Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2025

Uttarakhand Employment News: उत्तराखंड में इन विभागों में होने जा रही है भर्तियां, वन दारोगा, सहायक अध्यापक और सहायक लेखाकार सहित इन पदों पर होंगी भर्ती, आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, देखें सूची -

Uttarakhand Employment News:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए बेहतर मौका मिलने जा रहा है. जी हां, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही समूह ग के रिक्त पदों पर विभिन्न विभागों की सीधी भर्ती आयोजित करने जा रहा है. इसके तहत राज्य में कुल 14 भर्तियों का कार्यक्रम जारी किया गया है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साल 2025-26 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इसके तहत युवाओं के पास विभिन्न विभागों में समूह ग के तहत भर्ती होने का मौका है. इसमें अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक की सभी भर्तियों की सूची सार्वजनिक की गई है. इसमें आयोग ने रिक्त पदों की स्थिति और प्रस्तावित परीक्षा की तारीख भी जारी की है. वन दारोगा की भर्ती:  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 14 परीक्षाओं की सूची वार्षिक कैलेंडर में निकाली है. इसमें वन दारोगा के 124 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई है जिसके लिए 28 अक्टूबर प्रस्तावित परीक्षा तारीख बताई गई है. इसी तरह सहायक लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी और वैयक्तिक सहायक की परीक्षा की भी जानकारी दी गई है. इसके लिए 17 नवंबर ...

शिक्षकों के होंगे बंपर प्रमोशन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर शिक्षकों की पदोन्नति का प्रस्ताव भेजा गया शासन के पास

    माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के बंपर प्रमोशन होने जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के निर्देश पर हरकत में आए विभाग ने शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों की पदोन्नति का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया लटकी हुई थी। इस बीच शिक्षकों के रिटायरमेंट से बड़ी संख्या में पद भी खाली पड़े हुए थे। प्रमोशन नहीं होने की वजह से खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही थी। वहीं, वरिष्ठता विवाद के प्रकरण न्यायालय में लंबित होने की वजह से भी विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया अटकी हुई थी। गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को तदर्थ पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने बताया कि एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। पदोन्नति का सीधा लाभ ...

राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में आंदोलन को गति देने के लिए बनाई रणनीति। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली निरस्त न हुई तो सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक

Himwant Educational News:      राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के सभी जनपद अध्यक्ष और मंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर शिक्षकों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए रणनीति तय की है। बैठक में सभी जनपदों के अध्यक्ष मंत्रियों ने आंदोलन को एकजुटता से चलाए जाने पर जोर दिया है। मंडलीय कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया है कि शिक्षकों की मांगे पूरी होने तक आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण 1 सितंबर से निदेशालय में धरना प्रदर्शन के लिए जुटेंगे।   मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ऑनलाइन बैठक में गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के साथ सभी जनपदों के अध्यक्ष और मंत्रियों ने विचार विमर्श किया। शिक्षक नेताओं ने कहा है कि  प्रधानाचार्य भर्ती नियमावली यदि शीघ्र निरस्त नहीं कि गई तो पूरे गढ़वाल मंडल का शिक्षक सड़कों पर उतरेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी। मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा है कि उत्तराखंड के शिक्षकों को बार बार इस सरकार ने ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों क...

सीईओ कार्यालयों में गरजे शिक्षक, मांगे मानी जाने तक जारी रहेगा शैक्षणिक कार्य बहिष्कार

राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने समेत 34 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय नरेंद्रनगर में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। बुधवार को जिलाध्यक्ष दिलवर रावत के नेतृत्व में जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक सीईओ कार्यालय परिसर पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने, सभी स्तर पर लगभग 8-9 वर्षो से रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने, प्रशासनिक संवर्ग में कोटा निर्धारित करने, अनुरोध के स्थानांतरण वर्षभर जारी रखने, प्रोन्नत एवं चयन वेतनमान के लिए पूर्व सेवा को जोड़ने, एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति में होने वाले आर्थिक नुकसान को दूर करने समेत तमाम मांगें उठाईं।     इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिलबर रावत ने कहा कि शिक्षक 30-35 साल तक एक ही पद पर सेवा करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शासन और विभाग का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानाध्यापक एवं प्रवक्ता पर पदोन्नति की सूची जारी नहीं की जाएगी, प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त नहीं कि...

