Skip to main content

Posts

Teachers day: रुद्रप्रयाग जनपद में शिक्षक नरेश जमलोकी सहित इन नवाचारी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर किया जाएगा सम्मानित

शिक्षक नरेश जमलोकी और महेश गिरी  शिक्षक नरेश जमलोकी सहित रुद्रप्रयाग जनपद के 9 शिक्षकों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर उनके नवाचारी शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारी और शिक्षकों ने उत्कृष्ट शिक्षकों के रूप में चयनित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य से लेकर विद्यालय स्तर तक शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षक दिवस के मौके पर जहां राज्य भर के कुछ चुनिंदा शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री धामी देहरादून में बोधिसत्व मंथन संवाद करेंगे वहीं प्रत्येक जनपद में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी शिक्षकों को सम्मानित किया जाना है।     रुद्रप्रयाग जनपद में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के नवाचारी शिक्षक नरेश जमलोकी सहित 9 शिक्षकों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों ...

Teachers day: टिहरी जिले से मुख्यमंत्री के बोधिसत्व मंथन विचार संवाद कार्यक्रम के लिए 8 शिक्षकों का चयन, शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे शिक्षकों के साथ संवाद

 टिहरी जिले के 8 शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बोधिसत्व मंथन शिक्षक संवाद कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है इन शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री धामी 5 सितंबर को राज्य की शिक्षा की गुणवत्ता एवं उन उन्नयन हेतु संवाद करेंगे।     मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने कहा है कि शिक्षक दिवस के मौके पर बोधिसत्व मंथन विचार संवाद कार्यक्रम के लिए जनपद से 8 शिक्षकों का चयन किया गया है चयनित शिक्षकों के साथ 5 सितंबर को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री राज्य की शिक्षा व्यवस्था और शैक्षिक उन्नयन पर संवाद करेंगे।

DIET New Tehri: आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत डायट नई टिहरी में नवनियुक्त शिक्षकों और जिला संदर्भ समूह का चार दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। 'डीआरजी सदस्य विद्यालयों और डायट के बीच सेतु के रूप में करें कार्य'- डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी (DIET New Tehri) में आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जनपद में नवनियुक्त 47 प्राथमिक शिक्षकों का चार दिवसीय एवं जिला संदर्भ समूह के सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने प्रतिभागी शिक्षकों को अपने विद्यालयों में आनंदम पाठ्यचर्या के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।   स्कूली बच्चों में आपसी सहयोग, सौहार्द पूर्णवातावरण, सद्भावना एवं सहानुभूति आदि भावनाओं को विकसित करने के लिए संचालित आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित चार दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा में नियुक्त 47 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जबकि आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित की गई जिला संदर्भ समूह के सदस्यों ने एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम और बैठक में प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर डाइट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने कहा की अक्सर यह देखने को मिलता है कि विद्यालय का वातावरण बच्चों को आ...

राष्ट्रीय खेल दिवस 2022 पर यह कॉलेज आयोजित कर रहा है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, शिक्षकों और विद्यार्थियों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों को मिल रहे हैं आकर्षक प्रमाण-पत्र।

  राष्ट्रीय खेल दिवस यानी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा विद्यार्थियों , शिक्षकों , अभिभावकों और आमलोगों में खेल भावना , राष्ट्रीयता और सामान्य बढ़ाने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-मेल द्वारा आकर्षक प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे। ई-मेल द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त न होने पर अपना नाम, विद्यालय का नाम, मोबाइल नंबर और प्रतिभाग का दिनांक व सही समय यहां पोस्ट करें Loading… ई-मेल द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त न होने पर अपना नाम, विद्यालय का नाम, मोबाइल नंबर और प्रतिभाग का दिनांक व सही समय यहां पोस्ट करें

School Education Uttarakhand: शिक्षकों के लिए तैयार हुआ नई ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट, शिक्षक इस ड्राफ्ट पर 6 सितंबर तक ईमेल से भेजें अपने सुझाव, यहां पढ़ें नई ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट

  Department of School Education Uttarakhand  उत्तराखंड में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों के लिए नई स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के बाद अब ड्राफ्ट के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। स्थानांतरण नीति का नया ड्राफ्ट विद्यालयी शिक्षा विभाग की वेबसाइट के साथ ही एजुकेशन पोर्टल, एससीईआरटी और सीमेंट की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। अपर निदेशक सीमैंट उत्तराखंड दिनेश चंद्र गौड़ ने कहा है कि ट्रांसफर पॉलिसी के नए ड्राफ्ट पर 6 सितंबर 2022 तक ईमेल के माध्यम से सुझाव मांगे गए हैं। उत्तराखंड, शिक्षकाओं के लिए नई स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट यहां पढ़ें। अपने सुझाव यहां कमेंट करें।

Uttarakhand board: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सभी विषयों में इसी सत्र से होगा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन, अंको के प्रतिशत में अब नहीं रहेंगे पीछे उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थी, इसी सत्र से मिलेगा लाभ

 उत्तराखंड बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं देने वाले  छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड परीक्षार्थियों का अब सीबीएसई के समान सभी विषयों में 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा जबकि प्रयोगात्मक विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों की बोर्ड परीक्षा 80 अंको की होगी। खास बात यह है कि यह नियम इसी वर्ष यानी 2022-23 की परीक्षाओं से लागू हो जाएगा।      विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की सभी विषयों की परीक्षाओं में 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान शुरू किया गया है। राज्य के परीक्षार्थियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। अभी तक प्रयोगात्मक विषयों को छोड़कर अन्य विषयों की 100 अंको की बोर्ड परीक्षा होती थी, जबकि सीबीएससी सहित अन्य बोर्ड अपने विद्यार्थियों को सभी विषयों में 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन का लाभ देते थे। जिस कारण अंको के प्रतिशत के मामले में उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी पीछे रह जाते थे। जुलाई 2022 में उत्तराखंड शासन ने विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अपनी मुहर लगाई ह...

National Teacher Award: उत्तराखंड के यह दो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुए चयनित, 5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान

   उत्तराखंड के दो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी 46 शिक्षकों की सूची में प्रदेश से कौस्तुभ चंद्र जोशी और प्रदीप नेगी का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत अनेक जनप्रतिनिधियों विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी हैं।     केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है। इस वर्ष देशभर में कुल 46 शिक्षकों का चयन हुआ है, जिनमें से 44 शिक्षक सामान्य श्रेणी के अंतर्गत जबकि 2 शिक्षक दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत चयनित हुए हैं। उत्तराखंड से कौस्तुभ चंद्र जोशी का चयन सामान्य श्रेणी के अंतर्गत किया गया है। कौस्तुभ चंद्र जोशी एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज चकलवा जिला नैनीताल में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। जबकि शिक्षक प्रदीप नेगी राजकीय इंटर कॉलेज बीएचईएल हरिद्वार में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने राज्य से दो शिक्षकों...