखंड और भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा 20 और 21 जुलाई को नगर पालिका सभागार नई टिहरी में दसवें चरण के "किताब कौथिग" का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक और टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि "आओ, दोस्ती करें क़िताबों से" की थीम के साथ 60 प्रकाशकों की करीब 70 हजार पुस्तकें साहित्यप्रेमियों और पाठकों के अवलोकन और खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस अनूठे कार्यक्रम में कवि-सम्मेलन, इतिहास, शिक्षा, साहित्य और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा के साथ ही स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Watch Video
    साहित्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति का उत्सव "किताब कैथिग" 9 सफल पड़ावों के बाद अपने दसवें चरण में टिहरी पहुंच रहा है। 20 और 21 जुलाई 2024 को पालिका सभागार टिहरी में आयोजित होने वाले इस अनोखे कार्यक्रम में देशभर से अनेक प्रतिष्ठित लेखकों और साहित्यकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। क्रियेटिव उत्तराखंड के हेम पंत, दयाल पांडे और प्रवीन भट्ट ने बताया कि बच्चों और युवाओं में पढ़ने लिखने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में किताब कौथिग अभियान चलाया जा रहा है। पहला किताब कौथिक दिसंबर 2022 को टनकपुर में आयोजित किया गया था। उसके बाद बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल, नानकमत्ता,  हल्द्वानी, रानीखेत के बाद अब गढ़वाल मंडल में पहली बार टिहरी में किताब कौथिक के रूप में किताबों का यह अनूठा मेला लगने जा रहा है। 
   टिहरी किताब कौथीग के संयोजक और मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा है की किताब कौथिग में प्रतिष्ठित लेखकों की करीब 70 हजार पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। जिसमें देश के करीब साठ पुस्तक प्रकाशकों के स्टाल्स भी लगेंगे। इसके अलावा साहित्यिक विमर्श, कवि सम्मेलन, नेचर वॉक, पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक संध्या सहित कई रोचक कार्यक्रम भी होंगे। इससे पूर्व 15 से 19 जुलाई तक बाल-प्रहरी के संपादक और साहित्यकार उदय किरौला द्वारा बच्चों के लिए रचनात्मक लेखन कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने टिहरी व आस-पास के रहवासियों से क्षेत्र की विशिष्ट पहचान को सुदृढ़ करने के लिए रचनाशीलता के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...