Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

टिहरी जिले के लिए गौरव के पल, बादशाहीथौल निवासी क्रिकेटर सानवी बिजल्वाण का अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Photographs of various activities टिहरी जिले के लिए गौरव के पल, बादशाहीथौल निवासी क्रिकेटर सानवी बिजल्वाण का अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन टिहरी जनपद के चंबा–बादशाहीथौल निवासी होनहार क्रिकेटर सानवी बिजल्वाण का चयन उत्तराखंड राज्य की अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल सानवी बल्कि पूरे टिहरी जिले के लिए गर्व का विषय है। सानवी की इस सफलता के पीछे उनके पिता गोविंद बिजल्वाण का निरंतर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और सानवी की कड़ी मेहनत शामिल है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। 31 दिसंबर को सानवी उत्तराखंड टीम के साथ नागपुर के लिए रवाना होंगी, जहाँ होने वाले राष्ट्रीय अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम का पहला मुकाबला 2 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के साथ होगा, इसके बाद ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसी मजबूत टीमों से मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले 22 जनवरी तक चलेंगे। एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर सानवी, ओपनिंग बॉलिंग के साथ-साथ ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखती है सानवी कि यह उपलब्धि हमारे जनपद कि अन्य बालिकाओं...

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

CM Dhami spoke to Angel Chakma's father and assured him that the culprits would not be spared.

Video  CM Dhami spoke to Angel Chakma's father and assured him that the culprits would not be spared. नस्लीय टिप्पणी का विरोध करना त्रिपुरा के छात्र के जीवन पर पड़ा भारी, 17 दिनों तक मौत से किया संघर्ष, पुलिस ने पांच हमलावरों को किया गिरफ्तार Himwant Live: देहरादून में MBA की पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के एक छात्र की निर्मम हत्या ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश के और विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों को झकझोर कर रख दिया है। युवक की मौत के बाद से ही पूरे पूर्वोत्तर छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है।   नस्लीय टिप्पणी युवकों ने चाकू से किया था हमला  त्रिपुरा निवासी एंजेल चकमा देहरादून की जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में MBA का छात्र था। 9 दिसंबर को एंजेल सेलाकुई क्षेत्र में अपने भाई के साथ दुकान में सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि हमलावरों ने पहले एंजेल पर चाइनीज, चिंकी, मोमोज जैसे नस्लीय और अपमानजनक कमेंट्स किए। देखें वीडियो  After a 17-day struggle, Angel Chakma lost the battle for life.  17 दिनों इलाज के बाद हुई मौत दोनों भाइयों ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उस पर ...

घरेलू झगड़े में भाई भाभी ने काट दिए थे अंग्रेज सिंह के हाथ, अब मां ने लगाए गम्भीर आरोप, सामने आया यह वीडियो

घरेलू झगड़े में भाई भाभी ने काट दिए थे अंग्रेज सिंह के हाथ, अब मां ने लगाए गम्भीर आरोप, देखें वीडियो घरेलू झगड़े में भाई भाभी ने काट दिए थे अंग्रेज सिंह के हाथ, अब मां ने लगाए गम्भीर आरोप, देखें वीडियो Education Portal पर शिक्षकों और छात्रों का 31 दिसंबर तक कर लें डाटा अपडेट Join Himwant Live WhatsApp group Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन आज के कार्यक्रमों के फोटोग्राफ यहां देखें।

UKPSC: लोक सेवा आयोग ने साल के अंत में निकाली दो भर्तियां, 14 जनवरी तक कर लें आवेदन

लोक सेवा आयोग  उत्तराखंड  ने साल के अंत में  दो नई भर्तियां निकाली हैं। इनका नोटिफिकेशन आयोग ने जारी कर दिया है। साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। Join Himwant Live WhatsApp group उत्तराखंड   लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बृहस्पतिवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में 20 से 29 जनवरी के बीच संशोधन का मौका दिया जाएगा।  आयोग ने दूसरी भर्ती गृह विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के तीन पदों के लिए निकाली है। इसके लिए 30 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 27 जनवरी से पांच फरवरी के बीच कर सकेंगे। प्रमाणपत्रों की स्व: प्रमाणित छायाप्रति, ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ 20 फरवरी तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकते हैं। Join Himwant Live WhatsApp group वन दरोगा भर्ती का ...

