Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2026

निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती हुए सेवानिवृत्त, शासन ने बोर्ड सचिव रहे विनोद प्रसाद सिम्लटी को सौंपी माध्यमिक शिक्षा की कमान,

निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती लंबी सेवा के बाद आज विभाग से सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर जहां विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है वही शासन ने माध्यमिक शिक्षा का प्रभार विनोद प्रसाद सिमल्टी को सौंपा है।      विद्यालय शिक्षा विभाग में निदेशक माध्यमिक शिक्षा के साथ ही निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का प्रभार देख रहे डॉ मुकुल कुमार सती मंगलवार को लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर शासन ने बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिम्लटी को निदेशक माध्यमिक शिक्षा का प्रभार सौंपा है, जबकि प्रारंभिक शिक्षा में निदेशक का प्रभार अपर निदेशक कुंवर सिंह रावत को सोपा गया है। बोर्ड सचिव का दायित्व विनोद कुमार ढौंडियाल को सौंपा गया है, उनके स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून का प्रभार गोविंद राम जयसवाल को सोपा गया है।  Read more... SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्यवाही, आठ शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने ...

उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच होगी संपन्न।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षायें दिनांक 22 जुलाई 29 जुलाई 2026 के बीच संपन्न होगी। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिम्लटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सेइस आशय की जानकारी दी है।     दिनांक 29 जून, 2026 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) के परीक्षा कार्यक्रम निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की ऑनलाइन (गूगल मीट) के माध्यम से सम्पन्न हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षायें दिनांक 22 जुलाई, 2026 से आरम्भ होकर दिनांक 29 जुलाई, 2026 के मध्य सम्पादित किये जा...

SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026) कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर आठ शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026) कार्यक्रम  लापरवाही बरतने पर आठ शिक्षकों के  वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी किये गए हैं। यह सभी शिक्षक देहरादून जिले के डोईवाला ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत हैं।     मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून विनोद कुमार ढौंढियाल ने जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक एवं उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला को जारी निर्देशों में कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, देहरादून द्वारा अपने पत्र-760 / विशेष गहन पुनरीक्षण-2026/2026 दिनांक 22.06.2026 द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 23-डोईवाला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र/उप जिलाधिकारी, डोईवाला द्वारा पत्र संख्या-119/20 का०/नि0/2026, दिनांक 14 जून, 2026 के कम में अवगत कराया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल सम्पादनार्थ बी०एल०ओ० के सहायतार्थ हेल्पिंग हैण्ड के रूप में निम्नांकित शिक्षकों/ कार्मिकों की तैनाती उनके नाम के सम्मुख अंकित मतदेय स्थल संख्या लगायी गयी, किन्तु सम्बन्धित द्वारा उक्त कार्य में अनुपस्थित रहने के कारण निर्वाचन संबंधी अत...

उत्तराखंड में 1872 परिवारों के लिए सस्ते घर, इन शर्तों के साथ मिलेगा ₹3 लाख में सपनों का घर,

उत्तराखंड के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर हजारों लोगों को धामी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1872 परिवारों को धामी सरकार जल्द उनके आशियानों का सपना पूरे करने जा रही है. यह आशियाने उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में बने हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWUS) के लिए 1872 आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. Read more... प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) परियोजना के तहत 1872 में से 832 फ्लैट तैयार हो चुके हैं, जबकि 500 से अधिक फ्लैटों का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. इन फ्लैटों के निर्माण में 6 लाख रुपए की लागत आई है. लेकिन पात्र परिवारों को सिर्फ तीन लाख रुपए में आशियाने दिए जाएंगे. बाकी राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 50-50 फीसदी सब्सिडी के रूप में वहन करेगी. 39 हजार 220 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी इस परियोजना में कुल 23 बहुमंजिला आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं. प्रत्येक फ्लैट में एक शयनकक्ष (बेडरूम), ड्राइंग रूम (अतिथि कक्ष), किचन (रसोई), टॉयलेट (शौचालय), बाथरूम (स्नानघर) और बरामदा है. भूकंप रोधी तकनीक से बनाए गए इन फ्लैटों को काफी मजबूत ...