SHVR 2025-26: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 क्या है? SHVR को समझें और तुरंत कर लें अपने स्कूल का ऑनलाइन पंजीकरण

(SHVR) 2025-26  स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के लिए अपने स्कूल का पंजीकरण  करें. Register here SHVR 2025-26 Ek Ped Maa Ke Naam: यहां से डाउनलोड करें 'एक पेड़ माँ के नाम' के लिए प्रमाण-पत्र Download Certificate उत्तराखंड के स्कूलों के लिए निर्देश  सभी विद्यालय वेव पोर्टल http://shvr.education.gov.in या मोबाईल एप Swachh Evam Harit Vidyalaya Rating 2025-26, Googleplay store & Apple App Store के माध्यम से प्रतिभाग कर सकते हैं।  विद्यालय यूडायस कोड के माध्यम से Signup करेंगे, जहां पूर्व अंकित सूचनाओं को सत्यापित करना होगा।  पूर्वाकिंत सूचना को अंकित करने के बाद अतिरिक्त सूचना, यथा-विद्यालय का पता, नाम, पदनाम, ई-मेल आदि भरनी होगी। पासवर्ड बनाकर, पासवर्ड को Confirm करना होगा। फिर Signup बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके उपरान्त Signup Successful का सन्देश दी गयी ई-मेल एवं मोबाइल नम्बर पर आयेगा। विद्यालय Login ID के लिए यूडायस कोड का उपयोग करेंगे, पासवर्ड वही प्रयोग किया जायेगा, जो Signup करते समय बनाया गया था। इसके बाद स्वमूल्यांकन प्रपत्र Annexure-1, Section-A ...

प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति सहित लंबित मांगों को लेकर बीईओ कार्यालय में शिक्षकों ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी शिक्षकों के हौसले

By- Sushil Dobhal  प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति, स्थानांतरण प्रक्रिया समेत कई ज्वलंत मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने अपने-अपने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलवर रावत एवं मंत्री डॉ. बुद्धि प्रसाद भट्ट ने बताया कि पूर्व निर्धारित चाकडाउन हड़ताल के बाद सोमवार को शिक्षकों ने बीईओ कार्यालयों पर धरना देकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है, जिससे वे मजबूरन मध्य शैक्षणिक सत्र और बारिश के मौसम के बावजूद भी आंदोलन पर उतर आए हैं। उधर विकासखंड जखनीधार के शिक्षकों ने भी बी ईओ कार्यालय में धना अधिकार जबरदस्त ग्रोथ प्रकट किया है। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलबर रावत ने कहा कि 27 अगस्त को शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर नरेंद्रनगर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए समझौते को भी सरकार मानने को तैयार नहीं है, जिससे स्थिति और ...

Economics Chart and diagram for Class 11th and 12th: अर्थशास्त्र के चित्र और डायग्राम

सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड अर्थशास्त्र विषय के विभिन्न पाठों और शीर्षकों पर आधारित चित्र यहां प्रस्तुत किए जा रहे हैं। विशेष रूप से कक्षा 11 एवं 12 अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए यह उपयोगी हैं। यह चित्र विभिन्न शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हैं जिन्हें स्कूली छात्र-छात्राओं को विषय की जानकारी और सिखाने के उद्देश्य से यहां प्रस्तुत किया जा रहा है। इन चित्र और डायग्राम को तैयार करने और प्रस्तुत करने का श्रेय उन महानुभावों को जाता है जिन्होंने इन्हें तैयार किया है। Economics Chart and diagram for Class 11th and 12th:   अर्थशास्त्र के चित्र और डायग्राम Economics Chart and diagram for Class 11th and 12th:   अर्थशास्त्र के चित्र और डायग्राम Class 12, Economics MCQ , Micro Economics, Lesson 1  (व्यष्ठि अर्थशास्त्र एक परिचय, बहुविकल्पीय प्रश्न) Class 12, Economics MCQ , Micro Economics, Lesson 2  (उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत और मांग ) Class 12, Economics MCQ, Mic...

Himwant readers