Skip to main content

शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन की प्रक्रिया को जाने। ऐसे होगा शालाओं का बाह्य मूल्यांकन सम्पन्न।


शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन 
      शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन कार्यक्रम में आपका स्वागत है। विद्यालयों के स्व मूल्यांकन के बाद अब बाह्य मूल्यांकन किया जाना है और इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया को लेकर आपकी अनेक जिज्ञासाएं होनी स्वाभाविक हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए बाह्य मूल्यांकन की संपूर्ण प्रक्रिया को अपने ई-पेज "हिमवंत" के माध्यम से आप के समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं। आशा करता हूं कि मेरी अन्य पोस्ट की तरह यह पोस्ट भी उत्तराखंड ही नहीं अन्य राज्यों के शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों के लिए उपयोगी साबित होगी। बाह्य मूल्यांकन एक उपयोगी प्रक्रिया है जिसके द्वारा विद्यालय स्तर पर स्व मूल्यांकन के माध्यम से शाला सिद्धि पोर्टल पर अंकित ही गई सूचनाओं का सत्यापन किया जा सकता है और इसके द्वारा शाला उन्नयन कार्य की बेहतरीन निगरानी भी की जा सकती है। स्व मूल्यांकन की प्रक्रिया इस वर्ष के लिए अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और बहुत कम विद्यालय ही अब शेष हैं जिनमें अभी तक स्व मूल्यांकन की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई है। विभागीय अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बाह्य मूल्यांकन का शुभारंभ करते हुए मेरे द्वारा कुछ विद्यालयों का बाह्य मूल्यांकन कर उनकी सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। तो आइये, समझते है शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन की सम्पूर्ण प्रक्रिया।
शाला सिद्धि में बाह्य मूल्यांकन की प्रक्रिया।
       शाला सिद्धि कार्यक्रम में बाह्य मूल्यांकन को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य निर्धारित टूल्स के माध्यम से शाला (विद्यालय) द्वारा किए गए स्व-मूल्यांकन का आकलन कर उसका पुष्टिकरण करना, शाला उन्नयन की कार्य-योजना तैयार करने में मार्गदर्शन देना और बाद में विभागीय अधिकारियों द्वारा शाला का नियमित फालोअप कर शाला की समग्र गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। बाह्य मूल्यांकन की वर्तमान प्रक्रिया को इस प्रकार से बनाया गया है कि यह वस्तुनिष्ठ रूप से अलग-अलग स्रोतों से साक्ष्य एकत्रित करती है, साक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक आयाम को एक समग्र स्कोर देती है, शाला की सामान्य समस्याओं की पहचान करती है एवं शाला को इन समस्याओं के समाधान के लिए शाला उन्नयन की कार्य-योजना बनाने के लिए सहायता करती है।
