Skip to main content

School Education Uttarakhand: काउंसिलिंग के बाद 119 कनिष्ठ सहायक बने वरिष्ठ सहायक, इन विद्यालयों में होगी तैनाती

 Himwant Live: प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल के अंतर्गत शुक्रवार को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर 119 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के माध्यम से सुगम व दुर्गम के विद्यालय आवंटित किए गए।
     राजकीय बालिका इंटर काॅलेज नैनीताल के सभागार में अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाउं मंडल लीलाधर व्यास के निर्देशन में काउंसिलिंग की प्रक्रिया संपादित की गई। कनिष्ठ सहायक हेतु 126 अभ्यर्थियों की गोपनीय आख्या मांगी गई थी। जिसमें से 7 अभ्यर्थियों की पदोन्नति पर किन्ही कारणों से विचार नहीं किया गया। 119 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। 
   118 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति आदेश भी शुक्रवार को जारी कर दिए गए। अपर निदेशक ने कहा कि सुगम व दुर्गम के आधार पर अभ्यर्थियों को पदोन्नति दी गई है। काउंसिलिंग प्रक्रिया को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एलएस बिष्ट, गोपाल बिष्ट, कमल फुलारा, संजीव जोशी, कैलाश ढैला, जगमोहन रौतेला, मोहन फत्र्याल, कमलेश नैनवाल, पूरन बिष्ट, सुरेश बुधलाकोटी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर ऐजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंत्री हरजीत सिंह, फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, सौरभ चंद आदि मौजूद रहे।

Comments

Himwant readers