Skip to main content

Breaking News: पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के 12वीं के छात्र साहिल को खूंखार तेंदुए ने रात के अंधेरे में घर मे घुसकर कर दिया घायल। छात्र की बहादुरी पड़ी तेंदुए पर भारी, उल्टे पांव भागने की हुआ मजबूर।

 जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोर्ट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के छात्र साहिल को बुधवार रात 10 बजे के लगभग खूंखार तेंदुए ने घर में घुसकर घायल कर दिया। छात्र की हिम्मत और परिजनों की सूजबूझ से तेंदुआ उल्टे पैर भागने को मजबूर हो गया। घायल साहिल को परिजनों ने सुबह जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।

पौड़ी जिले के विकासखंड कोट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बसंतपुर के 12वीं के छात्र साहिल पुत्र शिवचरण सिंह बिष्ट उम्र 16 वर्ष निवासी छैतुड़ को विगत रात्रि 10 बजे के लगभग तेंदुए ने घर में घुसकर घायल कर दिया। हमले में साहिल के चेहरे और सिर सहित कई जगह गहरे घाव बन गए। जानकारी के मुताबिक साहिल अपने परिजनों के साथ रात में सो रहा था कि इस दौरान तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और साहिल पर हमला कर दिया। साहिल ने अचानक हुए तेंदुए के हमले के बावजूद बिना घबराए हिम्मत से काम लिया और तेंदुआ उसे घसीट कर ले जा पाता इससे पहले ही उसने चिल्लाकर अपने परिजनों की मदद मांगी। उसके परिजनों द्वारा शोर करने पर खूंखार तेंदुआ उल्टे पांव जंगल की ओर भाग गया। साहिल को चेहरे और सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में तेंदुए के नाखूनों और दांतों से चोटे पहुंची है। परिजनों ने सुबह साहिल को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया जहां उसका चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। तेंदुए जैसे खूंखार और हिंसक जानवर को देख जहां अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है वही महज 16 साल के इस बच्चे कि चेहरे पर आत्मविश्वास और निर्भीकता के भाव देखकर लोग इसकी बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं। साहिल के शिक्षक रजनीश कोठियाल ने हिमवंत संपादक को बताया कि साहिल अपने गांव का काफी समझदार, अनुशासित और निडर छात्र है। स्कूल आवागमन के दौरान बच्चों द्वारा कई बार तेंदुआ और भालू जैसे हिंसक जानवर देखे जाने के बाद सभी अभिभावक साहिल के भरोसे ही अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे थे।

    ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना देते हुए सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इन दिनों जंगलों में आग लगे होने के कारण भी जंगली जानवर गांव के निकट पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन गुलजार और तेंदुए गांव के निकट देखे जा रहे हैं और कई बार पालतू पशुओं के साथ ही इंसानों पर भी हमला कर रहे हैं।

Comments

  1. साहिल बिष्ट, निडर बालक है, जल्दी स्वस्थ हो यही कामना है

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...