Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में दोनों विभागों का साइन हुआ MoU

Himwant Live: उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा का रास्ता अब और आसान हो गया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, काशीपुर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत विद्यार्थियों को चयनित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में बिना प्रवेश प्रक्रिया के सीधे दाखिले का अवसर मिलेगा। एससीईआरटी कार्यालय ननूरखेड़ा में उच्च, तकनीकी एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा मुकुल सती तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक प्राविधिक शिक्षा देशराज ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कक्षा-10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्रुप-ई में प्रवेश समझौते के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कालेजों को चयनित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इसके तहत कक्षा-10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्रुप-ई के अंतर्गत विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।  वहीं, कक्षा-12 विज्ञान वर्ग ...

श्री शनि चालीसा Shri Shani Chaalisa in hindi

Himwant Live: श्री शनि चालीसा ॥ दोहा ॥ जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल । दीनन के दुःख दूर करि , कीजै नाथ निहाल ॥1॥ जय जय श्री शनिदेव प्रभु , सुनहु विनय महाराज । करहु कृपा हे रवि तनय , राखहु जन की लाज ॥2॥ जयति जयति शनिदेव दयाला । करत सदा भक्तन प्रतिपाला ॥ चारि भुजा, तनु श्याम विराजै । माथे रतन मुकुट छवि छाजै ॥ परम विशाल मनोहर भाला । टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला ॥ कुण्डल श्रवन चमाचम चमके । हिये माल मुक्तन मणि दमकै ॥ कर में गदा त्रिशूल कुठारा । पल बिच करैं अरिहिं संहारा ॥ पिंगल, कृष्णो, छाया, नन्दन । यम, कोणस्थ, रौद्र, दुःख भंजन ॥ सौरी, मन्द शनी दश नामा । भानु पुत्र पूजहिं सब कामा ॥ जापर प्रभु प्रसन्न हवैं जाहीं । रंकहुं राव करैं क्षण माहीं ॥ पर्वतहू तृण होइ निहारत । तृणहू को पर्वत करि डारत ॥ राज मिलत वन रामहिं दीन्हयो । कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो ॥ वनहुं में मृग कपट दिखाई । मातु जानकी गई चुराई ॥ लषणहिं शक्ति विकल करिडारा । मचिगा दल में हाहाकारा ॥ रावण की गति-मति बौराई । रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई ॥ दियो कीट करि कंचन लंका । बजि बजरंग बीर की डंका ॥ नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा । चित्र मयूर...

सुप्रीमकोर्ट: सरकारी शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य, समयसीमा एक साल और बढ़ी।

Himwant Live: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि सरकारी शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करनी ही होगी। अदालत ने हालांकि शिक्षकों और राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए टीईटी पास करने की समयसीमा दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी। अब शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करनी होगी। कोर्ट ने साथ ही स्पष्ट किया कि इसके बाद समय सीमा किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए टीईटी की पात्रता हासिल करने की समय सीमा को एक साल बढ़ा दिया है। शीर्ष अदालत ने कार्यरत शिक्षकों को टीईटी पास करने के लिए अब 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया है। पहले यह डेडलाइन 31 अगस्त 2027 थी। कोर्ट ने यह फैसला कई पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सुनाया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने राज्यों, शिक्षक संगठनों और शिक्षकों की ओर से दायर 65 पुनर्विचार याचिकाएं खारिज करते हुए यह आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं ने 2025 के उस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की थी, जिसमें कहा गया था कि आरटीई अधिनियम, 2009 लागू होने से पह...

