Skip to main content

Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में फेल हुए परीक्षार्थियों के लिए 30 जून तक स्कूटनी के लिए आवेदन का मौका।

 Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के बाद स्कूटनी के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों की कापी का दोबारा मूल्यांकन नहीं होगा। उत्तराखंड बोर्ड ने साफ किया है की स्क्रूटनी का मतलब कापी का दोबारा मूल्यांकन करना नहीं होता है। अपने प्राप्तांको से असंतुष्ट या अनुत्तीर्ण हुए परीक्षार्थी 30 जून तक स्कूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

   उत्तराखंड में छह जून को हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। जो अभ्यर्थी असफल हो जाते हैं या फिर अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हो पाते उनके लिए बोर्ड स्कूटनी की सुविधा देता है। इसके लिए 30 जून तक आवेदन भेजने की तिथि तय है। ऐसे में अभ्यर्थियों में धारणा होती है कि स्क्रूटनी में कापी की नए सिरे से मूल्यांकन कराकर उनके नम्बर बढ़ सकते हैं। जबकि ऐसा होता नहीं है।

    बोर्ड ने साफ किया है कि कापी दोबारा नहीं जांची जाएगी। केवल स्क्रूटनी कार्य में यह देखा जाएगा कि अभ्यर्थी की कापी में भीतर प्रश्नों में दिये गए अंकों का योग गलत तो नहीं है। इसके अलावा परीक्षक के जांचने से कोई प्रश्न छूट तो नहीं गया या फिट भीतर लिखे अंक व बाहर मुख्य पेज में अंकित किए गए कुल अंकों में भिन्नता तो नहीं। इसके अलावा यदि किसी अभ्यर्थी की कापी में प्रश्न के सही उत्तर पर शून्य अंक दिए गए हैं तो उस प्रश्न का विषय विशेषज्ञ से दोबारा मूल्यांकन कराया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के उपसचिव सीपी रतूड़ी ने बताया कि छह माह तक बोर्ड कार्यालय में कापी रखी रहतीहै। इसके बाद मिलने वाले स्क्रूटनी के आवेदनों पर विचार नहीं होगा। स्क्रूटनी के दौरान परीक्षकों की समिति बनाई जाती है, जो स्क्रूटनी कार्य करते हैं। फिलहाल अपने अंको की स्कूटनी करवाने के लिए परीक्षार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Agneepath Scheme: सेना भर्ती में अग्निपथ स्कीम को लेकर देशभर में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, बिहार और उत्तर प्रेदश सहित कई राज्यों में हिंसक विरोध और आगजनी

Comments

Himwant readers