SCERT Uttarakhand: डायट टिहरी के डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ गुजरात और महाराष्ट्र के डीएलएड छात्रों का हुआ भाषागत संप्रेषण, तीन राज्यों के डीएलएड छात्रों ने साझा की भाषा और सांस्कृतिक जानकारियां
Himwant Educational News: एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की जन्मदिवस के अवसर पर जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी और चंपावत के साथ गुजरात के डायरेक्टर राजकोट और महाराष्ट्र के तीन डायट डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षकों का का 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद हुआ। इस दौरान उत्तराखंड गुजरात और महाराष्ट्र की प्रशिक्षु अध्यापकों ने अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी जानकारी को साझा किया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड की मार्गदर्शन में उत्तराखंड के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी और चंपावत के छात्रों का गुजरात और महाराष्ट्र की डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ ऑनलाइन कम्युनिकेशन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी ने 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षण शिक्षकों ने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित गढ़वाली लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। डीएलएड प्रशिक्षु शुभम डोभाल व दीपेंद्र सिंह रावत के द्वारा सुब्रमण्यम भारती जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर डायट टिहरी के प्रवक्ता डॉ मनवीर सिंह नेगी, विनोद पेटवाल, नरेश चंद कुमाई, डॉ सुमन नेगी एवं सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे । डाइट चंपावत के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य चंपावत डायट डॉ ए के शर्मा एवं शिवराज सिंह तड़ागी एवं 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मी शंकर यादव मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।