         शाला सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत बाह्य मूल्यांकन राज्य और जनपद स्तर पर के अधिकारियों द्वारा गठित मूल्यांकनकर्ताओं की टीमों द्वारा किया जाना है. मूल्यांकन टीमों में टीम लीडर के साथ आवश्यकतानुसार 2-3 अनुभवी सहयोगी मूल्यांकनकर्ता शामिल किए जा सकते हैं. भौतिक रूप  से मूल्यांकन टीमों का गठन किए जाने के साथ ही टीमों की गठन की सूचना शाला सिद्धि पोर्टल पर भी अपलोड की जानी है. मूल्यांकन टीमों के गठन करते हुए शाला सिद्धि पोर्टल पर बाह्य मूल्यांकन कार्य के लिए टीम लीडर को New User  के रूप में पंजीकृत करना होगा, इसके लिए जिले या ब्लॉक स्तर पर शाला सिद्धि पोर्टल की आईडी से Login  करते हुए Manage External User बटन पर क्लिक करते हुए Create New User आइकन पर जाकर User Form भरते हुए New  User बनाए जाने हैं और उन्हें User ID और Password उपलब्ध करवाये जाने  है. अब बाह्य मूल्यांकन टीम को  User ID और Password उपलब्ध करवाने के बाद उन्हें बाह्य मूल्यांकन हेतु स्कूल आवंटित किए जाने हैं. स्कूल आवंटित करने के लिए एकबार फिर जिले अथवा ब्लॉक स्तरीय शाला सिद्धि डैशबोर्ड पर जाकर Manage External User बटन पर क्लिक कर पहले से बनाए गए User को Assigned School  बटन पर क्लिक कर स्कूल आवंटित किए जा सकते हैं.  
         इस प्रकार मूल्यांकन टीम को स्कूल आवंटित करते ही उनके User  ID पर Login  क़र डैशबोर्ड पर आवंटित विद्यालयों के लिए बाह्य मूल्यांकन के सभी 9 आयाम प्रदर्शित होने लगेंगे जिन पर बाह्य मूल्यांकन टीम द्वारा सूचनाओं की क्रमबद्ध प्रविष्टि की जानी है. इस प्रक्रिया को आप नीचे दिए क्रम के अनुसार भी सम्प्पन कर सकते हैं. साथ ही बाह्य मूल्यांकन हेतु यहाँ मूल्यांकन टीमों के लिए मूल्यांकन फॉर्मेट भी उपलब्ध करवा रहा हूँ. इस फॉर्मेट को Download कर दो प्रतियों में तैयार कर लें. एक प्रति विद्यालय के कार्यालय में तथा दूसरी प्रति स्थानीय शिक्षा केंद्र में जमा की जानी है. फॉर्मेट में समस्त प्रविष्टों को भरना नितांत आवश्यक है क्योंकि जबतक पिछले प्रविष्टि को अंकित नहीं किया जाएगा तबतक पोर्टल पर अगली प्रविष्टि का विकल्प नहीं खुल पायेगा। इस प्रक्रिया में  किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान और सुझावों के लिए इस पोस्ट के अंत में दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।
   शाला सिद्धि पोर्टल पर Login के लिए यहाँ क्लिक करें।  Click Here
  1. Login>Manage External User>Creat New User>Fill User Form>Create User.
  2. Provide User ID and Password to New User.
  3. Manage External User>Assigned Schools.
  4. Logout.
  5. शाला सिद्धि सुधार हेतु मूल्यांकन के लिए पूर्व तयारी एवं सुझाव पढ़ने के लिए क्लिक करें। Clikc Here 
  6. शाला सिद्धि पोर्टल पर कैसे करें डाटा इंट्री, पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। Click Here
  7. बाह्य मूल्यांकन के प्रक्रिया को समझने के लिए यहाँ क्लिक करें। Click Here
  8. बाह्य मूल्यांकन फॉर्मेट Download करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Download
  9. हिमवंत पर शाला सिद्धि सम्बंधित अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। Click Here
  10. शाला सिद्धि पोर्टल पर Data Status Report देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। Click Here
बाह्य मूल्यांकन के उद्देश्य।

