Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

Uttarakhand Board: कक्षा 10 और 12 में प्रवेश के दौरान विषय संयोजन के लिए इन नियमों का रखें विशेष ध्यान, सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने जारी किए निर्देश।

उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा एक बार फिर कक्षा 10 और 12 की कक्षाओं में विषय संयोजन को लेकर स्थिति साफ की है। बोर्ड सचिव बीपी सिमल्टी ने इन दोनों कक्षाओं में प्रवेश के दौरान विषय संयोजन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालय असर पर त्रुटि पूर्ण विषय संयोजन के कारण जहां विद्यालय शिक्षा परिषद की छवि खराब होती है वही संबंधित छात्र को भी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, इसलिए प्रवेश के दौरान विशेष आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जाए।     सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में सच्ची विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बीपी सिमल्टी ने कहा है कि छात्रों के प्रवेश के रामय विषय संयोजनों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। असंगत विषय संयोजन के कारण छात्रों के कक्षा 10/12 की परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने पर परिषद् द्वारा प्रतिबंध की कार्यवाही की जाती है। विद्यालयों द्वारा छात्रों को दिए गए त्रुटिपूर्ण विषय संयोजन के कारण विभाग की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता है साथ ही संबंधित छात्र के दो महत्वपूर्ण वर्ष भी खराब हो जाते हैं। इससे विभाग को अ...

Census 2027: तपती धूप में जनगणना का काम शिक्षकों पर पड़ा रहा है भारी, स्कूल समय के बाद भीषण गर्मी में शिक्षक कैसे करेंगे मकानसूचीकरण, भगवान भरोसे है शिक्षकों की सेहत और सुरक्षा

दोपहर की भीषण गर्मी और लू के बीच भवन गणना और मकानसूचीकरण जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को दो बजे तक स्कूलों में शिक्षण करने के बाद भवन गणना और मकानसूचीकरण के कार्य के लिए दोपहर की भीषण गर्मी में हीटस्ट्रोक यानी लू के बीच गणना क्षेत्रों में जाना भारी पड़ रहा है। रोज कई शिक्षकों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। जिससे शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।    भारत जनगणना-2027 की ड्यूटी को लेकर शिक्षकों में रोष है। राजधानी देहरादून में रविवार को शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर शासन के आदेशों का पुरजोर विरोध किया। रेसकोर्स स्थित पदम सिंह शिक्षक भवन में राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ और अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इस मुद्दे पर अपनी राय यहां कमेंट करें। 25 अप्रैल से जनगणना के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में भवन गणना और मकानसूचीकरण का कार्य संपन्न होना है। उत्तराखंड में यह कार्य प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक शिक्षकों को सौंपा गया है। किंतु शिक्षकों को उच्चाधिकारियों द्वारा स...

नैनीताल हाइकोर्ट- मानसिक परीक्षण में केशव थलवाल निकला इंटेलिजेंट, सुनवाई के दौरान हुआ साफ, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला की बढ़ेंगी मुश्किल

न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने कहा, धर्मेंद्र रौतेला को सस्पेंड करो ! ऐसे पुलिसकर्मियों की ज़रूरत नहीं है! मानसिक परीक्षण में केशव थलवाल निकला बुद्धिमान और सक्षम, उत्तराखंड पुलिस का इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला की बढ़ेंगी मुश्किल। हाइकोर्ट नैनीताल में सुनवाई के दौरान हुआ साफ, उत्तराखंड पुलिस लोगों का कर रही है मानसिक उत्पीड़न।खाकी की आड़ में कुछ भी करोगे!

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद। 

स्कूलों में दीर्घावकास और शिक्षण समय को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ विभागीय बैठक हुई संपन्न, दीर्घावकाश पर बनी यह सहमति

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालय समय के संदर्भ में हुई बैठक में सचिव, विद्यालयी शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दीर्घावकाश के सम्बन्ध में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अपर निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तराखण्ड जूनियर हाई स्कल शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निम्नांकित अधिकारियों तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया- 1. श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 2. श्री पी. के. बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 3. डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रोफेशनल सीमैट उत्तराखण्ड। 4. श्री सवीश घिल्डियाल, प्रदेश संरक्षक, JHSS उत्तराखण्ड । 5. श्री उमेश सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, JHSS उत्तराखण्ड। 6. श्री विनोद थापा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तराखण्ड। 7. श्री मनोज तिवारी, प्रान्तीय UPPS उत्तराखण्...

