Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

नए शैक्षिक सत्र में उत्तराखंड में 228 माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम अग्रिम आदेशों तक स्थगित,

उत्तराखंड के 200 माध्यमिक विद्यालयों की 255 व्यावसायिक शिक्षा कार्यशालाओं (Labs) एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का नए सत्र में संचालन शासन के दिशानिर्देश न मिल पाने के कारण अग्रिम आदेशों तक स्थगित हो गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा दीप्ती सिंह ने उक्त आशय से कार्यदाई संस्था विजन इण्डिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सत्र 2026-27 में अग्रिम आदेशों तक व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के संचालन को स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं।    उत्तराखंड के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 200 माध्यमिक विद्यालयों की 255 व्यावसायिक शिक्षा कार्यशालाओं (Labs) एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के लिए पूर्व में विजन इण्डिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा उत्तर प्रदेश के साथ अनुबंध हुआ था। यह अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। नए शैक्षिक सत्र के लिए व्यावसायिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए अभी तक शासन स्तर से शिक्षा विभाग को कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हो पाए हैं, जिस कारण महानिदेशक विद्यालय शिक्षा दीप्ती ...

Census 2027: जनगणना में लिवइन जोड़ों को विवाहित माना जाएगा

जनगणना के दौरान स्व-गणना का विकल्प चुनने वालों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) में कहा गया कि अगर लिव-इन में रहने वाले एक दूसरे को हमेशा के लिए अपना मानते हैं तो उन्हें वैवाहिक दंपति माना जाए। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायणन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में अप्रैल से सितंबर के बीच मकानों की गणना होगी। दूसरे चरण के तहत नागरिकों की गणना मार्च 2027 से शुरू होगी। जनगणना-2027 के लिए 39 फील्ड ट्रेनर्स ने लिया मकान सूचीकरण और आवास गणना का प्रशिक्षण, पूर्वाभ्यास के दौरान इन फील्ड ट्रेनर्स ने पूछे डीएम और सीडीओ से हाउस लिस्टिंग के लिए प्रश्न घरों की होगी जियो टैगिंग:  देश के हर भवन के लिए यूनीक आईडी और सटीक मैपिंग के लिए जियो टैगिंग  होगी। पोर्टल जनगणना के दोनों चरणों 'हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग जनगणना' (एलएलओ) और जनसंख्या गणना के लिए उपलब्ध होगा।     पोर्टल पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची दी गई है ताकि लोग जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों का आसानी से उत...

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थौलधार में “The Learning Feast" का हुआ शानदार आयोजन, विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थौलधार में नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अंतर्गत “The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026” का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार की गई मासिक पत्रिका “फ्योंली” का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के फोटोग्राफ यहां से करें Download  कार्यक्रम में गणित स्टॉल में Estimation Center एवं Tangram बच्चों ने अनुमान लगाने की क्षमता को खेल-खेल में प्रस्तुत किया । टेनग्राम गतिविधियों के माध्यम से आकृतियों की समझ, समस्या समाधान एवं तार्किक सोच को प्रदर्शित किया गया, जिसमें आगंतुकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। EVS (पर्यावरण अध्ययन) स्टॉल में बच्चों ने पर्यावरण एवं विज्ञान से जुड़े विभिन्न कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए, जैसे जल संरक्षण, स्वच्छता, रोल प्ले आदि । इन मॉडलों ने बच्चों की वैज्ञानिक समझ और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को उजागर किया । पुस्तकालय एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉल में विद्यालय के प्रिंट-रिच वातावरण, पुस्तकालय संसाधनों एवं डिजिटल सुविधाओं का प्...

Census- 2027: टिहरी में जनगणना 2027 के लिए 39 फील्ड ट्रेनर्स ने लिया मकान सूचीकरण और आवास गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण, पूर्वाभ्यास के दौरान इन फील्ड ट्रेनर्स ने पूछे डीएम और सीडीओ से हाउस लिस्टिंग के लिए प्रश्न

जनपद टिहरी गढ़वाल में जनगणना 2027 के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 29 मार्च को संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न तहसील, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्वेक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए 39 फील्ड ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं वहीं प्रशिक्षण के अंतिम दिवस फील्ड ट्रेनर्स की टीम ने जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के आवाज पर पहुंचकर हाउस लिस्टिंग का डेमो दिया।  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती नीतिका खंडेलवाल, जनगणना प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए    जनगणना 2027 के लिए टिहरी जिले में 39 फील्ड ट्रेनर्स  (Field Trainers) का तीन दिवसीय पशिक्षण रविवार को क्रीड़ा भवन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की अंतिम दिवस पर फील्ड ट्रेनर्स को विभिन्न समूह में बांटकर मकान सूचीकरण और आवास गणना का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर्स की टीम ने जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनके समक्ष जनगणना के पहले चरण का डेमो दिया। समूह म...