शिक्षकों के तबादलों में देरी पर संगठनों में रोष, धारा 27 के 572 तबादलों पर जल्द फैसले की उठाई मांग, अनुरोध तबादलों के अंतर्गत सभी श्रेणियों में किए जाए शिक्षकों के ट्रांसफर

Request transfer स्थानांतरण एक्ट की धारा-27 के अंतर्गत शासन स्तर पर भेजे गए 572 स्थानांतरण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग तेज हो गई है।इन मामलों को शासन को भेजे जाने से पहले विभिन्न स्तर पर विधिवत जांच और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। इसके बाद ही अंतिम सूची अनुमोदन के लिए शासन को प्रेषित की गई थी। दूसरी ओर अनुरोध तबादलों के अंतर्गत दुर्गम से दुर्गम और सुगम से दुर्गम श्रेणियों में भी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग उठ रही है। Read more... शिक्षक संगठनों का कहना है कि शासन की ओर से जारी आदेश से स्पष्ट है कि इन प्रकरणों पर आगे की कार्रवाई नियुक्ति प्राधिकारी स्तर पर गठित स्थानांतरण समितियों के माध्यम से की जानी है। ऐसे में विभाग को बिना विलंब किए विभिन्न नियुक्ति अधिकारियों के स्तर पर समितियों का गठन कर लंबित मामलों का निस्तारण करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी करने चाहिए।  स्थानांतरण अधिनियम में अनुरोध आधारित स्थानांतरणों का भी प्रविधान है। लंबे समय से प्रतीक्षारत पात्र शिक्षकों के अनुरोध पर समयबद्ध निर्णय लिया जाना आवश्यक है, ताकि उन्हें न्यायोचित राहत मिल सके।   ...

शासन ने शिक्षकों के अनुरोध तबादलों को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग को दिए यह दिशानिर्देश, वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक फिर हुए निराश

Request transfer:  Himwant Live: शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की अनुरोध स्थानांतरण को लेकर एक बार फिर विभाग को दिशानिर्देश जारी कर अनुरोध के अंतर्गत प्राप्त पांच श्रेणियों के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि सुगम और दुर्गम श्रेणियां के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में इस वर्ष अनुरोध ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का भी कही कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक एक बार फिर निराश हुए हैं।  Read more... Read more...

असिस्टेंट प्रोफेसर के 565 पदों पर आवेदन का मौका।

 Himwant Live: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल समेत अन्य विषयों में की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 है। निर्धारित योग्यता  मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो। साथ ही अभ्यर्थी नेट पास हो या पीएचडी हो। वेतनमान : 57,700 रुपये। आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु में एमपी के एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों को पांच वर्ष की छूट होगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https://mppsc.mp.gov.in) पर लॉगइन करें। होम पेज पर सबसे...

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा: सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर दी पदोन्नति

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी है।  प्रमोशन पाने वाले सात अधिकारियों की सूची में श्री चक्षुष्पति अवस्थी, डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती पूनम चौहान, श्री विनोद सिंह मटूड़ा, श्री पंकज कुमार उप्रेती, श्री अभिषेक शुक्ला और कु० सोनी महरा के नाम शामिल है।  शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में खण्ड शिक्षा अधिकारी (वेतनमान रु0 67700-208700 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-11) के पद पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2025-26 में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के सम्बन्ध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में निम्नवत् तालिका में अंकित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष (वेतनमान रु0 78800-209200 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-12) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत किए जाने की एत्दद्वारा श्री ...

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर शिवपुरी के पास वाहन दुर्घटना में चौकी प्रभारी की मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल

 ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर शिवपुरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस के एक अधिकारी की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य शुरू किया गया।     प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शिवपुरी चौकी के प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला। मृतक विनोद शर्मा, थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत स्थित शिवपुरी चौकी में तैनात थे। हादसे के समय वाहन में अन्य लोग भी सवार थे या नहीं तथा यदि थे तो उनकी स्थिति क्या है, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन खाई में कैसे गिरा। घटना के बाद पुलिस विभाग और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है। Read more...

नगरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया: दूसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, प्रशासन से नहीं बन रही बात, तनाव बरकरार

रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब में निहंग सिखों के कब्जे के बाद तनावपूर्ण स्थिति लगातार बनी हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुआ विवाद रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा और अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। पुलिस और प्रशासन लगातार निहंगों से बातचीत कर हालात सामान्य करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन निहंग सिख प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।   बद्रीनाथ हाईवे से सटे नगरासू गुरुद्वारे में करीब 8 से 10 निहंग सिख मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर भी चढ़ गए और विरोध जताया। इससे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। एक श्रद्धालु को बंधक बनाए रखने की चर्चा, कर्णप्रयाग में इंटरनेट बंद; डीएम-एसपी मौके पर डटे सूत्रों के अनुसार, निहंगों द्वारा एक श्रद्धालु को बंधक बनाए जाने की भी सूचना सामने आई है, हालांकि प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुद्वारे के आसपास भारी पुलिस बल और आईटीबीपी तैनात है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलि...

Himwant Live News: 29 जून को देहरादून में लगेगा रोजगार मेला, 85 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

 उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा 29 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। Read more... क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 6 निजी कंपनियां भाग लेंगी और 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्री-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। साथ ही, मेले के दिन भी ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जरूरी दस्तावेज रोजगार मेले में भाग ...

Shri Devyaparadha Kshamapana Stotram: श्री देव्यापराध क्षमापन स्तोत्रं ॥ श्री दुर्गा चालीसा

मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरि। यत्पूजितं मया देवि परिपूर्णं तदस्तु मे॥   अर्थ: "हे सुरेश्वरी! मेरी इस पूजा में न तो सही मंत्र हैं और न ही शास्त्रोक्त क्रिया (विधि)। यहाँ तक कि मेरे मन में सच्ची भक्ति का भी अभाव है। फिर भी, हे देवी! अपनी सामर्थ्य के अनुसार मैंने जो भी पूजा की है, कृपया उसे अपनी कृपा से पूर्ण करें।" माँ दुर्गा की पूजा समाप्ति पर करें ये स्तुति, तथा पूजा में हुई त्रुटि के अपराध से मुक्ति पाएँ। श्री देव्यापराध क्षमापन स्तोत्रं ॥ न मन्त्रं नो यन्त्रं तदपि च न जाने स्तुतिमहो न चाह्वानं ध्यानं तदपि च न जाने स्तुतिकथा: । न जाने मुद्रास्ते तदपि च न जाने विलपनं परं जाने मातस्त्वदनुसरणं क्लेशहरणम् ॥ 1 ॥ विधेरज्ञानेन द्रविणविरहेणालसतया विधेयाशक्यत्वात्तव चरणयोर्या च्युतिरभूत् । तदेतत्क्षन्तव्यं जननि सकलोद्धारिणि शिवे कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति ॥ 2 ॥ पृथिव्यां पुत्रास्ते जननि बहव: सन्ति सरला: परं तेषां मध्ये विरलतरलोSहं तव सुत: । मदीयोSयं त्याग: समुचितमिदं नो तव शिवे कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति ॥ 3 ॥ जगन्मातर्मातस्तव चरणसेवा न रचिता न वा द...

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रोका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला, जनहित से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को लेकर व्यक्त किया आक्रोश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के काफिले को चमोली जनपद के पोखरी क्षेत्र में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रोकते हुए स्थानीय समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।    सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यूकेडी से जुड़े वीरू सजवाण के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के काफिले को रोककर क्षेत्र की बदहाल सड़कों और जनता की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगा। बीरू सजवाण ने महेंद्र भट्ट से पूछा कि कर्णप्रयाग में निहंगो द्वारा स्थानीय मूल निवासियों पर हथियारों से हमला किया गया इस पर बीजेपी सरकार क्या कर रही है? कब तक हमारे लोग ऐसे ही कटते रहेंगे, इन हथियारबन्द लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जनता सड़क, सुरक्षा और सम्मान मांग रही है जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। Read more...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

UKSSSC Recruitment: जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत 398 पदों पर भर्ती का मौका, स्नातक कर लें यहां आवेदन

Uttarakhand Employment News:  UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने नैनीताल उच्च न्यायालय के लिए सिविल और पारिवारिक न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट (कनिष्ठ सहायक) तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट के कुल 398 पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 22 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UKSSSC पर किया जाएगा। Read more... कौन कर सकता है आवेदन? जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से आनी चाहिए। वहीं, अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की गति से करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान भी आवश्यक है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए भी उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रे...