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला टॉपर, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने किया टॉप

Uttrakhand board result 2026: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। गीतिका पंत (सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर) और सुशीला मेंदीरत्ता (भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी, ऊधमसिंह नगर) ने 98.0 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने अपने-अपने विद्यालयों के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें। इस खबर को निरंतर अपडेट किया जाएगा। लिहाजा, नई जानकारी के लिए जुड़े रहें या न्यूज के पेज को रिफ्रेश कर सकते हैं।पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें परीक्षाफल हुआ जारी  Intermediate Result 2026 High School Result 2026 इंटरमीडिएट में द्वितीय स्थान पर आर्यन (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून) रहे, जिन्होंने 97.80% अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान वंशिका (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार) को 97.00% अंकों के साथ मिला। जनपद स्तर पर इंटरमीडिएट...

Censes 2027: शिक्षकों को विद्यालय समय के बाद करना होगा जनगणना कार्य- कार्यमुक्त करने को लेकर पूर्व मे दिया आदेश हुआ निरस्त, शिक्षकों में व्याप्त हो रही है नाराजगी,

जनगणना 2026-27 में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त शिक्षकों को मकान सूचीकरण कार्य के लिए कार्यभार मुक्त न करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षकों को अपने विभागीय मूल दायित्वों के साथ ही जनगणना ड्यूटी करनी होगी। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर साफ कर दिया है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी विभागीय कार्यों के साथ ही जनगणना संबंधी कार्य संपन्न करने होंगे। दोपहर के समय भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संगठन जनगणना कार्य में नियोजित शिक्षकों को कार्य मुक्त करने की मांग कर रहे थे। कार्यमुक्त न करने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त हो रही है।    जारी निर्देशों में सीईओ हरिद्वार ने कहा है कि  जनगणना-2027 के तहत मकानसूचीकरण के कार्यों में योजित शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी के पत्रांक/विविध/713-16/ जनगणना-2027/2025-26 दिनांक 24 अप्रैल, 2026 द्वारा नियमानुसार कार्यमुक्त किये जाने के निर्देश को निरस्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि कार्ययोजित...

Breaking News: चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे आठ लोगों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

 चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, राह में काल ने लील लिया, आठ लोगों की मौके पर मौत की खबर उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी इस हादसे की सबसे मर्मान्तक बात यह है कि सभी यात्री घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे, जो किसी परिजन या परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस घर लौट रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था मृत्यु को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे ये लोग खुद काल के गाल में समा गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। दो घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाई गहरी होने के कारण राहत क...

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का आज आएगा रिजल्ट, इस लिंक पर डायरेक्ट देखें परिणाम

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर डायरेक्ट देखें परीक्षा परिणाम Board Exam Result...

SCERT Uttarakhand: अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, देहरादून ने कौशलम कार्यक्रम के लिए जारी किए यह निर्देश, शैक्षिक सत्र 2026-27 में होगा प्रभावी क्रियान्वयन

SCERT Uttarakhand: अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, देहरादून ने कौशलम कार्यक्रम के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। संस्थान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कौशलम कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन है।     राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और जनपद स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि  उपर्युक्त विषयक निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्रांकः SCERT/83-91/ कौशलम् संचालन /2025-26 दिनांक 04 अप्रैल 2026 के क्रम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य में कौशलम कार्यक्रम का संचालन वर्ष 2021 से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12) के छात्रों में उद्यमशील मानसिकता एवं 21वीं सदी के कौशलों का विकास करना है। कौशलम् कार्यक्रम छात्रों को कक्षा में अनुभवात्मक सत्रों के माध्यम से निर्मित उद्यमशील मानसिकता (Entrepreneurial Mindset) एवं 21वीं सदी के जीवन कौशलों को वा...

Admission in Sports College: स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, दून समेत इन तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश शुरू, यहां कर लें तुरंत अप्लाई

उत्तराखंड में स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। राज्य के तीन स्पोर्ट्स कालेजों महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़, बालिका स्पोर्ट्स कालेज चंपावत में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। चंपावत में पहली बार प्रवेश होंगे। तीनों कॉलेजों के लिए दक्षता परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 तय की गई है।    स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई के मुताबिक राज्य के प्रमुख आवासीय खेल विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी एवं आइस स्पोर्ट्स जैसी विविध खेल विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था है।      इसी तरह हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग एवं बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत में बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन व बॉक्सिंग की सुविधाएं है...