श्री बजरंग बाण

श्री बजरंग बाण ।। दोहा ।। निश्चय प्रेम प्रतीत ते, विनय करें सनमान । तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्घ करैं हनुमान ।। जय हनुमन्त सन्त हितकारी । सुन लीजै प्रभु अरज हमारी ।। जन के काज विलम्ब न कीजै । आतुर दौरि महा सुख दीजै ।। जैसे कूदि सुन्धु वहि पारा । सुरसा बदन पैठि विस्तारा ।। आगे जाई लंकिनी रोका । मारेहु लात गई सुर लोका ।। जाय विभीषण को सुख दीन्हा । सीता निरखि परम पद लीन्हा ।। बाग उजारी सिन्धु महं बोरा । अति आतुर जमकातर तोरा ।। अक्षय कुमार मारि संहारा । लूम लपेट लंक को जारा ।। लाह समान लंक जरि गई । जय जय धुनि सुरपुर मे भई ।। अब विलम्ब केहि कारण स्वामी । कृपा करहु उर अन्तर्यामी ।। जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता । आतुर होय दुख हरहु निपाता ।। जै गिरिधर जै जै सुखसागर । सुर समूह समरथ भटनागर ।।  ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले । बैरिहि मारु बज्र की कीले ।। गदा बज्र लै बैरिहिं मारो । महाराज प्रभु दास उबारो ।। ऊँ कार हुंकार महाप्रभु धावो । बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो ।। ऊँ हीं हीं हीं हनुमन्त कपीसा । ऊँ हुं हुं हूं हनु अरि उर शीशा ।। सत्य होउ हरि शपथ पाय के । रामदूत धरु मारु जाय के ।। जय जय जय हनुमन्त अ...

Indus tower

राकेश वर्मा 28/05/2026 को आए माकन मालिक बी9 सैक्टर 3 नई टिहरी  (इसके बाद "पट्टेदाता" के रूप में संदर्भित किया जाएगा, और जहां भी संदर्भ इसकी अपेक्षा करता है और अनुमति देता है, और जब तक कि यह संदर्भ के विपरीत न हो, इसका अर्थ और इसमें शामिल होगा, जैसा भी मामला हो, उसके/उनके/इसके कानूनी उत्तराधिकारी, निष्पादक, कानूनी प्रतिनिधि, एजेंट, अनुमत असाइनमेंट, उत्तराधिकारी, प्रशासक, सहायक कंपनियां, संबद्ध कंपनियां, हितधारक उत्तराधिकारी, समूह कंपनियां, साझेदार, सदस्य आदि) एक पक्ष के: इंडस टावर लिमिटेड बिल्डिंग  न 10 टावर ए चौथी मंजिल DLF साइबर सिटी गुरुग्राम 122002 (जिसे इसके बाद "पट्टेदार" कहा जाएगा, और जहां भी संदर्भ में आवश्यक और अनुमत हो, और जब तक संदर्भ के विपरीत न हो, इसका अर्थ और अभिव्यक्ति इसकी सहायक कंपनियां, संबद्ध कंपनियां, समूह कंपनियां, उत्तराधिकारी और असाइन किए गए व्यक्ति होंगे) दूसरे पक्ष के लिए लागू होगी। पट्टेदार और पट्टेदाता को इसके बाद सामूहिक रूप से "पक्षकार" और व्यक्तिगत रूप से "पक्षकार" कहा जाएगा। पट्टादाता (पट्टादातागण) और पट्टाग्राही को...

Himwant Live: अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में पहली बार दूरबीन विधि से हुआ एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार Laparoscopic Appendectomy (दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का ऑपरेशन) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह ऑपरेशन जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ० अमित सुकोटी एवं उनकी टीम द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। मरीज शुभम पाण्डे (22 वर्ष) पिछले लगभग तीन महीनों से असहनीय पेट दर्द से पीड़ित थे। आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को मात्र एक दिन में स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज एवं उनके परिजनों ने चिकित्सकों और पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। इस सफलता के केंद्र में रहे डॉ० अमित सुकोटी को क्षेत्र के अत्यंत कुशल एवं आधुनिक तकनीकों में पारंगत सर्जनों में माना जाता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जिस दक्षता और आत्मविश्वास के साथ इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह जिला चिकित्सालय के लिए गर्व का विषय है।विशेष बात यह है कि डॉ० अमित सुकोटी रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक तकनीक का भी अनुभव रखते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

Teachers Recruitment: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की तैनाती के लिए 8 और 9 जून को आयोजित होगी कांउन्सिलिंग, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने जारी किए यह निर्देश