Uttrakhand, Public Holidays for the year 2026. उत्तराखंड शासन ने जारी की वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची

Uttarakhand government released the list of public holidays for the year 2026. उत्तराखंड शासन ने जारी की वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची Join Himwant Live WhatsApp group आज के कार्यक्रमों के फोटोग्राफ यहां देखें। Education Portal पर शिक्षकों और छात्रों का 31 दिसंबर तक कर लें डाटा अपडेट Join Himwant Live WhatsApp group Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन आज के कार्यक्रमों के फोटोग्राफ यहां देखें।

Breaking News: टिहरी के घनसाली क्षेत्र में युवक के हाथ काटने वाले भाई-भाभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस, इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

टिहरी घनसाली क्षेत्र की यह अप्रिय घटना ग्राम लसियाल गांव, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा जनपद टिहरी गढ़वाल की है। जो कि राजस्व क्षेत्र का प्रकरण है। पीड़ित द्वारा हॉस्पिटल से आने के बाद घनसाली थाने में आकर तहरीर दी गई है जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। तहरीर के आधार पर घनसाली पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।    दिनांक 23.12.2025 समय 15:42 बजे श्री अंग्रेज सिंह पुत्र स्व० गजे सिंह, निवासी ग्राम लसियाल गांव पट्टी बासर, तहसील बालगंगा, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना हाजा पर एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा दिनांक 20.12.2025 को अपने भाई पूरब सिंह एवं भाभी अंजली देवी द्वारा मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 NIL/2025 धारा 115(2), 352, 117(3), 118(2), 351(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 अनिल भट्ट के सुपुर्द की गई। घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में होने के कारण उक्त मुकदमा अपराध संख्या 01/2025 राजस्व थाना से नियमानुसार नायब तहसीलदार के माध्यम से प्राप्त कर विवेचना की जा रही है। विव...

Guidance and Career Counselling: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में करियर की संभावना विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला, छात्रों ने सीखी इंटरनेट मीडिया के लिए समाचार लेखन, संपादन और ब्लॉगिंग की बारीकियां

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में बुधवार को गाइडेंस एंड करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत 'इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में करियर की संभावना' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए इंटरनेट मीडिया के लिए समाचार लेखन, संपादन और ब्लॉगिंग की बारीकियों को समझा।       समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में संचालित गाइडेंस एंड करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए 'इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में करियर की संभावना' विषय पर कार्यशाला का आयोजन करते हुए प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुशील डोभाल ने कहा है कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के समावेश से करियर के नए नए विकल्पों का उदय हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज अधिकतर माध्यमिक विद्यार्थी मोबाइल फोन और इंटरनेट का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं किंतु स्कूली बच्चे जानकारी के अभाव में इनका बहुत कम सदुपयोग कर पाते हैं।  कार्यक्रम का वीडियो देखें     इस अवसर पर उन्होंने व...

Green School Program: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में हरित विद्यालय कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई अनेक रोचक गतिविधियां, छात्रों ने खेल-खेल में एकत्र किया जैविक और अजैविक कचरा, स्वयंसेवी संस्था नेचर साइंस इनसेंटिव ने छात्रों से की यह अपील

Green School activities, PM SHRI GIC Jakhanidhar Tehri Garhwal Uttarakhand  Eco Club for Mission Life Photographs of various activities पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में मंगलवार को इको क्लब और ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में स्कूली छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर के आसपास जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र किया और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।  Eco Club for Mission Life   ग्रीन स्कूल प्रोग्राम Green School Program और  Eco Club for Mission Life  (इको क्लब फॉर मिशन लाइफ) कार्यक्रमों के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संयोजक और प्रवक्ता सुशील डोभाल ने कार्यक्रम के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए कहा है कि ग्रीन स्कूल मुहिम (Green School Movement) एक पहल है जिसका लक्ष्य स्कूलों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, जहाँ छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्...