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

Uttarakhand Board Exam Result: 25 अप्रैल को इस समय घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें परीक्षा परिणाम

Report by- Sushil Dobhal Uttrakhand board result 2026:  उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल इस लिंक पर देखे परीक्षाफल हुआ जारी  Intermediate Result 2026 High School Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।     उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। Intermediate Result 2026 High School Result 2026

इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए उत्तराखंड के इन 13 छात्रों का चयन, राजकीय इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी भरपूर देवप्रयाग की छात्रा इशिका रावत का डिवाइस बना रहा आकर्षण का केंद्र

इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून के डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में संपन्न हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी SLEPC में उत्तराखंड की 13 छात्र छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए  चयन हुआ है। इनमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी भरपूर देवप्रयाग की छात्रा इशिका रावत द्वारा जंगली जानवरों को दूर भगाने के लिए तैयार किया गया डिवाइस आकर्षण का केंद्र बना रहा।      उत्तराखंड में बाघ एवं अन्य जंगली जानवरों के लगातार होते हमलो से बचाव हेतु अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी भरपूर देवप्रयाग की छात्रा  इशिका रावत  के द्वारा अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के मार्गदर्शन में जंगली जानवरों को दूर भगाने के लिए एक डिवाइस का निर्माण किया गया है। इस डिवाइस में अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगों का उपयोग किया गया है। इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस आइडिया का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें 10 से 15 वर्ष के छात्र छात्राओं से नवाचारी विचारों को आमंत्रित किया ...

Census 2027: प्रगणक और पर्यवेक्षक (Enumerators and Supervisors) के मुख्य कार्य और दायित्व

प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां: क्षेत्र का सत्यापन (Area Verification): आवंटित एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) के नक्शे का सत्यापन करना और क्षेत्र की सीमाओं को पहचानना।  नजरी नक्शा बनाना (Preparation of Layout Map): मुद्रित शीट पर घर, सड़क, गली और महत्वप...

2027: तहसील ज़ाखणीधार के 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न, दूसरे बैच का प्रशिक्षण 18 से 20 अप्रैल तक होगा आयोजित

ज़ाखणीधार विकास खंड कार्यालय के सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच में 50 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने मकान सूचीकरण और भवन गणना की प्रक्रिया की बारीकियां जानी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने पहली बार होने जा रही डिजिटल जनगणना को लेकर जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स से अनेक जानकारियां प्राप्त कर अपनी शंकाओं का निवारण किया।   तहसील ज़ाखणीधार के विकास खंड मुख्यालय के सभागार में चार्ज अधिकारी और तहसीलदार प्राची बहुगुणा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण खुशीराम रतूड़ी, सहायक चार्ज अधिकारी और रिकॉर्ड कीपर विजेंद्र सिंह बिष्ट फील्ड ट्रेनर सुशील डोभाल और प्रवेश जोशी की मौजूदगी में 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ है। चार्ज अधिकारी प्राची बहुगुणा ने सभी प्रतिभागियों से भवन गणना और मकान सूचीकरण सहित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप HLO app के संचालन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता पूर्वक समझने और ट्रेनिंग ऐप पर अभ्यास करने की अपील की। उन्होंने कहा है कि जनगणना 2027 भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जो मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल...

हिमालय इंग्लिश स्कूल घनसाली में 40 जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

घनसाली में हिमालय इंग्लिश स्कूल में तीन दिवसीय जनगणना सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण वृहस्पतिवार को प्रारंभ हुआ जिसमें चार्ज अधिकारी नगर पंचायत घनसाली एवं अधिशासी अधिकारी संजय दत्त कापड़ी चार्ज अधिकारी नगर पंचायत चमियाला, मानवेंद्र सिंह रावत फील्ड ट्रेनर दीपक कपूर एवं कुलभूषण नौटियाल की मौजूदगी में 40  प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा प्रथम दिन प्रशिक्षण प्राप्त किया।  प्रथम दिन जनगणना 2027 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जनगणना आयोजित करने के उद्देश्य भारत में जनगणना 2027 के विषय में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको की भूमिका एवं उत्तरदायित्व जनगणना अधिनियम 1948 भवन जनगणना मकान को नंबर देना नगरी नक्शा तैयार करना आदि विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई जिसमें प्रथम बार मोबाइल एप के माध्यम से स्वगणना एवं जनगणना कराए जाने पर विशेष फोकस रहा इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के मन में उठ रहे सभी प्रश्नों का समुचित उत्तर दिया गया। Census 2027: तहसील ज़ाखणीधार के 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरम्भ, भवन गणना एवं मकान सूचीकरण के साथ HLO app संचालन की जानी बारीकियां Census- 2027: दो चरणों...