    1. शाला द्वारा किए गए स्व-मूल्यांकन को पुष्ट करना
    2. शाला को शाला उन्नयन योजना बनाने में मार्गदर्शन देना
    3. शाला उन्नयन कार्य-योजना के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करना

    बाह्य मूल्यांकन की प्रक्रिया।
    बाह्य मूल्यांकन विभिन्न 9 टूल्स पर आधारित है जो विद्यालय से संबंधित सभी पहलुओं को विभिन्न दृष्टिकोण के साथ परखता है। स्व मूल्यांकन पूर्ण होने के पश्चात शाला का बाह्य मूल्यांकन किया जाएगा। विद्यालय का बाह्य मूल्यांकन राज्य और जनपद स्तरीय शिक्षा अधिकारियों द्वारा गठित मूल्यांकन टीमों के  मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा किया जाना है। बाह्य-मूल्यांकनकर्ताओं के चयन के संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा पृथक से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

    बाह्य मूल्यांकन द्वारा शाला उन्नयन की कार्य-योजना तैयार करना।

    1. सबसे पहले स्व-मूल्यांकन की प्रक्रिया के आधार पर सभी आयामों के सभी मानकों में शाला अपना वर्तमान स्तर (स्तर-1, स्तर-2, या स्तर-3) का निर्धारण करेगी।
    2. इसके बाद बाह्य-मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा शाला का बाह्य मूल्यांकन किया जाएगा और स्तर निर्धारण को अंतिम रूप दिया जाएगा।
    3. बाह्य-मूल्यांकनकर्ता द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शाला को कार्य-योजना बनाने के लिए कुछ सुझाव दिए जाएँगे।
    4. अंत में शाला प्रमुख सातों आयामों के सभी मानकों पर अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर शाला उन्नयन कार्य-योजना बनाएँगे। इस कार्य में सभी शिक्षकों, एसएमसी के सदस्यों और बाल केबिनेट के सदस्यों की सहायता ली जाएगी।
    5. यह कार्य-योजना निर्धारित प्रपत्र पर दो प्रतियों में बनेगी। इसकी एक प्रति शाला में सुरक्षित रखी जाएगी और दूसरी जनशिक्षा केंद्र पर। कार्य-योजना को पोर्टल पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।

    शाला सिद्धि मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप
सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र
विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड।
  1.  कार्यक्रम के क्रियान्वयन को प्रभावी और परिणाम मूलक बनाने की दृष्टि से इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है।
  2. कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार कार्यदल में राज्य स्तर से लेकर जनशिक्षा केन्द्र स्तर तक के सभी प्रशासकीय, प्रबंधकीय एवं अकादमिक व्यक्तियों को शामिल कर उत्तरदायी भूमिका सौंपी गयी है।
  3.  इनके द्वारा कार्यक्रम के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्यक्रम की नियमित एवं निरंतर समीक्षा की जाएगी।
  4. समीक्षा में उभरे सभी मुद्दों के आधार पर सबसे पहले शाला स्तर पर इसके बाद क्रमश: जनशिक्षा केन्द्र, संकुल, विकासखण्ड (जनपद), जिला, संभाग तथा राज्य स्तर पर समीक्षा एवं कार्रवाई की जाएगी।
  5. कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य शाला के क्रियाकलापों में सकारात्मक बदलाव लाना है अत: शाला द्वारा प्रस्तावित कार्रवाई के लिए सभी स्तरों से सहयोग अपेक्षित है.  शाला सिद्धि कार्यक्रम की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान और सुझाव के लिए यहां क्लिक करें

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति 2026 कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा तिथि 22 मई, ऐसे करें ऑनलाइनआवेदन-

SCERT Uttarakhand Scholarship Portal उत्तराखण्ड के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 और कक्षा 9 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड ने दिनांक 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह छात्रवृत्ति पूरी तरह से मेरिट आधारित है और राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित की जाएगी। क्या है यह योजना? मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना उत्तराखण्ड सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड ऐसे करें आवेदन  ऑनलाइन आवेदन करने के लिये यहाँ क्लिक करें -  Apply Here SCERT Uttarakh...

Uttarakhand Board Exam Result: 25 अप्रैल को इस समय घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें परीक्षा परिणाम

Report by- Sushil Dobhal Uttrakhand board result 2026:  उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल इस लिंक पर देखे परीक्षाफल हुआ जारी  Intermediate Result 2026 High School Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।     उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। Intermediate Result 2026 High School Result 2026

Censes 2027: शिक्षकों को विद्यालय समय के बाद करना होगा जनगणना कार्य- कार्यमुक्त करने को लेकर पूर्व मे दिया आदेश हुआ निरस्त, शिक्षकों में व्याप्त हो रही है नाराजगी,

