Skip to main content

Dehradun news: ट्रेन की चपेट में आने से यहां 9वीं के छात्र की हुई दर्दनाक मौत,


 रायवाला क्षेत्र में सोंग नदी के समीप के ट्रेन की चपेट में आ कर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने कुछ साथियों के साथ सोंग नदी में नहाने के लिए निकला था। घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे छात्र की घटनास्थल पीआर ही दर्दनाक मौत हो गई। छात्र एवरग्रीन वैली अकादमी गढ़ी श्यामपुर में कक्षा नौ का विद्यार्थी था।

जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर करीब दो बजे रेलवे कर्मचारी तुषार कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि सोंग नदी के ऊपर पुल संख्या छह के पास एक छात्र ट्रेन से टकरा गया है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त एवरग्रीन वैली अकादमी गढ़ी श्यामपुर में कक्षा नौ के छात्र सौरभ रावत (15 वर्ष) पुत्र दिनेश रावत निवासी वार्ड नंबर नौ खैरीखुर्द श्यामपुर रूप में हुई है। सौरभ रविवार की दोपहर अपने अन्य चार-पांच दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। नदी में नहाने के बाद वह घर लौट रहा था कि रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Comments

Himwant readers