Skip to main content

Posts

कोविड-19 के दौरान और उपरांत स्कूली शिक्षा" पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने शिक्षकों के साथ कि ऑनलाइन परिचर्चा, दिए अनेक उपयोगी सुझाव।

टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि मौजूदा दौर में कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने जहां मानवीय गतिविधियों को ठहरा दिया है वहीं इसने इंशानो  को बहुत कुछ सीखा भी दिया है। इसका सबसे बड़ा बुरा प्रभाव स्कूली बच्चों के सीखने के क्रम पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद रहने के कारण इन दिनों अधिकतर शिक्षक ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम को अपना रहे हैं किंतु समझना होगा कि सोशल मीडिया पर वीडियो, फोटोग्राफ अथवा कुछ लिखभेज देना ही ऑनलाइन शिक्षण नही है।      टाटा ट्रस्ट और हिमोत्थान एडुकेशनल ऐंड स्पोर्ट्स संस्था के द्वारा आयोजित "कोविड-19 के दौरान और उपरांत" विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा के दौरान बतौर मुख्य वक्ता सीईओ टिहरी गढ़वाल शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि दिसम्बर 2019 में चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना के कहर ने देखते ही देखते दुनिया के 195 देशों को पूरी तरह अपने प्रभाव में ले लिया। आज कोरोना हमारे सामने एक गम्भीर समस्या है और इसके परिणाम भयावह है। कोरोना पर हम निश्चित ही आने वाले समय मे विजय प्राप्त कर लेंगे किन्तु इसकी भरपाई अगले कई वर्षों तक नही हो ...

वैश्विक महामारी के दौर में शिक्षकों, विद्यार्थियों और आमलोगों को हौसला दे रहे हैं अपर निदेशक माध्यमिक, महाबीर सिंह बिष्ट।

वैश्विक महामारी covid-19 के प्रभाव ने जहां आमलोगों को घरों में कैद कर दिया है वही विद्यलयी शिक्षा विभाग के एक अधिकारी सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमो से न केवल शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नौजवानों से संवाद कायम कर बदले हालातों के साथ तालमेल बनाते हुए निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे है। हम बात कर रहे विद्यालयी शिक्षा विभाग में बतौर मंडलीय अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की, जो कोरोनाकाल में न सिर्फ शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण में आधुनिक सूचना तकनीकी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं बल्कि स्कूली बच्चों के साथ भी सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू होते हैं। रविबार 28 जून को अपर निदेशक बिष्ट चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी के सैकड़ो शिक्षकों के साथ माइक्रोसॉफ्ट टीम्स ऐप के माध्यम से संवाद कायम करेंगे।     अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगाये गए लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर न केवल शिक्षकों को विभिन्न नवाचारों के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रेरित करते रहे बल्कि स्कूल कॉलेज बन्द रहने पर चिंतित बच्चों और अभ...

योग दिवस पर योगाभ्यास प्रतिभागियों को "हिमवंत" की ओर से दिए जाएंगे ऑनलाइन प्रमाणपत्र।

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योगाभ्यास की फोटो भेजने वाले चयनित प्रतिभागियों को योगा दिवस पर प्रतिभाग के लिए "himwant" webpage की ओर से Online Award/Certificate दिये जा रहे हैं। फोटोग्राफ आज सांय 8:00 बजे तक  व्हाट्सएप्प 9412920543 पर भेजें। कृपया एक से अधिक फोटोग्राफ न भेजें और फोटोग्राफ के साथ अपना परिचय भी अवश्य दें। धन्यवाद। 

पर्यावरण दिवस पर जिला विज्ञान क्लब व सृजनात्मक शिक्षक समूह द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने चित्रों के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएं।

   विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर जिला विज्ञान क्लब टिहरी गढ़वाल एवं सृजनात्मक शिक्षक समूह द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आनलाइन पेंटिंग और ई-क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। COVID-19 एवं इसके बचाव, लाकडाउन का पर्यावरण पर प्रभाव, एवं पर्यावरण संरक्षण पर लगभग 300 छात्र/छात्राओं ने रोचक पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।         टिहरी जिले में प्रतिवर्ष जिला विज्ञान क्लब और सृजनात्मक शिक्षक समूह द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिये पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। इस वर्ष कोरोना वायरस के संभावित जोखिम के कारण शिक्षको व छात्र छात्राएं ऑनलाइन शिक्षण के लिए निरन्तर इंटरनेट व सोशल मीडिया में समूहों के माध्यम से आपस मे जुड़े हुए हैं जिसकारण इस बार की प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इस बार दूसरे जनपदों के बच्चों ने भी इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में शिरकत की। प्रतियोगिता के संयोजक अलख नारायण दूवे ने बताया कि...

