Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2025

बड़ी खबर: प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा पर फिर रोक, शासन ने लोक सेवा आयोग से वापस मांगा प्रस्ताव,

 प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा पर एक बार फिर रोक लग गई है। परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद अब शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग से परीक्षा कराए जाने का प्रस्ताव वापस मांग लिया है।    प्रदेश के राजकीय इंटरमीडिएट कालेजों में प्रधानाचार्य के 1385 पदों में से 1184 पद खाली हैं। सरकार ने इन पदों को भरने के लिए 50 प्रतिशत पदों पर प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए प्रधानाचार्य सेवा नियमावली में संशोधन के बाद शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग को भर्ती परीक्षा के लिए प्रस्ताव भेजा था। परीक्षा आठ फरवरी 2026 को होनी थी। अब शासन ने आयोग से प्रस्ताव लौटाने के लिए कह दिया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने सचिव राज्य लोक सेवा आयोग को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के आदेश पर न्याय विभाग का परामर्श लिया जा रहा है। सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा का प्रस्ताव वापस किया जाए। आयोग को भर्ती परीक्षा के संबंध में निर्णय से अलग से अवगत कराया जाएगा। शिक्षकों का विरोध भी है वजह राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के ड्राफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी, 18 महीने का कार्यकाल, 1 जनवरी 2026 से 50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के तहत विचार होने वाले विषयों को मंजूरी दी है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे।  1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद- वैष्णव सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आठवां वेतन आयोग 18 महीने के भीतर सिफारिशें प्रस्तुत करेगा, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। मंत्री ने बताया कि आयोग की सिफारिशें रक्षा सेवा कर्मियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों सहित लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कवर करेंगी। जानें,  8वें वेतन आयोग में क्या होगी आपकी सैलरी SCERT Uttarakhand: उत्तराखंड के सभी शिक्षकों को शीघ्र करना होगा MOOC Level 2.0 Online Course, वरना रुक जाएगा शिक्षकों का वेतन, SCERT ने जारी किए निर्देश 8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में डबल हो सकती है लाखों कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, इतना फिटमेंट फैक्टर रख सकती है सरकार, इस लिंक पर पढ़ें यह खास रिपोर्ट

शीशमझाड़ी निवासी अजेंद्र कंडारी की निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैला जबरदस्त आक्रोश, read more

उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट ढालवाला मुनि की रेती इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई, जहां शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के साथ शराब पीने आए दोस्त ने की. युवक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. शराब का ठेका बंद कराने की मांग करते हुए लोग सड़क पर उतर आए और  प्रदर्शन किया. मुनि की रेती थाना पुलिस के मुताबिक, शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास पहुंचा था. उसके साथ उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी था. बताया गया कि दोनों ने वहां जाकर शराब पी. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।     पुलिस ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि अक्षय ठाकुर ने कथित तौर पर ठेली से चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में घोंप दिया. आरोप है कि अक्षय ने अजेंद्र पर एक नहीं बल्कि कई बार चाकू से वार किए. अजेंद्र को लहूलुहान हालत में तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया. एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के ब...

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त न किए जाने से क्षुब्ध हजारों शिक्षक 1 नवंबर को करेंगे शिक्षा मंत्री आवास का घेराव, राजकीय शिक्षक संघ का आवाहन

Report by- Sushil Dobhal प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त न करने सहित राजकीय शिक्षकों शिक्षक संघ की मांगों पर मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी कार्यवाही न किए जाने से क्षुब्ध राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े हजारों शिक्षक 1 नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और मंत्री रमेश पैन्यूली ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को पत्र के माध्यम से इसकी सूचना भी भेज दी है।     प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करने, पदोन्नति और स्थानांतरण सहित शिक्षकों की अनेक व्यावहारिक मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आश्वासन मिलने के बाद भी सकारात्मक कार्यवाही न किए जाने से राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े हजारों शिक्षकों में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि "राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को सादर प्रणाम ।सम्मानित साथियों राजकीय शिक्षक संघ आंदोलन के दौर में है और संगठन ने आप सभी के अटूट विश्वास और समर्पण ...