Himwant Live: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित प्रवक्ता / सहायक अध्यापक (एल०टी०) की राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कांउन्सिलिंग 8 और 9 जून को आयोजित की जाएगी। शिक्षकों की तैनाती के लिए सहायक अध्यापक एलटी की काउंसलिंग मंडल स्तर पर और प्रवक्ता संवर्ग के शिक्षकों की काउंसलिंग निदेशालय में संपन्न होगी। अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, विषयवार खाली पदों की सूची यहां देखें। Read more...  निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडल के अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को निर्देशित करते हुए कहा है कि शासनादेश संख्या-1613/xxiv-B-1/21-02(01)/2020 TC-1 दिनांक 23 जुलाई, 2021 के अनुपालन में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एल०टी०) के रिक्त पदों पर स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षकों की पदस्थापना काउन्सिलिंग के माध्यम से किये जाने के निर्देश है। उक्त शासनादेश के बिन्दु संख्या-5 के दृष्टिगत स्क्रीनिंग के माध्यम से चयनित सहायक अध्यापक (एल०टी०) के शिक्षकों की पदस्थापना काउन्सिलिंग के माध्यम आपके स्तर से की जानी है। स्क्रीनिंग पर...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

A story of an unknown journey' by- Sushil Dobhal' अनजान सफर के वह सात दिन'- सुशील डोभाल,

भाग-2 सुबह धूप नहीं थी। आसमान पर धुंध की एक पतली चादर बिछी थी और हवा में लोहे जैसी गंध। अब लेकी उठ चुकी थी। उसने थुपा वाले पत्थरों को देखा। रात को रखे त्सम्पा के कौर गायब थे। वो कुछ नहीं बोली, बस सिर झुकाकर फिर से हाथ जोड़ लिए। थैले से बचा हुआ थोड़ा त्सम्पा निकालकर मेरे हाथ में दिया। "आज पानी कम पीना। आगे चढ़ाई है और देवता का इलाका शुरू होगा। वहाँ बोलना कम, सुनना ज़्यादा।"   हम खंडहर से निकले। बाहर मखमली घास पर ओस की जगह छोटे-छोटे कदमों के निशान थे। इंसान के नहीं। किसी बड़े पंजे के, पर उंगलियाँ तीन ही थीं। निशान सीधे पहाड़ की तरफ जा रहे थे, उसी रास्ते पर जहाँ हमें जाना था।    लेकी ने निशानों को देखकर अपनी कमर से बंधी ऊन की डोरी खोल ली और मेरी कलाई पर बाँध दी। "ये निशानी है। रास्ता भटको तो ये गर्म हो जाएगी।" उसकी टूटी-फूटी हिंदी आज और साफ लग रही थी, जैसे डर ने शब्द सिखा दिए हों। मैंने पीछे मुड़कर खंडहर को देखा। दरवाज़े पर अब कोई छाया नहीं थी। पर दीवार पर कोयले से बना एक नया निशान उभर आया था। तीन आड़ी लकीरें। लेकी आगे बढ़ चुकी थी। मैं डोरी को मुट्ठी में भींचकर उसके पी...

BC Khanduri Death News:पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक, बुधवार को बंद रहेंगे राज्य के सभी स्कूल कॉलेज

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक, बुधवार को बंद रहेंगे राज्य के सभी स्कूल कॉलेज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उन्होंने देहरादून में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई. राजनीति, समाज और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी थे और उन्होंने सेना में लंबी सेवा देने के बाद राजनीति में कदम रखा. अपने सख्त अनुशासन, साफ-सुथरी छवि और ईमानदार कार्यशैली के कारण वे उत्तराखंड की राजनीति में एक अलग पहचान रखते थे. उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में जाना जाता था, जो फैसले लेने में दृढ़ और प्रशासनिक मामलों में बेहद सख्त माने जाते थे. 2007 में पहली बार बने थे उत्तराखंड के सीएम खंडूरी पहली बार वर्ष 2007 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने मार्च 2007 से लेकर जून 2009 तक राज्य की कमान संभाली. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक ...

पं. दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने समाज और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वसैनिक और समाज सेवी देवेंद्र डोभाल को किया सम्मानित।

पूर्व सैनिक और समाज सेवी देवेंद्र डोभाल जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम जखंड निवासी पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी देवेंद्र डोभाल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा समाज सेवा एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना में सराहनीय योगदान के बाद सेवानिवृत्त हुए देवेंद्र डोभाल समाज एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित है। उनको सम्मानित किए जाने पर उनके गांव जखंड सहित उत्तराखंड के समस्त डोभाल वंशजों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। भारतीय सेना में दिया सराहनीय योगदान   टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जखंड में 1973 में जन्मे देवेंद्र डोभाल ने अपने गांव से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से स्नातक परीक्षा पास की। देश के लिए कुछ करने के जज्बे ने उन्हें भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया और 1990 में वह जाट रेजीमेंट में भर्ती हो गए। भारतीय सेना में 20 साल तक उन्होंने विभिन्न मोर्चों पर सराहनीय योगदान दिया। इस दौरान श्रीलंका में एलटीटीई के विरुद्ध होने वाले ऑपरेशन के साथ ही कारगिल युद्ध मे...