यूकॉस्ट के Regional Science Centre में संपन्न हुआ टिहरी और हरिद्वार के विज्ञान गणित शिक्षकों का STEM लैब प्रशिक्षण

  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) ने उत्तराखंड के सभी जनपदों में 95 स्टेम लैब स्थापित की हैं। इसी क्रम में टिहरी एवं हरिद्वार जनपदों के STEM लैब से जुड़े गणित एवं विज्ञान शिक्षकों हेतु एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20 दिसंबर 2025 को यूकॉस्ट के रीजनल साइंस सेंटर देहरादून में किया गया। इससे पूर्व 18 दिसंबर 2025 को शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उधम सिंह नगर के अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में भी आयोजित किया गया ।     20 दिसंबर को संपन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत द्वारा की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “STEM आधारित शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है, जो विद्यार्थियों में नवाचार, समस्या समाधान तथा तकनीकी दक्षता को विकसित करती है।”    प्रशिक्षण सत्र मेसर्स श्रि जी टेक्नो एस्पायर द्वारा प्रशिक्षित मेंटर्स के माध्यम से संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में टिहरी एवं हरिद्वार जनपदों से आए कुल 26 गणित एवं विज्ञ...

झाड़ियों के बीच छिपे भालू के बच्चे ने अचानक स्कूल जा रहे छात्र पर किया हमला, दोस्त के साहस से बची जान

पहाड़ी क्षेत्र में भालुओं का आतंक लगातार बना हुआ है। शनिवार सुबह चमोली जिले के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के कक्षा 7 के छात्र देवेश पर स्कूल जाते समय भालू के बच्चे ने हमला कर दिया। घटना में देवेश के पैर पर भालू के बच्चे के नाखूनों के हल्के निशान आए हैं। जानकारी के अनुसार देवेश अपने गांव के कक्षा छह के छात्र मुकेश के साथ अपने गांव से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के बीच से अचानक भालू का बच्चा निकला और देवेश का पैर पकड़कर नाखून मार दिए। साथ चल रहे मुकेश ने साहस दिखाते हुए भालू के बच्चे पर पत्थर मारे और शोर मचाया, जिससे भालू का बच्चा जंगल की ओर भाग गया। घटना की पुष्टि करते हुए अध्यापक मनबर रावत ने बताया कि मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। इसके बाद घायल छात्र देवेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देवेश के पैर पर भालू के बच्चे के नाखूनों के हल्के निशान हैं।    प्राथमिक उपचार के बाद वन कर्मियों के साथ छात्र को सुरक्षित उसके घर छोड़ा जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में व...

डायट नई टिहरी में जनपद स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पैल जीनियस प्रतियोगिता हुई संपन्न, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जामणीखाल के विद्यार्थी रहे प्रथम

Maths Wizard Competition, DIET New Tehri  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में जिले के सभी नौ विकासखंडों से चयनित होकर आए 36 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाम‌‌णीखाल के छात्र दक्षित बिष्ट और कुमारी अंजलि ने मैथ्स विजार्ड और स्पैल जीनियस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों में इस प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह बना रहा। Join Himwant Live WhatsApp group    समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित होकर आए 36 प्रतिभागियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET के सभागार में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी ने कहा है कि मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता (Maths Wizard Competition) छात्रों की गणितीय क्षमता, समस्या-समाधान कौशल और तार्किक सोच को परखने वाली एक मजेदार प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य गणि...