Census 2027: तहसील ज़ाखणीधार में 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरम्भ, भवन गणना एवं मकान सूचीकरण के साथ HLO app संचालन की जानी बारीकियां

ज़ाखणीधार विकास खंड कार्यालय के सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए दूसरे फेरे के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को 50 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने मकान सूचीकरण और भवन गणना की प्रक्रिया की बारीकियां जानी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने पहली बार होने जा रही डिजिटल जनगणना को लेकर जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स से अनेक जानकारियां प्राप्त कर अपनी शंकाओं का निवारण किया।   तहसील ज़ाखणीधार के विकास खंड मुख्यालय के सभागार में चार्ज अधिकारी और तहसीलदार प्राची बहुगुणा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण खुशीराम रतूड़ी, सहायक चार्ज अधिकारी और रिकॉर्ड कीपर विजेंद्र सिंह बिष्ट फील्ड ट्रेनर सुशील डोभाल और प्रवेश जोशी की मौजूदगी में 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान चार्ज अधिकारी प्राची बहुगुणा ने सभी प्रतिभागियों से भवन गणना और मकान सूचीकरण सहित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप HLO app के संचालन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता पूर्वक समझने की अपील की। उन्होंने कहा है कि जनगणना 2027 भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जो मोबाइल ऐ...

#ops राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (NOPRUF) से जुड़े कर्मचारी गांधी पार्क में हुए एकत्र, पुलिस ने हिरासत में लेकर दोपहर बाद छोड़ा, मोर्चे का ऐलान- 'हम लेकर रहेंगे ops'

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड भ्रमण के दौरान पुरानी पेंशन बहाली (OPS) की मांग को लेकर NOPRUF के पदाधिकारी देहरादून के गांधी पार्क में एकत्रित हुए। उधर संगठन से जुड़े कुछ कर्मचारी प्रेमनगर तथा  गढ़ीकैंट क्षेत्र में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आंदोलनकारियों को चौकी धारा एवं चौकी घंटाघर ले जाया गया, जहां उन्हें दोपहर 3:10 बजे रिहा किया गया। इसके पश्चात पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा गया।    NOPRUF के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे से कार्मिकों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़ी उम्मीद थी, लेकिन उनके संबोधन में OPS का उल्लेख न होने से कर्मचारियों में निराशा है। उन्होंने कहा कि OPS केवल एक योजना नहीं, बल्कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है, जो महंगाई के अनुरूप स्थिर और सुनिश्चित आय प्रदान करती है।    प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि जब एक दिन के सांसद और विधायक को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सकता है, तो 30-40 वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचा...

INSPIRE Award MANAK: इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (SLEPC) डॉल्फिन इंस्टीट्यूट देहरादून में 16 व 17 अप्रैल को होगी संपन्न, देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने बाल वैज्ञानिकों से की यह अपील

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तराखण्ड द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना के अन्तर्गत 13वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता SLEPC का आयोजन 16 और 17 अप्रैल को डॉल्फिन (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एण्ड नेचुरल साइंसेस, मांडुवाला, देहरादून में  किया जाएगा। कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत शामिल रहेंगे।      इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत 13वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता SLEPC का आयोजन आगामी 16 एवं 17 अप्रैल को देहरादून स्थित डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में होने जा रहा है। SLEPC 2023-24 में उत्तराखंड के सभी जिलों से चयनित बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल्स और प्रोटोटाइप के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने कहां है कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रविनाथ रमन सचिव विद्यालय शिक्षा, और दीप्ति सिंह महानिदेशक व...

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में छात्र संघ समारोह के दौरान हुड़दंग, 12वीं के छात्र को चाकू मार किया घायल,

डीएवी पीजी कालेज में आयोजित छात्र संघ समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम अचानक हिंसा में बदल गया। डांस प्रस्तुति के बीच एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई।    घटना दोपहर 12:30 बजे की है। जब छात्र छात्राएं हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के गीतों पर मंच के सामने गाने पर नृत्य कर रहे थे। तभी काली शर्ट पहने एक युवक बीच में घुसा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में छात्र के दाएं हाथ पर चार गहरे घाव आए हैं। घटना के बाद पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई छात्र-छात्राएं कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। वहीं मंच और परिसर में पुलिस पहुंच चुकी है। घायल छात्र की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो डीएवी इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है।  गौरव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गजरौला का निवासी है और देहरादून में डिलाइट पीजी में रह रहा है। घायल छात्र को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया है। गौरव ने बताया कि वह गाने पर डांस कर रहा था, तभी एक अज्ञात छात्र अचानक आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान मंच पर प्रस्तुति दे रहे हरियाणव...

Himwant readers