Himwant Live: ट्रांसफर और अटैचमेंट के लिए सिफारिश लगाने वाले शिक्षक और कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्यवाही के डीजी ने दिए आदेश
Himwant Educational News विद्यालयी शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त शिक्षको और कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफर और अटैचमेंट के लिए सिफारिश लगाने और विभिन्न स्तरों से ऐसे आवेदन पत्र मुख्यालय भेजने के प्रकरणों को बेहद गंभीरता से लिया है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ती सिंह ने ऐसे शिक्षकों और कार्मिकों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को जारी निर्देशों में डीजी ने कहा है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि नव शिक्षक कार्मिकों, जिनका परवीक्षाकाल अवधि भी पूर्ण नहीं हुई है, के द्वारा अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण / सम्बंद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से संदर्भ प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कार्मिकों द्वारा भी प्रतिनियुक्ति स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण / सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से अपने आवेदन संदर्भित करवा रहे हैं, जिससे शासकीय कार्यों में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। यह स्थिति अत्यंक खेजदनक होने के साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली के विरूद्ध है। फलस्वरूप ऐसे शिक्षकों-कार्मिकों का चिन्हीकरण करते हुये उनके विरूद्...