देवाल में नदी में डूबा 12वीं का छात्र: दोस्तों संग गया था नहाने, लापरवाही पड़ी भारी,

उत्तराखंड के देवाल में सोमवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। कैल नदी में बने गहरे तालाब में सोमवार को इंटर कॉलेज देवाल के एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। कैल नदी में नहाते समय राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष 17 पुत्र गजेंद्र सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई।  दो दोस्तों संग गया था आयुष आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने के लिए गया था। दोस्तों के द्वारा आयुष के डूबने की सूचना देने पर कैल के नीरज मिश्रा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने उससे करीब 12 फीट गहरे तालाब से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाय। जहां डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। गहरे पानी में चला गया था आयुष सोमबार करीब ढाई बजे हाटकल्याड़ी गांव के आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने गया। बताया गया कि तीनों एक साथ नदी में बने करीब 12 फीट तालाब में गए। लेकिन अचानक आयुष गहरे पानी की ओर चला गया। आयुष के दो दोस्तों ने घटना की जानकारी तुरंत कैल गांव के लोगों को दी, सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटना स्थल में पहुंचे।  अस्पताल पहुंचे से पहले टूटी आयुष की...

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मण्डल नैनीताल ने TET-2 अर्हता पूरी न करने वाले एलटी संवर्ग के शिक्षकों का ब्यौरा किया तलब,

मण्डलीय अपर निदेशक (मा०शि०) कुमाऊँ मण्डल नैनीताल ने  स०अ० एल०टी०-स्नातक वेतनक्रम में कार्यरत ऐसे शिक्षकों का ब्यौरा तलब किया है जिनके द्वारा यू०टी०ई०टी०-2/सी०टी०ई०टी०-2 की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गयी है।    कुमाऊं मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने कहा है कि मण्डलांतर्गत स०अ०एल०टी०-स्नातक वेतनक्रम में कार्यरत ऐसे शिक्षकों के विवरण की इस कार्यालय को नितांत आवश्यकता है, जिनके द्वारा यू०टी०ई०टी०-2/सी०टी०ई०टी०-2 की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गयी है। अतः आप अपने जनपदांतर्गत ऐसे शिक्षकों का संख्यात्मक विवरण इस कार्यालय को तत्काल प्रेषित करने का कष्ट करें। Read more... विज्ञापन विज्ञापन Read more...

विकासनगर के बैरागीवाला में बवाल; रंजिश में भाजयुमो नेता हत्या, प्रशासन ने आरोपी का घर तोड़ा, बेकाबू भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, इंटरनेट बंद

देहरादून में विकासनगर के बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या के बाद शनिवार को देर रात तक बवाल चलता रहा, वहीं, सुबह होते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपी के घर बुलडोजर चलाने के मांग को लेकर गांव में एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। इसके बाद प्रशासन की टीम ने आरेापी के घर को जेसीबी से तुड़वाया। रंजिश में भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और हिंदू संगठनों ने जमकर बवाल काटा। दूसरी ओर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। हालात यह हुए कि कार्यकर्ता और लोगों की भीड़ में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक और किशोर भी शामिल हो गए। सभी ने हाथों में लाठी डंडे उठा लिए। कुछ ने जलावन लकड़ी थाम ली। सभी धर्मस्थल और आरोपी के मकान में घुसने के लिए आमादा थे। कुछ कार्यकर्ता और स्थानीय युवक धर्मस्थल के बगल वाले मकान पर चढ़ने लगे। पुलिस के तमाम रोकथाम के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में किसी तरह पुलिस ने उन्हें काबू किया। देर रात तक क्षेत्र में आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी जमा हो गई और पूरा गांव छावनी में तब्दील ...

Himwant readers