उत्तराखंड की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। हरिद्वार जिले के एक स्कूल प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध पर वह पुलिस के रडार पर आ गया है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है। 24 फरवरी को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान डमी परीक्षार्थियों को बैठाने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें स्कूल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। शिक्षा विभाग ने बनाई जांच कमेटी बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले को शिक्षा विभाग ने भी गंभीरता से लिया है। विभाग ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करते हुए बहादराबाद व भगवानपुर के खंड शिक्षाधिकारी को जांच सौंपी है। सात दिन के अंदर जांच पूरी करते हुए कमेटी को रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपनी होगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो परीक्षा में फर्जीवाड़े में कोत...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)