Skip to main content

Praveshotsav: अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की 10वीं की छात्रा राधिका बनी प्रवेशोत्सव 22-23 की ब्रांड स्टूडेंट, नवाचारी शिक्षक सुशील डोभाल के एक प्रयास से सैकड़ों स्कूलों के बैनर और पोस्टर्स में राधिका इस संदेश के साथ आ रही है नजर।


जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार की दसवीं की छात्रा राधिका इस वर्ष के प्रवेशोत्सव की ब्रांड स्टूडेंट बन गई है। राज्य के सैकड़ों विद्यालयों में 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बैनर और पोस्टर्स में राधिका नजर आ रही है। 
    उत्तराखंड में 20 अप्रैल को विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन दर बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले हैं। विभाग के निर्देशों पर 20 अप्रैल को विद्यालयों में नव-प्रवेशी बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम में टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा आईसीटी के साधनों का उपयोग करते हुए राज्य के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए ऑनलाइन बैनर और पोस्टर तैयार किए हैं। उनके द्वारा उपलव्ध करवाये गए वेबलिंक पर क्लिक कर राज्य के सभी जिलों की सैकड़ों विद्यालयों ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के बैनर और पोस्टर तैयार करने के लिए अपना पंजीकरण किया और पंजीकरण करते ही ईमेल के द्वारा इन विद्यालयों को प्रवेशोत्सव 22-23 के लिए आकर्षक बैनर और पोस्टर उपलव्ध हो रहे हैं।  इन निःशुल्क पोस्टर और बैनर में प्रवक्ता सुशील डोभाल ने अपने विद्यालय की एक प्रतिभाशाली छात्रा राधिका को ब्रांड स्टूडेंट के रूप में पहचान दिलवाने का प्रयास किया है।
        राज्यभर में करीब 12 सौ से अधिक विद्यालयों ने निर्धारित लिंक पर पंजीकरण कर प्रवेशोत्सव के लिए अपने विद्यालयों के लिए यह बैनर और पोस्टर डाउनलोड किए हैं। इन पोस्टर और बैनर में राधिका 'मेरा विद्यालय मेरा गौरव' और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' संदेशों के साथ चेहरे पर मुस्कुराहट लिए नजर आ रही है। राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रवेशोत्सव  के बैनर और पोस्टर को डाउनलोड कर जहां सोशल मीडिया में साझा किया है वही इसे प्रिंट कर अपने विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाया गया है। राज्य के विद्यालयों में अपने फोटो वाले बैनर और पोस्टर को सोशल मीडिया में छाए देखने पर राधिका बहुत उत्साहित है। विद्यालय के शिक्षक पंकज डंगवाल ने कहा कि राधिका विद्यालय की एक प्रतिभाशाली छात्रा है और विद्यालय में हमेशा शत-प्रतिशत उपस्थिति देने का प्रयास करती रही है। इसके साथ ही वह विद्यालय की तमाम गतिविधियों में उत्साह के साथ प्रतिभाग करती है और गत वर्ष इंस्पायर अवार्ड स्कीम के अंतर्गत भी उसका बाल वैज्ञानिक छात्रा के रूप में जनपद स्तर पर चयन हुआ था। प्रधानाचार्य एलपी डोभाल एवं विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि प्रवेशोत्सव के अवसर पर नवप्रवेशी छात्रों के साथ ही राधिका को भी विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।  

प्रवक्ता सुशील डोभाल

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के लिए राज्य के समस्त विद्यालयों को आईसीटी के  साधनों का उपयोग कर निःशुल्क बैनर और पोस्टर उपलब्ध कराए जाने पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी, मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार एसपी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी ललित मोहन चमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार धनवीर सिंह सहित विभाग के अनेक अधिकारियों ने प्रवक्ता सुशील डोभाल के प्रयासों की सराहना की है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...