Skip to main content

जटिलता के भय को दूर कर गणित के प्रति छात्रों में जुनून पैदा करें शिक्षक, एससीईआरटी संयुक्त निदेशक


      विद्यार्थियों में गणित विषय को लेकर रोचकता पैदा करने के उद्देश्य से एससीईआरटी द्वारा देहरादून के होटल पर्ल में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में राज्य के विभिन्न जनपदों के गणित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक आर एस रावत ने गणित विषय के प्रति बच्चों में व्याप्त भय को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गणित विषय को बच्चों का प्रिय विषय बनाने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षक गणित के प्रति बच्चों में जुनून पैदा करें।    
        एससीईआरटी द्वारा गणित शिक्षण में आने वाली चुनौतियां एवं कठिनाइयों के समाधान हेतु  देहरादून के होटल पर्ल एवेन्यू के सभागार दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें राज्य के सभी 13 जनपदों से आई गणित शिक्षको की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक आर एस रावत ने कहा कि आज कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत बच्चों की गणित के बेसिक कॉन्सेप्ट को स्पष्ट करने आवश्यकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि  राज्य में गणित का परिणाम आज भी देश में निर्धारित मानक से नीचे आ रहा है और इसके लिए यह बहुत आवश्यक है कि कक्षा 6 से ही बच्चे के अंदर गणित की अवधारणाओं को स्पष्ट करवाया जाए और वह एक ही रटे हुए सूत्र से ही गणित की समस्याओं का समाधान करने के बजाय विभिन्न सूत्रों से गणित की समस्या का समाधान सीखें।
सेमिनार में संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत द्वारा गणित के बारे में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गणित विषय न होकर एक जीवन दर्शन है और जिस देश के लोगो की गणित अच्छी होगी वही देश आज विकास कर सकता है। एससीईआरटी की प्रवक्ता प्रवक्ता नीलम पंवार ने गणित सेमिनार को सार्थक बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आह्वान किया और उन्होंने शेयरिंग के माध्यम से गणित की  अवधारणाओं को स्पष्ट करने के तरीकों पर सामंजस्य बनाने के लिए कहा है। इस मौके पर एससीईआरटी के प्रवक्ता श्री नेगी जी द्वारा सेमिनार के उद्देश्य के बारे में सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई  
        सेमिनार के प्रथम दिवस में देहरादून हरिद्वार उत्तरकाशी नैनीताल अल्मोड़ा टिहरी और चंपावत के प्रतिभागियों ने  पीपीटी के माध्यम से रोचक तरीके से कक्षा कक्ष में शिक्षण कार्यों को प्रस्तुत किया।  सेमिनार में एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत,आर.एस. रावत, प्रवक्ता नीलम पंवार, वी.के. गुप्ता और मोनिका गौड ने भाग लिया। टिहरी जनपद से डाइट प्रवक्ता सुधीर चंद्र नौटियाल, हाई स्कूल  बादशाहीथौल से गणित के अध्यापक मनोज किशोर बहुगुणा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पडिया, प्रताप नगर से मीनाक्षी सिलस्वाल ने सेमिनार में  अपने मॉड्यूल प्रस्तुत किये।
रिपोर्ट और फोटोग्राफ- मीनाक्षी सिलस्वाल।



Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...