'टिहरियत की रक्षा' के लिए फिर आगे आए विधायक किशोर उपाध्याय, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी विभागों के सचिवों के साथ 11 नवंबर को आयोजित होगी बैठक, बांध विस्थापित और प्रभावितों को निशुल्क पेयजल और टिहरी विधानसभा को ओबीसी घोषित करने सहित इन मांगों पर होगा मंथन

Report by- Sudhanshu Dobhal टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की पहल पर टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर आगामी 11 नवंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में विधायक किशोर उपाध्याय सहित प्रमुख सचिव और विशेष प्रमुख सचिव सहित कई विभागों के सचिव मौजूद रहेंगे। बैठक में निर्धारित बिंदुओं पर पहले भी दो बार जिलाधिकारी टिहरी बैठक आयोजित कर चुकी हैं।   विधायक किशोर उपाध्याय के प्रयासों से टिहरी की विभिन्न समस्याओं के निवारण और विकासकार्यों के क्रियान्वयन को लेकर 11 नवंबर को एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के साथ ही प्रमुख सचिव, विशेष प्रमुख सचिव, सचिव वन एवं पर्यावरण, खेल, पेयजल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा,  ग्राम्य विकास,  स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, पर्यटन/राजस्व, दुग्ध विकास विभाग उत्तराखण्ड शासन से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।  ...

कभी राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती की होती थी दुनियाभर में चर्चा, फिर बच्चन और गांधी परिवार के रिश्तों में एक छोटी सी घटना से कैसे पड़ गई थी दरार?

एक समय तक एक दूसरे के बेहद करीब रहे देश के प्रतिष्ठित गांधी-नेहरू और बच्चन परिवार में के बीच आई खटास को लेकर यूं तो कई प्रकार के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद संतोष भारतीय की नई किताब ‘‘वीपी सिंह, चंद्रशेखर, सोनिया गांधी और मैं’’ में खुलासा किया गया है कि एक छोटी सी घटना ने उनके रिश्तों में तल्खी की ऐसी कील ठोंकी कि दोनों परिवारों के दरवाजे एक-दूसरे के लिए लगभग हमेशा के लिए ही बंद हो गए। वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद संतोष भारतीय की की चर्चित पुस्तक ‘‘वीपी सिंह, चंद्रशेखर, सोनिया गांधी और मैं’’ में दावा किया गया है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पढ़ाई के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमिताभ बच्चन से फीस का इंतजाम करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इसमें आनाकानी की. लेखक के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपने पुत्र राहुल की पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित थीं, जो उन दिनों लंदन में पढ़ाई कर रहे थे और उन्होंने अपनी इस चिंता से अमिताभ बच्चन को अवगत कराया. किताब के मुताबिक़, सोनिया गांधी को...

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) वीपी सिंह ने किया पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार का निरीक्षण, शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेकर बढ़ाया छात्रों का उत्साह

Report by- Sushil Dobhal जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार का निरीक्षण कर विद्यालय की अनेक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका बम भी शामिल रही। दोनों अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेकर उनका खूब उत्साह बढ़ाया।  Photo Gallery PM SHRI Govt. Inter College Jakhnidhar Tehri Garhwal Uttarakhand. Photographs of various activities    पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) वीपी सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक और भौतिक प्रगति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति, यू डाइस प्लस, छात्रवृत्ति, पीएम पोषण योजना, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं और उपकरणों सहित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लेकर प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि पीएम श्री योजना विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं को स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसका लाभ प्रत...

School Education Uttarakhand: पत्नी ने उतारा शिक्षक पति के सिर से इश्क का भूत, शिकायत के बाद विद्यालय से हटाया गया आरोपी शिक्षक

Report by- Sudhanshu Dobhal राजकीय इंटर कॉलेज जैना रानीखेत में तैनात  शिक्षक और महिला बीएड प्रशिक्षु के बीच कथित प्रेम संबंध के मामले में विभाग ने बड़ी कार्यवाही शुरू की है। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर मामला गंभीर पाए जाने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटा दिया है। फिलहाल शिक्षक को कार्यमुक्त कर अटैच करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही प्रशिक्षु शिक्षिका को भी हटा दिया है।    सोमवार को आरोपी शिक्षक की पत्नी हल्द्वानी से अपने पिता के साथ विद्यालय पहुंची थी। यहां उसने पति के महिला प्रशिक्षु के साथ प्रेम संबंधों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुई। Principal direct recruitment: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा का टलना तय, शासन ने लोक सेवा आयोग को भेजा पत्र    मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय में मंगलवार को अभिभावक संघ, विद्यालय प्रबंधन समिति और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन के ...

Principal direct recruitment: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा का टलना तय, शासन ने लोक सेवा आयोग को भेजा पत्र

Report by- Sudhanshu Dobhal Principal direct recruitment:  शुरू से ही विवादों में रही प्रधानाचार्य सीधी भर्ती पर एक बार फिर संकट बादल मंडरा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के एलटी कैडर शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता की वजह से इस परीक्षा का टलना तय माना जा रहा है। इस बाबत शासन ने लोक सेवा आयोग को पत्र भेजा है। राजकीय शिक्षक सघ प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा का आरंभ से ही विरोध कर इन सभी पदों पर पदोन्नतियों की मांग कर रहा है।    उत्तराखंड के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए   SCERT Uttarakhand: उत्तराखंड के सभी शिक्षकों को शीघ्र करना होगा MOOC Level 2.0 Online Course, वरना रुक जाएगा शिक्षकों का वेतन, SCERT ने जारी किए निर्देश शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने लोक सेवा आयोग को पत्र भेजकर सुप्रीम कार्ट के आदेश की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार आयोग अपने स्तर पर भर्ती पर निर्णय लेगा। प्रधानाचार्य 692 पदों के लिए फरवरी 2026 में परीक्षा निर्धारित है। प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले ज्यादातर एलटी शिक्षक आरटीई एक्ट लागू होने से पहले के बैच के हैं। टीईटी की बाध्यता ...