उत्तराखंड में भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण होगा सरल, राजस्व लोक अदालतों की प्रक्रिया बनेगी समयवद्ध और पारदर्शी

  उत्तराखंड में भूमि संबंधी विवादों में जल्द ही घर बैठे आसानी से केस दर्ज कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) को आम लोगों के लिए और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। उम्मीद की जा रही है एक महीने के भीतर ऑनलाइन केस दर्ज करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में 'राजस्व लोक अदालत' का शुभारंभकिया। सीएम ने अफसरों को केसों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाया जाए। आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्व लोक अदालत का आयोजन वर्षों से लंबित राजस्व विवादों के त्वरित, सार्थक समाधान के लिए किया गया है। धामी ने कहा कि राजस्व संबंधी विवाद केवल कागजी प्रक्रिया नहीं होते, बल्कि इनके पीछे किसानों की भूमि, परिवारों की आजीविका और लोगों का आत्म सम्मान जुड़ा होता है। इस दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि राजस्व वादों का तेजी से निस्तारण किया...

Uttarakhand School Education: शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर को लेकर बड़ी खबर, जल्दी शुरू होगी वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया,

Uttarakhand teachers transfer  उत्तराखंड में राजकीय शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वर्ष शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण, प्रमोशन का लाभ देना है।     मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ट्रांसफर के लिये अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों के स्थानांतरण, प्रमोशन को लेकर वित्त, कार्मिक विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई। इसमें अनुरोध श्रेणी के स्थानांतरणों को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए गए। स्थानांतरण व विद्यालयों के कोटीकरण से संबंधित प्रकरणों को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिका में तथ्यों के साथ ठोस पैरवी करने के लिए भी कहा गया है। डॉ. रावत ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो उक्त याचिका में विशेष अपील भी की जाएगी, ताकि वार्षिक स्थानांतरण की समयावधि से पूर्व उक्त प्रकरण का निस्तारण हो सके। Mutual...

उत्तराखंड में Pre SIR के लिए 1 अप्रैल से चलेगा सघन डोर-टू-डोर अभियान, BLO से कॉल बुक करना हुआ आसान

देहरादून में सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस करते अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे। उत्तराखंड में 1 अप्रैल से  सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस करते हुए मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि एक क्लिक पर अब आप अपने BLO के लिए फोन कॉल बुक करा सकते हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्री-एसआईआर फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।  उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके। एक क्लिक पर अपने BLO के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल अपर मुख्य निर्वाचन ...

RIMC Entrance Exam: टिहरी के लाल हर्षित जोशी ने कड़ी मेहनत से उत्तीर्ण की RIMC प्रवेश परीक्षा।

टिहरी जिले के हर्षित जोशी ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर मात्र 7 महीने की तैयारी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी RIMC की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों के साथ ही टिहरी जिले का भी मान बढ़ाया है। हर्षित की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। Read more... टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित मान्दर बासर गांव के निवासी हर्षित जोशी ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। बताते चले हर्षित उत्तराखंड के लिए निर्धारित एकमात्र सीट पर चयनित हुए हैं जिन्होंने मात्र 7 महीने की तैयारी में यह उपलब्धि हासिल की है। बता दे की राष्ट्रीय स्तर कि इस परीक्षा में कुल 36 सीटें होती है, जिनमें उत्तराखंड के लिए केवल एक सीट निर्धारित रहती है। हर्षित ने अपनी प्रारंभिक तैयारी सैनिक ग्लोबल अकादमी फरीदाबाद हरियाणा से की जहां उन्होंने सीमित समय में केंद्रित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। देहरादून में हर्षित का इंटरव्यू अच्छा रहा जहां अंतिम चरण में छह बच्चों ने इंटरव्यू दिया ...

Census 2027: नई टिहरी में 27 मार्च से शुरू होगा जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण, तकनीकी प्रक्रियाओं सहित फील्ड विजिट, और डेटा सुरक्षा पर 40 फील्ड ट्रेनर्स लेंगे प्रशिक्षण

जनपद टिहरी गढ़वाल में जनगणना 2027 के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 27 मार्च से नई टिहरी स्थित क्रीड़ा भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के 40 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद फील्ड ट्रेनर्स जनगणना प्रगणकों और सुबरवाइजर्स को विभिन्न तहसील, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे।    उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स (Field Trainers) का प्रशिक्षण राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों संचालित हो रहा है। टिहरी जिले में 27 मार्च से 29 मार्च तक कलेक्ट्रेट के समीप क्रीडा भवन में जनपद स्तरीय ट्रेनर्स फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण मकान सूचीकरण और आवास गणना पर आधारित होगा।     जनगणना 2027 पूरी तरह से डिजिटल होगी। मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile App) के माध्यम से डेटा संग्रह करने का प्रशिक्षण देंगे। जिला स्तर पर तीन दिवसीय (3-day) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें कार्मिकों को तकनीकी प...

चमोली जिले के किरुली गांव की आंचल फर्स्वाण ने जीता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब, देहरादून में कर रही है फिजियोथेरेपी की पढ़ाई, गाँव में जश्न का बना माहोल

Read more... चमोली के किरुली गांव की आंचल फर्स्वाण ने फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब जीता है। देहरादून में फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहीं आंचल ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया। सीमांत जनपद चमोली के बंड क्षेत्र स्थित पीपलकोटी के किरुली गांव की बेटी आंचल फर्स्वाण ने  Femina Miss India Uttarakhand  फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है।  उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आंचल वर्तमान में देहरादून के रायपुर में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं और साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनके दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी सेना में सूबेदार रहे हैं। देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में राज्यभर से 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें आंचल ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए ताज अपने नाम किया। आंचल की इस सफलता पर उनके गांव किरुली समेत पूरे...

सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में छात्रों को आमंत्रित करने में हुआ फर्जीवाडा, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने पुलिस को भेजी तहरीर

    उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में कई महाविद्यालयों के छात्रों को बुलाने के लिए फर्जी पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। मामले में उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर भेजकर जांच और कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को जारी पत्र में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह ने लिख है कि  'मेरे संज्ञान में आया है कि सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में छात्र - छात्राओं के प्रतिभाग किये जाने के बावत संयुक्त  निर्देशक उच्च शिक्षा के स्तर से कुछ महाविद्यालयों को पत्र जारी हुआ है जबकि मेरे द्वारा इस प्रकार का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है लिहाज इस बावत संबंधित के विरुद्ध मुकदमा  दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।'   Read more...

बिग ब्रेकिंग: नए कैबिनेट मंत्रियों को सौंपे गए विभाग। जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी

LIVE: लोकभवन, देहरादून में नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, भरत सिंह चौधरी सहित इन पांच विधायकों की हुई ताजपोशी प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भारत चौधरी तथा खजान दास उत्तराखंड कैबिनेट में हुए शामिल। मंत्रियों और उनके विभाग Madan Kaushik वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य Khajan Das समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन Bharat Singh Chaudhary परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग Pradeep Batra पेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग Ram Singh Kaida आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा

viral script

Edit with the Docs app Make tweaks, leave comments, and share with others to edit at the same time. NO THANKSUSE THE APP velentines day script Happy Valentine's Day 2019 Wishes Script

iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन कोर्स के लिए ऐसे करे रजिस्ट्रेशन

iGOT कर्मयोगी पर रजिस्ट्रेशन के चरण वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले ,  iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट  https://igotkarmayogi.gov.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं: वेबसाइट के होमपेज पर , आपको रजिस्ट्रेशन या लॉगिन के लिए विकल्प मिलेगा। "Sign Up" या "Register" बटन पर क्लिक करें। अपना विवरण भरें: रजिस्ट्रेशन पेज पर , आपको कुछ व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे। इसमें निम्नलिखित जानकारी शामिल हो सकती है: नाम  (Full Name) ईमेल पता  (Email Address) मोबाइल नंबर  (Mobile Number) आधिकारिक पद/पदनाम  (Official Position/Designation) कार्यस्थान/विभाग  (Department/Organization) पासवर्ड  (Password) आधिकारिक ईमेल आईडी  (यदि आवश्यक हो) ईमेल और मोबाइल नंबर सत्यापन: रजिस्ट्रेशन के बाद , आपकी ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड (Verification Code) भेजा जाएगा। कोड प्राप्त करने के बाद उसे संबंधित बॉक्स में डालें और सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करें। iGOT कर्मयोगी क्या है? सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से करना है कोर्स। लॉगिन करें: एक बा...

iGOT कर्मयोगी क्या है? सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से करना है कोर्स।

iGOT कर्मयोगी क्या है? सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से करना है कोर्स।   इन दिनों केंद्र और राज्य सरकार के अधीन सभी अधिकारियों शिक्षकों और कर्मचारी को अपने संस्थाध्यक्ष द्वारा iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन कोर्स कंप्लीट करने के निर्देश मिल रहे हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में जहां अनेक यूजर्स अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं वहीं विभिन्न विभागों के कार्मिक इस कोर्स के प्रशिक्षण की अनिवार्यता को लेकर भी भ्रमित हो रहे हैं। इस लेख के माध्यम से मै जहां iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया आपके सामने रख रहा हूं वहीं पाठकों की शंकाओं को भी दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। इस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य कमेंट करें।  सुशील डोभाल, प्रवक्ता पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार टिहरी गढ़वाल क्या है  iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म? iGOT कर्मयोगी (iGOT Karmayogi) भारत सरकार द्वारा जारी एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग और शिक्षा प्रदान करना है। इसका मुख्य उद्देश्य सर...

ITEP Course: 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर- एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम हुआ शुरू, 100 सीटों पर मिलेंगे दाखिले

12वीं के बाद शिक्षा के क्षेत्र में करियर की चाहत रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खबर उपयोगी है। जी हां गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आगामी शिक्षा सत्र जुलाई, अगस्त माह से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है जिसमें 100 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते है। टिहरी जिले के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अब तक इंटीग्रेटेड बीएड की सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राओं को श्रीनगर या देहरादून का रूख करना पड़ता था। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में लंबे समय से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की जा रही थी। गत वर्ष परिसर की ओर से गढ़वाल विवि प्रशासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया था। Join Himwant Live WhatsApp group परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। इस वर्ष इंटर परीक्षा उत्र्तीण करने वाले छात्र-छात्राएं बीए बीएड या बीएससी बीएड में सीधे प्रवेश ले सकते है। इसी सत्र से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्...

Himwant readers