दुखद: शिक्षिका अंजना सजवान की देहरादून में मौत, टिहरी-उत्तरकाशी के शिक्षकों में शोक की लहर।

देहरादून के नेहरू नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में बद्रीपुर फाटक के पास दिल्ली से आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से शिक्षिका अंजना सजवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।  मामले की खबर मिलते ही उनके पति अशोक सजवान भी घटना स्तर पर पहुंच गए।      पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी की मुताबिक बुधवार रात 9:30 बजे सूचना मिली कि बद्रीपुर फाटक के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। घटना के बाद जनशताब्दी ट्रेन वही रुकी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, और करीब 100 मीटर दूरी पर हरावाला की ओर एक महिला को लहूलुहान हालत में पटरियों के बीच देखा।    मृतका की पहचान अंजना सजवान उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी अशोक सजवान के रूप में की गई है। वह श्री कुंज एनक्लेव बद्रीपुर की निवासी थी। अंजना सजवान शिक्षा विभाग में प्रवक्ता पद पर तैनात थी और इन दोनों मृतका की तैनाती उत्तरकाशी के बड़कोट में थी। बड़कोट के पहले वह लंबे समय तक टिहरी में भी कार्यरत रही। मृतका के पति अशोक सजवान भी शिक्षक हैं और उनकी बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। ...

दुखद: पीजी कॉलेज नई टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गुरुपद गुसाईं का हार्ट अटैक से निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर हुई व्याप्त

डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं  गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नई टिहरी में भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से नई टिहरी में शोक की लहर व्याप्त हुई है। 40 वर्षीय डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव के थे। वह अपने पीछे पत्नी डॉ संध्या गुसाईं और दो बच्चों सहित परिवार को छोड़ गए हैं।       डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं गढ़वाल विश्वविद्यालय के एक होनहार विद्यार्थी रहे और अपनी कड़ी मेहनत के चलते वह कम उम्र में ही उच्च शैक्षिक संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए थे। टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड की पट्टी नैलचामी निवासी डॉक्टर गुरुपद अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक चले जाने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी डॉ संध्या गुसाईं भी शिक्षिका हैं और इन दिनों प्रतापनगर विकासखंड में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान पद पर कार्यरत हैं।  ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत दें। ॐ शांति। Education Portal पर शिक्षकों और छात्...

Education Portal पर शिक्षकों और छात्रों का 31 दिसंबर तक कर लें डाटा अपडेट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को एजुकेशन पोर्टल पर अपना विवरण अपडेट करना होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौटियाल ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारी को 31 दिसंबर तक डाटा अपडेट करने के प्रमाण पत्र देने की निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राओं का डाटा भी अपडेट करना होगा। इसके अंतर्गत स्कूल का ईमेल आईडी, मोबाइल, नंबर शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग, प्रमोशन आदि का विवरण संबंधित शिक्षक के पोर्टल आईडी पर अपडेट करना होगा। Portal पर अपना विवरण चेक करें।     Read more... पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में देशभर के शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन *सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए*    Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

शिव रुद्राष्टकम लिरिक्स और अर्थ सहित

शिव रुद्राष्टकम लिरिक्स और अर्थ  Shiva Rudrashtkam नमामीशमीशान निर्वाणरूपं विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं चिदाकाशमाकाशवासं भजेहम् निराकारमोङ्करमूलं तुरीयं गिराज्ञानगोतीतमीशं गिरीशम् । करालं महाकालकालं कृपालं गुणागारसंसारपारं नतोहम् तुषाराद्रिसंकाशगौरं गभिरं मनोभूतकोटिप्रभाश्री शरीरम् । स्फुरन्मौलिकल्लोलिनी चारुगङ्गा लसद्भालबालेन्दु कण्ठे भुजङ्गा चलत्कुण्डलं भ्रूसुनेत्रं विशालं प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् । मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं प्रियं शङ्करं सर्वनाथं भजामि प्रचण्डं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं अखण्डं अजं भानुकोटिप्रकाशं । त्र्यःशूलनिर्मूलनं शूलपाणिं भजेहं भवानीपतिं भावगम्यम् कलातीतकल्याण कल्पान्तकारी सदा सज्जनानन्ददाता पुरारी । चिदानन्दसंदोह मोहापहारी प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी न यावद् उमानाथपादारविन्दं भजन्तीह लोके परे वा नराणाम् । न तावत्सुखं शान्ति सन्तापनाशं प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासं न जानामि योगं जपं नैव पूजां नतोहं सदा सर्वदा शम्भुतुभ्यम् । जराजन्मदुःखौघ तातप्यमानं प्रभो पाहि आपन्नमामीश शंभो रुद्राष्टक का अर्थ हे भगवन ईशान को मेरा प्रणा...