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में डबल हो सकती है लाखों कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, इतना फिटमेंट फैक्टर रख सकती है सरकार, इस लिंक पर पढ़ें यह खास रिपोर्ट

Report by- Sudhanshu dobhal केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा लेकर आने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, नया वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है, भले ही इसका पूरा क्रियान्वयन 2027 तक पूरा हो पाएगा। इस बदलाव से देशभर के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर फायदे में रहेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकारी भी आठवां पे कमिशन लागू कर देंगी। जानें,  8वें वेतन आयोग में क्या होगी आपकी सैलरी जानें, क्या है फिटमेंट फैक्टर? वेतन आयोग में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होती है। यह एक मल्टीपल होता है, जिसके जरिए पुराने बेसिक वेतन को गुणा करके नया बेसिक तय किया जाता है। उदाहरण के लिए छठे वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक वेतन 7,000 रुपये था। 7वें वेतन आयोग में इसे 2.57 फिटमेंट फैक्टर तयकर उससे गुणा करके 18,000 रुपये किया गया। अब 8वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर 1.96 हो ...

State Level Science Seminar Uttarakhand: राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राजकीय इंटर कॉलेज जखंड के छात्र निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बरकरार है टिहरी का दबदबा

Report by- Sushil Dobhal उत्तराखंड राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जखंड की छात्र निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। छात्र की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने चयनित छात्र और उसकी मार्गदर्शन शिक्षिका के साथ ही जनपदीय समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  Video        जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जखंड के छात्र निर्मल पवार ने राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए निर्मल के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने चयनित छात्र और मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ ही जनपद विज्ञान संयोजक विजय मोहन गैरोला को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार में निर्मल पंवार ने प्रथम स्थान ...

School Education: "क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां" विषय पर जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई संपन्न, सेंट मेरी स्कूल घनसाली के छात्र महादेव बिष्ट का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Report by- Sushil Dobhal क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में किया गया। इस मौके पर जिले के सभी नौ विकासखंडों से चयनित होकर आए छात्र-छात्राओं ने रोचक ढंग से अपना प्रस्तुतिकरण दिया। जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भिलंगना विकास खंड के सेंट मेरी स्कूल घनसाली के दसवीं के छात्र महादेव बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।      अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का बतौर मुख्य अतिथि एसपी सेमवाल मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल, विशिष्ट अतिथि वीपी सिंह जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा है कि भौतिक विज्ञान छात्र जीवन से ही उनकी पहली पसंद का विषय रहा है और आज भी इस विषय में बहुत रुचि रखते हैं।   Video       उन्होंने कहा है कि क्वांटम युग की...

SCERT Uttarakhand: उत्तराखंड के सभी शिक्षकों को शीघ्र करना होगा MOOC Level 2.0 Online Course, वरना रुक जाएगा शिक्षकों का वेतन, SCERT ने जारी किए निर्देश

Report by Sushil Dobhal  उत्तराखंड के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को 30 नवंबर तक SCERT द्वारा तैयार 10 घंटे का ऑनलाइन कोर्स पूरा करना होगा। उन्हें सिर्फ कोर्स ही पूरा नहीं करना है बल्कि कोर्स से जुड़ी ऑनलाइन परीक्षा भी पास करनी होगी। इस आधार पर उन्हें कोर्स से जुड़ा सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। जो शिक्षक ऐसा नहीं करेंगे, उनका नवंबर महीने का वेतन रोक दिया जाएगा, ऐसा अधिकारियों का कहना है। 8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में डबल हो सकती है लाखों कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, इतना फिटमेंट फैक्टर रख सकती है सरकार, इस लिंक पर पढ़ें यह खास रिपोर्ट एससीईआरटी उत्तराखंड ने MOOC Level 2.0 ("शिक्षक के लिए आईसीटी उपकरणों के मूल सिद्धांत") लॉन्च किया है, जिसे Innovate Uttarakhand Hackathon 2.0 और SCERT ई-मैगजीन के साथ संयुक्त रूप से शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा 29 सितंबर, 2025 को लॉन्च किया गया था। यह पाठ्यक्रम शिक्षकों को तकनीकी कौशल में प्रशिक्षित करेगा, पंजीकरण, सामग्री, मूल्यांकन और प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करेगा, और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का...

