Skip to main content

Praveshotsav: संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने जाखणीधार में किया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का अनुश्रवण, अभिभावकों को दी सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी। कार्यक्रम की ब्रांड स्टूडेंट बनी छात्रा राधिका और प्रवक्ता सुशील डोभाल का जमकर बढ़ाया उत्साह।

 टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने  नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का जमकर उत्साह बढ़ाते हुए अभिभावकों के साथ वार्तालाप कर सरकारी विद्यालयों में छात्र छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय की छात्रा राधिका को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की ब्रांड स्टूडेंट बनने पर सम्मानित भी किया।

 सरकारी विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने और और इन विद्यालयों के प्रति अभिभावकों और जनसामान्य में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशों पर 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान और 20 अप्रैल को समस्त विद्यालयों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के विभाग द्वारा निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में आज नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत सत्कार के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के फीडर विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुमार धार, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरियाधार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी खास, आदि विभिन्न विद्यालयों के नव नामांकित छात्र एवं शिक्षकों सहित इंटर कॉलेज  में नामाकित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 कार्यक्रम के अनुश्रवण के लिए विकासखंड जाखणीधार के दौरे पर पहुंचे संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत ने विद्यालय पहुंचकर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का अनुश्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल से विद्यालय की समस्त गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही एससीईआरटी द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के कार्यान्वयन की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने नव नामांकित छात्रों के साथ वार्तालाप कर उनका खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने अभिभावकों से वार्तालाप के दौरान कहा कि सरकारी विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों को अनेक कठिन परीक्षाओं के दौर से गुजर कर नियोजित किया जाता है और सरकारी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षण की समस्त दक्षताओं से परिपूर्ण है, जबकि प्राइवेट स्कूल स्कूलों में दिखावे की संस्कृति अधिक है। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी विद्यालय में संचालित विभिन्न छात्रोंमुखी कार्यक्रमों की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय की 10वीं की छात्रा राधिका ने विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल के प्रयासों से प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में राज्य स्तर प्रवेशोत्सव की ब्रांड स्टूडेंट के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने विद्यालय की छात्रा राधिका और शिक्षक सुशील डोभाल के प्रयासों की सराहना की है।

 कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह ने संयुक्त निदेशक एससीईआरटी मदन सिंह रावत सहित कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों को विकासखंड के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान समय में छात्र संख्या एवं नव प्रवेशी विद्यार्थियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन के कारण छात्र संख्या के अभाव में विद्यालयों के संचालन चुनौतीपूर्ण हो रहा है। उन्होंने अभिभावकों एवं जन सामान्य से सरकारी विद्यालयों मे नामांकन बढ़ाने और इन विद्यालय के प्रति समाज मे सकारात्मक दृष्टिकोण बनाने के लिए आगे आने का आवाहन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल और वरिष्ठ शिक्षक एवं राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रसाद डंगवाल ने विद्यालय की विशेष उपलब्धियों से आगंतुकों को अवगत करवाया। प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यालय में समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया था। विशेष भोज में संयुक्त निदेशक एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित अभिभावकों भी शामिल हुए।

Praveshotsav: गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज थत्यूड़ में प्रवेशोत्सव का हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा चेतन प्रसाद नौटियाल ने नवप्रवेशी बच्चों का खूब बढ़ाया उत्साह-

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...