AFCAT 1 2026: एयरफोर्स में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

AFCAT Last Date Extended: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने AFCAT 1 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Read more... BSF Tradesman Admit Card 2025 OUT: सीमा सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Read more... Indian Army Internship 2025 Program: भारतीय सेना के साथ काम करने का सुनहरा अवसर है। इस इंटर्नशिप में चुने गए उम्मीदवारों 75,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया जारी है। Read more... OSSC CGL 2025 Notification: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1576 पदों के लिए भर्ती जारी की है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 दिसंबर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Read more... SLPRB Recruitment 2025: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के 147 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ...

BSF Tradesman Admit Card: कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी-पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र जारी; 3,588 पदों पर होगा चयन

BSF Tradesman Admit Card 2025 OUT: सीमा सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Read more... Indian Army Internship 2025 Program: भारतीय सेना के साथ काम करने का सुनहरा अवसर है। इस इंटर्नशिप में चुने गए उम्मीदवारों 75,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया जारी है। Read more... OSSC CGL 2025 Notification: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1576 पदों के लिए भर्ती जारी की है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 दिसंबर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Read more... SLPRB Recruitment 2025: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के 147 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं। Read more...

UP PET Result OUT: यूपी पीईटी का संशोधित रिजल्ट जारी, पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में रहे अनुपस्थित

UP PET Revised Result OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। सभी अभ्यर्थी वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में जाकर अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। Read more...

HP Patwari Registration: हिमाचल में पटवारी के 530 पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास आज से भरें फॉर्म; जानें वेतन

HP Patwari Registration 2025: हिमाचल प्रदेश में पटवारी के 530 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार जो 12वीं पास हैं। Read more...

KVS Jobs 2025: केवीएस में टीजीटी-पीजीटी समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, करीब 2500 पदों पर आज से करें आवेदन

KVS LDE-LDCE Recruitment 2025: केवीएस ने टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए करीब 2500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Read more...

IIT Bhubaneswar Non-Teaching Recruitment: आईआईटी भुवनेश्वर ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती 2025 के तहत कुल 101 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IIT Bhubaneswar Non-Teaching Recruitment: आईआईटी भुवनेश्वर ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती 2025 के तहत कुल 101 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Read more...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

राजकीय शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल के चुनावी परिणाम आए सामने, दिलबर रावत और डॉ बुद्धि प्रसाद भट्ट पर शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा,

राजकीय शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल के चुनावी परिणाम आए सामने, दिलबर रावत और डॉ बुद्धि प्रसाद भट्ट पर शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, देखें चुनाव परिणाम - 

Himwant Live: महिला कांस्टेबल ने नर्सिंग भर्ती आंदोलनकारी महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

देहरादून में उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम आवास कूच किया. नर्सिंग भर्ती में वर्षवार प्रणाली लागू करने, परीक्षा प्रक्रिया खत्म करने और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाने की मांग उठी. इसी दौरान एक महिला कांस्टेबल द्वारा नर्सिंग कर्मी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.   देहरादून में सोमवार को उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया. अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने आज सीएम आवास की ओर कूच किया. मंच की मुख्य मांग है कि नर्सिंग भर्ती को वर्षवार प्रणाली से लागू किया जाए और परीक्षा आधारित प्रक्रिया को निरस्त किया जाए. उनका कहना है कि राज्य में नर्सिंग के 2500 से अधिक खाली पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर पारदर्शी नियुक्ति होनी चाहिए.    प्रदर्शन के दौरान मंच के सदस्यों ने यह भी मांग रखी कि नर्सिंग भर्ती में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाई जाए और जो उम्मीदवार ओवर-एज हो गए हैं, उन्हें विशेष छूट प्रदान की जाए. प्रदर्शनकारी काफी समय से सरकार से इन मुद्द...