उत्तराखंड शासन ने महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

उत्तराखंड शासन ने महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहीं छात्राओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चमोली जिले की घटना

चमोली में देर रात जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहीं छात्राओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें छह छात्राओं सहित आठ लोग घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में दो छात्राओं और चालक को श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।  बुधवार को गोपेश्वर में जिला स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बुधवार को ही सभी प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद टीमें वापस भी लौट गई। पोखरी से अलग-अलग आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की टीमें पहुंची हुई थी। जीआईसी रडुवा चांदनीखाल की छह छात्राओं, खेल शिक्षक, जीआईसी नैल सांकरी के तीन छात्र व शिक्षकों को लेकर वाहन गोपेश्वर से देर शाम को निकला।

स्कूलों में छात्र-छात्राओं से गैर-शैक्षिक कार्य करवाने पर सख्त हुआ शिक्षा विभाग, शिक्षकों के लिए जारी किए यह निर्देश

विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय, उत्तराखण्ड ने राज्यभर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे किसी भी छात्र या छात्रा से शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कोई कार्य न करवाएं। उन्होंने सभी शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी है कि आगे से यदि किसी विद्यालय में छात्र-छात्राओं से शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कोई गैर-शैक्षिक कार्य करवाया गया तो संबंधित प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक या शिक्षक के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। महानिदेशक दीप्ति सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 24 के अंतर्गत बाल मजदूरी पर प्रतिबंध और अनुच्छेद 21(A) के तहत प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 और उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना (दिनांक 10 मई 2011) में भी बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक ने अपने आदेश में यह भी उल्लेख किया है कि कुछ जनपदों, विशेष रूप से चमोली और देहरादून में, छात्रों से शिक्षण कार्य से इतर कार्य करवाने की...

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता शिक्षकों से आरोप पत्र का जवाब देने और राज्य सरकार को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Himwant Educational News नैनीताल हाईकोर्ट में शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले 14 सहायक अध्यापकों ने राज्य सरकार द्वारा उनकी बीएड की डिग्री अमान्य ठहराते हुए जनपद रुद्रप्रयाग में उनके खिलाफ जारी आरोप पत्रों को चुनौती देती विशेष याचिकाओं पर सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी व न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने याचिकाओं को निस्तारित करते हुए याचिकाकर्ताओं से आरोप पत्र का जवाब देने के साथ ही राज्य सरकार को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. बीएड की डिग्री अमान्य ठहराने का है मामला:मामले के अनुसार सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक दिनेश चंद चमोली व कई अन्य ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि उन्होंने वर्ष 1989 में और कुछ लोगों ने 1994-95 में बीएड की डिग्री कानपुर से ली थी. जिसके बाद उनके प्रमाण पत्रों की जांच के उपरांत उन्हें नियुक्ति दी गई थी. याचिकाकर्ता का कहना है अब रिटायरमेंट के आसपास राज्य सरकार के द्वारा उनके खिलाफ आरोप पत्र तय कर मुकदमे दर्ज किए गए हैं कि उनकी डिग्री फर्जी है. याचिकाकर्ता ने ये कहा:याचिकाकर्ता का कहना है कि जिस सं...

उत्तराखंड तबादला अधिनियम को लेकर सामने आया यह अपडेट

उत्तराखंड तबादला अधिनियम को लेकर सामने आया यह अपडेट 

विद्यालयी शिक्षा विभाग में 52 प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पदों पर मिली पदोन्नति, 15 दिन के भीतर करना होगा कार्यभार ग्रहण

विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड ने विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर 52 प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पदों पर पदोन्नति दी है। अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पदमेंद्र सकलानी ने उक्त आशय के निर्देश जारी किए हैं। पदोन्नति पाने वाली सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की गई है।     अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पदमेंद्र सकलानी ने जारी निर्देश में कहा है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा लिपिक वर्ग सेवा नियमावली, 1985 एवं उत्तराखण्ड शासन कार्मिक अनुभाग-2 की अधिसूचना संख्या-153/XXX (2)/2015-3(2) 2010 दिनांक 09 अप्रैल 2015 यथासंशोधित 2016 द्वारा प्रख्यापित उत्तराखण्ड राज्याधीन सेवाओं के अन्तर्गत लिपिक वर्गीय संवर्ग के पदों पर पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि का निर्धारण नियमावली, 2015 यथा संशोधित 2016 एवं 2023 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर निम्नांकित प्रशासनिक अधिकारी (वेतनमान ₹ 44900-142400, लेवल-7) को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित) (वेतनमान ₹ 47600-151100, लेवल-8) के पद पर उनके नाम के सम्मुख स...

Himwant readers