जनगणना 2026-27 में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त शिक्षकों को मकान सूचीकरण कार्य के लिए कार्यभार मुक्त न करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षकों को अपने विभागीय मूल दायित्वों के साथ ही जनगणना ड्यूटी करनी होगी। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर साफ कर दिया है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी विभागीय कार्यों के साथ ही जनगणना संबंधी कार्य संपन्न करने होंगे। दोपहर के समय भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संगठन जनगणना कार्य में नियोजित शिक्षकों को कार्य मुक्त करने की मांग कर रहे थे। कार्यमुक्त न करने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त हो रही है।    जारी निर्देशों में सीईओ हरिद्वार ने कहा है कि  जनगणना-2027 के तहत मकानसूचीकरण के कार्यों में योजित शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी के पत्रांक/विविध/713-16/ जनगणना-2027/2025-26 दिनांक 24 अप्रैल, 2026 द्वारा नियमानुसार कार्यमुक्त किये जाने के निर्देश को निरस्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि कार्ययोजित...

Census 2027: 10 अप्रैल से आप भी घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भर सकेंगे अपना स्व गणना विवरण, 10 से 15 मिनट का समय निकाल कर भारत की पहली ऑनलाइन स्व गणना में आप भी बने भागीदार

 जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत 10 अप्रैल से आप घर बैठे आसानी से अपना विवरण भर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल जारी हो चुका है। इस पूरी प्रक्रिया में केवल 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इससे आपको भारत में पहली बार होने वाली ऑनलाइन स्व गणना में शामिल होने का शानदार मौका मिलेगा।    उत्तराखंड में मकान स्व गणना की वेबसाइट (https://se.census.gov.in) पर स्व गणना 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस पर जाकर अपने राज्य का चयन करना होगा। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मानचित्र पर घर की सही लोकेशन मार्क करने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना बेहतर होगा। स्व गणना के लिए परिवार के मुखिया का नाम और एक मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।     एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के लिए किया जा सकता है। पंजीकरण के समय दर्ज किया गया परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा। भाषा का चयन भी अत्यंत सावधानी से करना होगा, क्योंकि एक बार ओटीपी सत्यापन होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता। मैप पर मार्क करना होगा अपना घर इस नई प्रक्रिया की सबसे खास बात परस...

Uttarakhand Teacher News: गंभीर बीमार और अनुपस्थित शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, अटैच शिक्षकों की सूची तलब,

उत्तराखंड में लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार और अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।     उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से अनुपस्थित और बीमार चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जायेगी। ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्यवाही करते हुए यह फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल भी विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे, लेकिन तबादलों के दौरान बीमार शिक्षकों की सूची की भरमार वाले विभाग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अधिकारियों को शिक्षक नहीं मिले, इस कारण ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तब कार्यवाही नहीं हो पाई। स्कूल और कार्यालय में अटैच शिक्षकों की सूची तलब शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्कूल और कार्यालय में संबद्ध शिक्षकों और अधिकारियों की सूची भी तलब की है, उन्होंने कहा है कि एक हफ्ते...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

स्कूलों में दीर्घावकास और शिक्षण समय को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ विभागीय बैठक हुई संपन्न, दीर्घावकाश पर बनी यह सहमति

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालय समय के संदर्भ में हुई बैठक में सचिव, विद्यालयी शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दीर्घावकाश के सम्बन्ध में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अपर निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तराखण्ड जूनियर हाई स्कल शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निम्नांकित अधिकारियों तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया- 1. श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 2. श्री पी. के. बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 3. डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रोफेशनल सीमैट उत्तराखण्ड। 4. श्री सवीश घिल्डियाल, प्रदेश संरक्षक, JHSS उत्तराखण्ड । 5. श्री उमेश सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, JHSS उत्तराखण्ड। 6. श्री विनोद थापा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तराखण्ड। 7. श्री मनोज तिवारी, प्रान्तीय UPPS उत्तराखण्...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

Census 2027: प्रगणक और पर्यवेक्षक (Enumerators and Supervisors) के मुख्य कार्य और दायित्व

प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां: क्षेत्र का सत्यापन (Area Verification): आवंटित एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) के नक्शे का सत्यापन करना और क्षेत्र की सीमाओं को पहचानना।  नजरी नक्शा बनाना (Preparation of Layout Map): मुद्रित शीट पर घर, सड़क, गली और महत्वप...

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।