मंगेश घिल्डियाल होंगे टिहरी के डीएम। मंगेश को कमान सौपने पर टिहरी के युवाओं ने व्यक्त की प्रसन्नता। कई आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले।

आईएएस मंगेश घिल्डियाल, अपनी पत्नी के साथ।     शासन ने बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। टिहरी के जिलाधिकारी अब मंगेश घिल्डियाल होंगे। जबकि उनके स्थान पर रुद्रप्रयाग की जिलाधकारी अब आईएएस वंदना होंगी। जानकारी के मुताविक कुल 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।       टिहरी के डीएम की कमान शासन ने अभी तक रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रहे मंगेश घिल्डियाल को सौंपी है, उनके पास टिहरी बांध परियोजना अधिकारी का दायित्व भी रहेगा। मंगेश घिल्डियाल अपनी अनूठी कार्यशैली के लिए जनप्रिय अधिकारियों में शुमार हैं। खासकर उत्तराखंड के युवा उन्हें अपना रोलमॉडल मानते हैं। रुद्रप्रयाग के कार्यरत रहते हुए उन्होंने अनेक सराहनीय कार्यो से अपनी अनूठी कार्यशैली की मिशाल कायम की है। टिहरी की कमान उन्हें सोंपने पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।    आईएएस अधिकारियों के तबादलों और अतिरिक्त कार्यों की इस लिस्ट में आईएएस ओम प्रकाश, आईएएस आनंद वर्धन, आईएएस रमेश कुमार सुधांशु, आईएएस अमित सिंह नेगी, आई ए एस आर मीनाक्षी सुंदरम, आईएएस शैलेश बगौली, आईएएस नितेश...

टिहरी में कोरोना की दस्तक, जनपद से दूसरा सैम्पल मिला पोजिटिब।

आखिर टिहरी में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कल जहां जनपद के बडियारगढ़ क्षेत्र में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया वही आज मुंबई से लौटे एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्य में अभीतक संक्रमित लोगो की संख्या 122 हो गयी है। आज सामने आया नए केस के साथ ही टिहरी में अभी तक दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। गत दिवस बड़ियारगढ़ में लौटे एक प्रवासी व्यक्ति ने संदेह होने पर स्वयं अपनी जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट पोजिटिब आयी, जिसके बाद से उसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेटेड कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर मुंबई से लौटे एक 25 वर्षीय युवक का ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर   स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लेने के बाद एम्स ऋषिकेश भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट भी आज पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही टिहरी में कोरोना वायरस की चपेट में आये लोगों की संख्या 2 हो गई है। राज्य में आज कुल 11 नए मामले आए हैं और इनके साथ ही संख्या अब 122 हो गई है। हालांकि अभी तक 68 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जबकि 53 लोगों का उपचार चल रहा है। विगत कुछ दिनों में बड़ी मात्रा में देश के विभिन्न क्षेत्र...

कक्षा 7, अंग्रेजी का पाठ "Three Questions" यहाँ पढ़े ऑनलाइन, शिक्षक पंकज डंगवाल के साथ.

Pankaj Kumar Dangwal TGT English      प्यारे विद्यार्थियों , आशा है की आप सब घरों में रहते हुए लॉकडाउन का पालन कर रहें होंगे और स्कूल के whatsapp समूह में सभी विषयाध्यापकों द्वारा भेजे जा रहे शैक्षिक सामग्री का अध्ययन और दिए जा रहे गृहकार्य को संपन्न कर रहे होंगे. कुछ विद्यार्थी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं जबकि कुछ बिलकुल उदासीन बने हुए हैं.   यह उदासीनता उचित नही है. लॉकडाउन में आपको काफी समय मिल रहा है और आप इस समय का अपनी पढ़ाई में सदपयोग कर सकते है. आइये , कक्षा 7 की अंग्रेजी की किताब के पाठ -1, "THREE QUESTIONS" को यहाँ पढ़ते हैं और समझते हैं. Class VII, English Chapter-1  Three Queestions, (By Leo Tolstoy) THREE QUESTIONS (तीन प्रश्न ) Part-2 The king turned round and saw a bearded man running towards them. राजा पीछे मुडा और उसने एक दाढ़ी वाले आदमी को अपनी ओर दौडकर आते देखा। His hands were pressed against his stomach, from which blood was flowing. उसने अपने पेट को अपने दोनों हाथों से दबा रखा था और उसके पेट से खून निकल रहा ...

Himwant readers