Recruitment: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजौं में शिक्षकों के खाली पदों पर 10 दिनों के अंदर होगी तैनाती, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का सामने आया यह बयान

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में शिक्षकों के खाली पदों पर 10 दिन के अंदर तैनाती की शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने घोषणा की है। इसके साथ ही SCERT और डाइट के लिए नियमावली आगामी कैबिनेट बैठक में रखने की शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है।    राज्य के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय परीक्षा के महीनो बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। परीक्षा में शामिल हुए शिक्षक पिछले लंबे समय से रिक्त पदों पर तैनाती की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया में दिए बयान में कहा है कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयो में शिक्षकों के रिक्त पदों पर 10 दिन के भीतर तैनाती दी जाएगी। इसके लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है की एनसीईआरटी के नए ढांचे और डायट की नियमावली का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

Uttarakhand: जनगणना और एसआईआर के नाम पर बढ़ा साइबर हमले का खतरा, एसटीएफ ने जारी किया अलर्ट

 जनगणनाऔर एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होते ही साइबर अपराधियों के सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना सर्वे के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, मैसेज और संदिग्ध लोगों से सावधान रहें।    दरअसल, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर ऐसे कई संदेश वायरल हो रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग जनगणना अधिकारी बनकर घर-घर पहुंच रहे हैं और लोगों की निजी जानकारी जुटाकर साइबर ठगी या चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। अजय सिंह का कहना है कि भले ही कुछ संदेश भ्रामक हों लेकिन साइबर अपराधी इसी तरह के तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाते हैं। एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि असली जनगणना अधिकारी कभी भी बैंक डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम कार्ड नंबर या किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी नहीं मांगते। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी व्यक्ति को जानकारी देने से पहले उसका पहचानपत्र अवश्य जांचें।   एसटीएफ ने यह भी साफ किया कि जनगणना प्रक्रिया में आधार कार्ड या पैन कार्ड की फोट...

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

टिहरी के इन सात खिलाड़ियो का बेसबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन,

 टिहरी जिले के लिए गौरव का पल जिले के बेसबॉल खिलाड़ियों का चयन  राष्ट्रीय बैसबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप २५ मई से 29 मई तक ओडिशा की राज‌धानी भुवनेश्वर के कीट यूनिवर्सिटी में खेली जायेगी। चयनित खिलाड़ियों में उमंग तोपवाल,  आदित्य डोभाल, तन्मय हटवाल, अर्नव भट्ट, अभिनव असवाल, अभिनव लखेड़ा समेत 7 खिलाड़ी शामिल है l ये सभी न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र है। इस मौके पर  टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम निराला, उपाध्यक्ष कमलनयन स्तूड़ी,  सचिव यजवेन्द्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष हितेश चौहान, राकेश चौहान, मनोज नेगी,  यशपाल रावत, आदि मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाडियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल अविष्य की कामना की अध्यक्ष भीम निराला ने कहा टिहरी के बच्चों ने सीमित संसाधनों में भी राष्ट्रीय स्तर तक  जगह बनाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है l उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भुवनेश्वर में भी पदक जीतकर लौटेंगे। टिहरी जिला बेसबॉल एसोसिएशन के सचिव यजतेन्द्र चौहान ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन देहरादून में आयोजित बेसबॉल ट्रायल...

सीसीआरटी नई दिल्ली और विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में "शिक्षा में नाट्यकला" विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में हुई शुरू

Himwant Live News:  सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (CCRT New Delhi) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नई टिहरी में सेवारत शिक्षकों की पांच दिवसीय कार्यशाला बृहस्पतिवार को आरंभ हुई है। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि और हाल ही में सेवानिवृत्त अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि शिक्षण में नाट्यकला का उपयोग करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में अनेक रोचक तथ्य प्रस्तुत किए। यह कार्यशाला दिनांक 7 मई से 11 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से 90 से अधिक सेवारत शिक्षक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के सभागार में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली (CCRT) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में "शिक्षण में नाट्यकला" विषय पर आधारित पांच दिवसी...

Himwant readers