Skip to main content

Translate करें.

CUET 2022: के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय आयोजित कर रहा है 'प्रवेश पर चर्चा', मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने की सभी प्रधानाचार्यो से चर्चा में शामिल होने की अपील-

Report by Sushil Dobhal - कॉमन इंवर्सिटी यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रवेश को लेकर छात्रों और अभिभावकों को जानकारी देने के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 25 अप्रैल को सांय 5 बजे 'प्रवेश पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, महावीर सिंह बिष्ट ने समस्त इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो से इस कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की है।

      इस साल से केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक (यूजी) कोर्सेज में दाखिला कटऑफ के आधार पर नहीं होगा। देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व इससे संबंद्ध कॉलेजों को सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सेज में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा यानी CUET के अंकों के आधार पर ही दाखिला मिल पायेगा। कोई भी केंद्रीय विश्वविद्यालय 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्रों को वेटेज नहीं देगा। इससे आसमान छूती कटऑफ से छात्रों को राहत मिलेगी। नयी व्यवस्था CUET को लेकर 12वीं के छात्रों के बीच भ्रम का माहौल है। कई बातों को लेकर वह कंफ्यूज हैं। सीयूईटी में कितने पेपर देंगे होंगे? ये परीक्षा कौन कराएगा? फॉर्म कहां भरना होगा? एग्जाम का सिलेबस क्या होगा? सीयूईटी के बाद मनचाहे कॉलेज व कोर्स में कैसे एडमिशऩ मिलेगा? इस तरह के तमाम सवाल छात्रों के जेहन में हैं।

इन तमाम भ्रांतियों को दूर करने के लिए हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय 25 अप्रैल को 5 बजे 'प्रवेश पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से इस वर्ष सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड सहित देशभर के तमाम शिक्षा परिषदो से कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को CUET से संबंधित पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जूम मीटिंग आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में संयोजक गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी, सहसंयोजक मुख्य नियंता प्रोफेसर बीपी नैथानी तथा समन्वयक CUET 2022 के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अनिल नौटियाल क्रम कार्यक्रम के प्रतिभागियों को CUET मी प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं उनके  अभिभावकों की शंकाओं का समाधान करेंगे।

     मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने समस्त इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य से इस कार्यक्रम में प्रतिभाग की अपील की है। उन्होंने हिमवंत के संवाददाता को बताया कि इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा दे चुके उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन के लिए सभी प्रधानाचार्य को भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की पूरी प्रक्रिया की जानकारी होनी आवश्यक है उन्होंने कहा है कि प्रवेश पर चर्चा कार्यक्रम में वह स्वयं भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य से जूम मीटिंग के माध्यम से 'प्रवेश पर चर्चा' कार्यक्रम में प्रतिभाग की अपील की है।

HNB GARHWAL UNIVERSITY is inviting you to a scheduled Google Meet meeting.

Join Google Meet Meeting

Topic: प्रवेश पर चर्चा : CUET 2022

Time: Apr 25, 2022 05:00 PM India

Join Google Meet Meeting

https://cutt.ly/hnbgucuet22


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers